मुख्य बातें
Rahul Gandhi Defamation Case Updates: गुजरात सेशंस कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है. राहुल गांधी को कोर्ट से जमानत मिल गई है. अब 3 मई को मामले की अगली सुनवाई होगी. वहीं, जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी दिल्ली लौट आये हैं.

Rahul Gandhi: मानहानि मामले में जमानत मिलने के बाद दिल्ली लौटे राहुल गांधी, 3 मई को अगली सुनवाई
मानहानि मामले में सूरत सेशंस कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली लौट आए हैं. राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी दिल्ली लौट आई है. बता दें राहुल गांधी 13 अप्रैल तक जमानत पर हैं, वहीं इस मामले में 3 मई को अगली सुनवाई होगी.
मानहानि मामले में सूरत सत्र न्यायालय की ओर से राहुल गांधी की जमानत 13 अप्रैल तक बढ़ाने पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने कहा है कि राहुल गांधी को झूठे मामले में फंसाया गया है. वह लोगों के लिए लड़ रहे हैं और उन्होंने उन मोदी के बारे में बात की जो (देश से) भाग गए और लोगों का पैसा ले लिया.
सूरत सेशंस कोर्ट ने राहुल गांधी को 15 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है. सजा पर कोर्ट ने स्टे देते हुए फिलहाल राहुल गांधी को जमानत दी है. इस मामले में सूरत कोर्ट ने शिकायतकर्ता को भी नोटिस जारी किया है.
गुजरात सेशंस कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कोर्ट रूम से बाहर निकल गये हैं. कोर्ट से बाहर निकलते समय राहुल ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया. कोर्ट से राहुल गांधी को 13 अप्रेल तक जमानत मिली है.
गुजरात सेशंस कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है. राहुल गांधी को कोर्ट से जमानत मिल गई है. अब 3 मई को मामले में अगली सुनवाई होगी.
राहुल गांधी सूरत के सेशंस कोर्ट पहुंच गए है. कोर्ट में कांग्रेस नेता की अर्जी पर सुनवाई होगी. बता दें, मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म हो गई थी.