Rajasthan Congress Crisis: भिड़े सचिन पायलट और अशोक गहलोत समर्थक, खूब चले लात-जूते, देखें वीडियो

Rajasthan Congress Crisis: क्रिश्चियनगंज के थानाधिकारी कर्ण सिंह ने बताया कि सभाकक्ष में बैठने की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुटों में मारपीट हो गयी. जानें क्या है मामला

Rajasthan Congress Crisis: इस साल के अंत तक राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले ही प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने लगी है. जहां एक ओर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत(Ashok Gehlot) आमने-सामने आ गये हैं. वहीं दूसरी ओर राजस्थान के अजमेर शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुट के आपस में भिड़ने की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार दोनों गुट ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की. सारे घटनाक्रम का वीड‍ियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

जो खबरें सामने आ रहीं हैं उसके मुताबिक पार्टी की सह प्रभारी अमृता धवन को अजमेर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी. लेक‍िन बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का समर्थन करने वाले गुट आपस में भिड़ गये. बैठक शहर के वैशाली नगर इलाके में एक जगह निर्धारित की गयी थी जहां कांग्रेस नेता अमृता धवन को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके उनकी प्रतिक्रिया लेनी थी. बैठक से पहले दोनों नेताओं के समर्थकों में बैठने की व्यवस्था को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों गुटों में हाथापाई हो गयी.

एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विजय जैन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि यह एक पदाधिकारियों की बैठक थी, जिसमें अजमेर सरस डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी और राजस्‍थान पर्यटन निगम (आरटीडीसी) के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के समर्थक पहुंचे थे. उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी जिसके परिणामस्वरूप उनके समर्थकों के बीच हाथापाई हो गयी.


कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुटों में मारपीट

क्रिश्चियनगंज के थानाधिकारी कर्ण सिंह ने बताया कि सभाकक्ष में बैठने की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुटों में मारपीट हो गयी. दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में एक-दूसरे की पिटाई कर दी. सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया. उन्होंने बताया कि किसी को कोई बड़ी चोट नहीं पहुंची है.

Also Read: राजस्थान : ‘मैं किसी खास जाति या धर्म का नेता नहीं’, बोले सचिन पायलट
सचिन पायलट भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर मुखर

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट भ्रष्टाचार के मुद्दे को ल���कर मुखर हैं. वे अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन कर चुके हैं. यही नहीं वे इस मामले को लेीकर पद यात्रा तक निकाल चुके हैं जिसमें अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली थी. सचिन पायलट के इस कदम से कांग्रेस पार्टी की टेंशन बढ़ी हुई है. यदि कांग्रेस ने इस विवाद को हल नहीं निकाला तो पार्टी के लिए विधानसभा की राह आसान नहीं होगी.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >