Sharad Pawar-NCP: प्रफुल्ल पटेल का बड़ा बयान, कहा- मैं दावेदार नहीं, उत्तराधिकारी पर अभी कोई फैसला नहीं

Sharad Pawar-NCP Updates : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट एक बार फिर खड़ा हो गया है. अटकलें यह लगाई जा रही हैं कि अब पार्टी का अगल राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? इस पद के लिए पार्टी के अंदर दो प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं. उनमें से एक शरद पवार के भतीजे अजित पवार और दूसरी दावेदार शरद पवार की बेटी सुप्रिया सूले बताई जा रही हैं. मीडिया की रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि बुधवार को होने वाली पार्टी की बैठक में अध्यक्ष पद पर फैसला हो सकता है.

Live Updates
4:15 AM. 4 May 23 10:45 PM. 3 May

पवार साहब को पार्टी अध्यक्ष बने रहना चाहिए: जयंत पाटिल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बुधवार को कहा कि वह उन कई लोगों में शामिल हैं, जो पवार साहब के नेतृत्व से प्रेरित होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे. यह पूछे जाने पर कि क्या वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पवार की बेटी सुप्रिया सुले के अधीन काम करेंगे क्योंकि शीर्ष पद के लिए उनके नाम की चर्चा चल रही है, पाटिल ने कहा कि पार्टी जो भी फैसला लेती है, उसे सभी को स्वीकार करना होगा. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि पवार साहब राष्ट्रीय प्रमुख बने रहें. इसलिए अन्य नामों पर चर्चा करना उचित नहीं है.

4:15 AM. 4 May 23 10:45 PM. 3 May

कैबिनेट के फैसले

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने विदेशों में प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में ‘मैंग्रोव’ और समुद्री जैव विविधता में शोध करने के लिए कुल 75 छात्रों को तीन साल की अवधि के दौरान छात्रवृत्ति प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि इस कवायद के तहत हर साल 25 छात्रों को वन विभाग के ‘मैंग्रोव’ और समुद्री जैव विविधता संरक्षण फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति दी जाएगी.

4:15 AM. 4 May 23 10:45 PM. 3 May

उत्तराधिकारी पर अभी कोई निर्णय नहीं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि जब तक शरद पवार पद से हटने के अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं करते वह पार्टी प्रमुख बने रहेंगे और तब तक उनके उत्तराधिकारी को चुने जाने पर कोई चर्चा नहीं होगी. एनसीपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पटेल ने कहा कि वह शीर्ष पद की दौड़ में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पवार ने अपने उत्तराधिकारी का फैसला करने के लिए मंगलवार को जिस समिति का गठन किया था, उसकी बुधवार को बैठक नहीं हुई.

4:15 AM. 4 May 23 10:45 PM. 3 May

प्रफुल्ल पटेल का बड़ा बयान

शरद पवार के इस्तीफे के बाद एनसीपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा यह तय नहीं हो पा रहा है. एनसीपी नेताओं का कहना है कि हम शरद पवार का मन बदलने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि मैं दावेदार नहीं हूं, NCP अध्यक्ष बनने में दिलचस्पी नहीं है.

8:19 PM. 3 May 23 2:49 PM. 3 May

Sharad Pawar-NCP Live: शरद पवार के मन बदलने की हो रही कोशिश

एनसीपी नेता अनिल पाटिल ने कहा कि अध्यक्ष राज्य और केंद्र में कौन होगा अभी तय नहीं हुआ है. हम उनका (शरद पवार) मन बदलने की कोशिश कर रहे हैं. अजीत पवार, सुप्रिया सुले ने कहा है कि शरद पवार को एनसीपी का अध्यक्ष बने रहना चाहिए.

8:19 PM. 3 May 23 2:49 PM. 3 May

Sharad Pawar-NCP Live: मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में एनसीपी की बैठक जारी

मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में एनसीपी की बैठक जारी है. इस बैठक में पार्टी के नए अध्यक्ष के नाम पर फैसला किया जाना है. शरद पवार के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी के कई जिला पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है.

मुख्य बातें

Sharad Pawar-NCP Updates : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट एक बार फिर खड़ा हो गया है. अटकलें यह लगाई जा रही हैं कि अब पार्टी का अगल राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? इस पद के लिए पार्टी के अंदर दो प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं. उनमें से एक शरद पवार के भतीजे अजित पवार और दूसरी दावेदार शरद पवार की बेटी सुप्रिया सूले बताई जा रही हैं. मीडिया की रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि बुधवार को होने वाली पार्टी की बैठक में अध्यक्ष पद पर फैसला हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >