Breaking News: जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल BJP इकाई के कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की

Breaking News Live : राहुल गांधी ने सोमवार को राजस्थान के दौसा से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है. इसमें उनके साथ पार्टी के विधायक सचिन पायलट समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे. आज संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही जारी रहेगी. मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है. दिनभर की खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें.

Live Updates
10:24 PM. 19 Dec 22 10:24 PM. 19 Dec

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की

दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की.

10:24 PM. 19 Dec 22 10:24 PM. 19 Dec

बीआरएस पार्टी के पांच विधायकों ने विधायक मयनामपल्ली हनुमंत राव के आवास पर बैठक की

तेलंगाना के हैदराबाद में बीआरएस पार्टी के पांच विधायकों ने आज बीआरएस विधायक मयनामपल्ली हनुमंत राव के आवास पर बैठक की. विधायकों ने आरोप लगाया कि मंत्री मल्ला रेड्डी दूसरों की उपेक्षा करते हुए अपने क्षेत्र के लोगों को नौकरी दे रहे हैं.

10:24 PM. 19 Dec 22 10:24 PM. 19 Dec

दिल्ली में पिछले सप्ताह डेंगू के 257 मामले आए सामने, इस साल अब तक डेंगू से 5 मौतें

दिल्ली में पिछले सप्ताह डेंगू के 257 मामले सामने आए है. जानकारी हो कि इस साल अब तक डेंगू के 4,114 मामले और 5 मौतें हुई है.

10:24 PM. 19 Dec 22 10:24 PM. 19 Dec

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर दिया विवादित बयान, देखें वीडियो

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हमने देश को आज़ादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की क़ुर्बानी दी. हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कोई मरा है? क्या(किसी ने) कोई क़ुर्बानी दी है? नहीं.’

10:24 PM. 19 Dec 22 10:24 PM. 19 Dec

नेपाल में 22 दिसंबर को प्रतिनिधि सभा के नए सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह

नेपाल में 22 दिसंबर को प्रतिनिधि सभा के नए सदस्यों को शपथ दिलाने की घोषणा की गयी है. यह जानकारी संसद सचिवालय ने दी है.

10:24 PM. 19 Dec 22 10:24 PM. 19 Dec

कांग्रेस नेता अजय राय का स्मृति ईरानी पर विवादित बयान, PM मोदी को दी चुनौती

सोनभद्र में कांग्रेस नेता अजय राय ने स्मृति ईरानी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने स्मृति ईरानी के बारे में कहा कि वो लटके-झटके लगाकर चली जाती है. साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वो पीएम मोदी को बनारस से चुनौती देंगे और उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

भारत ने 220 करोड़ वैक्सीन डोज का माइलस्टोन पार किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा, भारत ने 220 करोड़ वैक्सीन डोज का माइलस्टोन पार कर लिया है।

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

शिवसेना ने कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की

लोकसभा में महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र के नेताओं के कर्नाटक में प्रवेश पर रोक का आरोप लगाते हुए शिवसेना सदस्य अरविंद सावंत ने सोमवार को केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया. सावंत ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस संबंध में बात की है.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

संसद में संवेदनशील मुद्दों पर नहीं होती चर्चा, हताश है विपक्ष – पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राज्यसभा में आज हमने विपक्षी दलों की हताशा और मर्यादा का पूर्ण अभाव देखा. उनकी हताशा उस स्तर तक पहुंच गई है, जहां उन्हें संसद के कामकाज में किसी भी कायदे-कानून पर विश्वास नहीं है. यहां तक कि वे अध्यक्ष के फैसलों और टिप्पणियों को भी नकार रहे हैं. दुर्भाग्य से विपक्ष बाधक और विनाशकारी व्यवहार कर रहा है. संवेदनशील मुद्दों पर पुरानी परिपाटी भी यही है कि चर्चा नहीं होती.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

चीन के मुद्दे पर चर्चा नहीं कराने पर कांग्रेस ने राज्यसभा से किया वॉकआउट

तवांग में चीनी अतिक्रमण के मुद्दे पर कार्यस्थगन नोटिस खारिज किए जाने का और चर्चा ना कराने का विरोध करते हुए कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने सोमवार को शून्यकाल के दौरान राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

अमित शाह ने पहली बार अंतरराज्यीय सीमा विवाद में मध्यस्थता की, अब न हो राजनीति – शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार अंतरराज्यीय सीमा विवाद (महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच) में मध्यस्थता की है. इस मुद्दे पर अब राजनीति नहीं होनी चाहिए. हमें सीमावर्ती निवासियों के साथ एक साथ खड़ा होना चाहिए.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

विधानसभा में सावरकर की तस्वीर लगाना अध्यक्ष का एकतरफा फैसला – सिद्धारमैया

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि यह कोई विरोध नहीं है. यह हमारी मांग है कि सभी राष्ट्रीय नेताओं और समाज सुधारकों के चित्र कर्नाटक विधानसभा हॉल में लगाए जाएं. विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा में वीर सावरकर की तस्वीर लगाने का एकतरफा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि मैं किसी की तस्वीर लगाने के खिलाफ नहीं हूं. सरकार कानून और व्यवस्था जैसे वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

चीन के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा शुरू

चीन के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया है. अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत-चीन के सैनिकों की झड़प के बाद से विपक्ष चीन के रवैये पर संसद में चर्चा कराने की मांग कर रही है.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

मेवात के नूंह में स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर में कई बच्चे घायल

हरियाणा: मेवात के नूंह में एक स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

पंजाब के चंदू वडाला और कासोवाल के पास फिर देखा गया ड्रोन

पंजाब : गुरदासपुर बीएसएफ डीआईजी प्रभाकर जोशी ने सोमवार को कहा कि बीएसएफ की चंदू वडाला पोस्ट और कासोवाल पोस्ट पर बीती रात पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए. जवानों ने उसे आगे घुसने से रोकने के लिए फायरिंग की. आसपास के इलाकों में तलाशी ली जा रही है. उन्होंने कहा कि बीएसएफ की चंदू वडाला चौकी और कासोवाल चौकी पर बीती रात पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद बीएसएफ के जवानों ने आसपास के इलाकों में तलाशी ली. जवानों ने उसे आगे घुसने से रोकने के लिए उस पर फायरिंग की थी.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

कर्नाटक विधानसभा हॉल में वीडी सावरकर के चित्र का किया गया अनावरण

बेलगावी : कर्नाटक विधानसभा हॉल में वीडी सावरकर के चित्र का अनावरण किया गया. विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने वाल्मीकि, बासवन्ना, कनक दास, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल और कई अन्य लोगों के चित्र लगाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कांग्रेस विधायकों ने विरोध किया है.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

दिल्ली के पश्चिम विहार में वाई-फाई राउटर या डिजिटल लॉकर जैसी संदिग्ध वस्तु मिली

दिल्ली पुलिस को पश्चिम विहार में एक संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना मिली है. ऐसा आपत्तिजनक पाया गया है जो वाई-फाई राउटर या डिजिटल लॉकर जैसा लगता है. बम डिटेक्शन टीम मौके पर है.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिजिटिव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

कर्नाटक के बेलगावी में विधानसभा सत्र से पहले धारा 144 लागू

कर्नाटक : बेलगावी पुलिस ने महाराष्ट्र एकीकरण समिति को अपना महामेला सम्मेलन आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. जिस स्थान पर महामेला होना है, वहां भारी पुलिस बल मौजूद है. बेलगावी में आज से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले धारा 144 लागू कर दी गई है.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

कर्नाटक में विधानसभा हॉल में वीडी सावरकर का चित्र लगाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

कर्नाटक : विधानसभा हॉल में वीडी सावरकर का चित्र लगाने के खिलाफ विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और अन्य कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोवा मुक्ति दिवस पर नागरिकों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को गोवा मुक्ति दिवस पर नागरिकों, विशेषकर राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा कि राष्ट्र अपने सशस्त्र बलों को उनकी वीरता के लिए सलाम करता है. पुर्तगालियों को 1961 में हराकर राज्य को आजाद कराने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की स्मृति में हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है. मुर्मू ने ट्वीट किया कि गोवा मुक्ति दिवस पर मैं सभी नागरिकों, विशेष रूप से गोवा के लोगों को बधाई देती हूं. हम उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन से गोवा की मुक्ति के लिए लड़ाई लड़ी. हम अपने सशस्त्र बलों को उनकी वीरता के लिए सलाम करते हैं. राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

महाराष्ट्र के रायगढ़ में निजी बस की कंटेनर से टक्कर, एक की मौत, 10 घायल

महाराष्ट्र : रायगढ़ के खोपोली में निजी बस और कंटेनर वाहन की टक्कर में एक की मौत हो गई है, जबकि 10 घायल हो गए हैं. बस एक शादी समारोह से लौट रही थी और इसमें करीब 35 यात्री सवार थे.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

अनुराग ठाकुर ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अख्तियार कर रखी है. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से भारत में आतंकवादी गतिविधियों में कमी आई है.

2:15 PM. 19 Dec 22 2:15 PM. 19 Dec

मनसुख मांडविया ने दिल्ली में NBEMS साइक्लाथॉन में लिया हिस्सा

दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने NBEMS साइक्लाथॉन में हिस्सा लिया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि साइकिलिंग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि हम स्वस्थ रहें. नागरिक स्वस्थ रहेगा तो समाज स्वस्थ बनेगा और स्वस्थ समाज समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है.

7:23 AM. 19 Dec 22 7:23 AM. 19 Dec

राजस्थान की बूंदी में महिला के हत्या मामले में एक गिरफ्तार

राजस्थान : बूंदी के एएसपी किशोरी लाल ने बताया कि कल सुबह सूचना मिली कि थड़ी गांव की एक महिला का सिर पत्थर से कूचला गया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और महिला जिसके साथ काम करती थी उसको हिरासत में लिया और जांच में पता चला कि इन दोनों की आपस में मनमुटाव था, जिसके चलते उसने महिला की हत्या कर दी. आरोपी का नाम चंद्र प्रकाश प्रजापत है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला अपने पति से 5-6 साल से अलग रह रही थी. महिला आरोपी चंद्र प्रकाश के साथ काम करती थी और उसके साथ अच्छे संबंध भी थे. हम आगे की जांच कर रहे हैं कि और भी क्या कारण हो सकते हैं.

7:23 AM. 19 Dec 22 7:23 AM. 19 Dec

राहुल गांधी ने राजस्थान में दौसा से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की

राजस्थान : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत दौसा के बांदीकुई से की. इस दौरान उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस विधायक सचिन पायलट मौजूद रहे.

7:23 AM. 19 Dec 22 7:23 AM. 19 Dec

मध्य प्रदेश के विधानसभा सत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाएगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी. पार्टी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने आवास पर विधायकों से कहा कि हर मोर्चे पर विफल रही भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा. कांग्रेस पहले ही अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विधानसभा सचिवालय को नोटिस दे चुकी है. विधानसभा के 230 सदस्यीय सदन में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 127 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 96 विधायक हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Live : राहुल गांधी ने सोमवार को राजस्थान के दौसा से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है. इसमें उनके साथ पार्टी के विधायक सचिन पायलट समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे. आज संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही जारी रहेगी. मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है. दिनभर की खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >