Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद देशभर में खुशियों की लहर, इसरो को मिल रही बधाई

Chandrayaan 3 Landing: भारत ने इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रमा पर चंद्रयान की लैंडिंग से पहले वीडियो लिंक के जरिये इसरो के वैज्ञानिकों से जुड़ें थे. चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चांद की सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश भारत बन गया है. चंद्रयान-3 से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Live Updates
5:56 PM. 24 Aug 23 12:26 PM. 24 Aug

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने सफल लैंडिंग के लिए इसरो प्रमुख और उनकी टीम को बधाई दी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और वैज्ञानिकों की पूरी टीम को बधाई दी.

5:56 PM. 24 Aug 23 12:26 PM. 24 Aug

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोवर प्रज्ञान को लैंडर से सफलतापूर्वक बाहर निकालने के लिए इसरो को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लैंडर ‘विक्रम’ के अंदर से रोवर ‘प्रज्ञान’ को सफलापूर्वक बाहर निकालने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम और देश के नागरिकों को गुरुवार को बधाई दी और कहा कि यह चंद्रयान-3 के एक और चरण की सफलता को दर्शाता है. मुर्मू ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर कहा, मैं अपने देशवासियों और वैज्ञानिकों के साथ पूरे उत्साह से उस जानकारी और विश्लेषण की प्रतीक्षा कर रही हूं जो प्रज्ञान हासिल करेगा और चंद्रमा के बारे में हमारे ज्ञान को समृद्ध करेगा.

5:56 PM. 24 Aug 23 12:26 PM. 24 Aug

लैंडर विक्रम से बाहर निकला रोवर प्रज्ञान, इसरो ने दी जानकारी

चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 से जुड़ी एक अहम जानकारी मिल रही है. जिसमें इसरो सूत्रों के हवाले से खबर है कि लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर निकल चुका है. आगे रोवर अपने अभियान को अंजाम देगा.

3:41 AM. 24 Aug 23 10:11 PM. 23 Aug

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के लिए अमेरिका और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने इसरो को बधाई दी

अमेरिका और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने बुधवार को चंद्रमा पर चंद्र मिशन की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई दी और इसरो की इस उपलब्धि को अंतरिक्ष इतिहास में एक ‘अतुल्य’ क्षण करार दिया.

3:41 AM. 24 Aug 23 10:11 PM. 23 Aug

इसरो ने जारी की नयी तस्वीर

इसरो ने ट्वीट किया जिसमें एक तस्वीर नजर आ रही है. इसरो ने कहा कि लैंडिंग इमेजर कैमरा के द्वारा तस्वीर ली गयी है. यह लैंडिंग के बाद की है. इसमें चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का एक हिस्सा नजर आ रहा है. एक पैर और उसके साथ की परछाई भी नजर आ रही है. चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र चुना है.

3:41 AM. 24 Aug 23 10:11 PM. 23 Aug

खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों ने चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल ‘‘सॉफ्ट लैंडिंग’’ के बाद खाड़ी में रहने वाले भारतीय खुशी से उछल पड़े और सामूहिक रूप से गर्व की भावना व्यक्त की. भारत ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और 26 किलोग्राम वजनी रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल की ‘सॉफ्ट लैंडिग’ कराने में सफलता हासिल की. भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ.

मुख्य बातें

Chandrayaan 3 Landing: भारत ने इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रमा पर चंद्रयान की लैंडिंग से पहले वीडियो लिंक के जरिये इसरो के वैज्ञानिकों से जुड़ें थे. चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चांद की सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश भारत बन गया है. चंद्रयान-3 से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >