Election Result 2023 : होली के पहले लहराया भगवा, नगालैंड में टूटी परंपरा, देखें चुनाव परिणाम

Nagaland, Meghalaya, Tripura Election Result 2023 Updates in Hindi: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में मतगणना का काम पूरा हो गया है. पूर्वोतर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों से एक में अपने दम पर स्पष्ट और दूसरे में सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ बहुमत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भाजपा की लगातार जीत का श्रेय पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों के कार्यों, उनकी कार्य संस्कृति तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण की ‘त्रिवेणी’ को जाता है. चुनाव परिणाम से जुड़ी हर अपडेट यहां

Live Updates
1:15 PM. 3 Mar 23 7:45 AM. 3 Mar

नगालैंड में टूटी परंपरा, पहली बार दो महिलाएं बनीं विधायक

नगालैंड विधानसभा में पहली बार दो महिलाएं चुन कर आयी हैं. दीमापुर तीन से एनडीपीपी की उम्मीदवार हेखानी जखालू और पश्चिमी अंगामी सीट से सलहूतु क्रूसे ने जीत दर्ज कर गुरुवार को इतिहास रच दिया. जखालू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोजपा-रामविलास के अजेतो जिमोमी को 1,536 मतों के अंतर से हराया. वहीं, क्रुसे ने निर्दलीय केनिझाखो नखरो को सात वोट से हराया है. मालूम हो कि 1963 में नगालैंड राज्य बना, लेकिन वहां कोई महिला विधायक नहीं चुनी जा सकी थी. इस बार विधानसभा चुनाव में चार महिला उम्मीदवारों – हेखानी जखालू, सलहूतु क्रुसे, हुकली सेमा और रोजी थॉम्पसन ने चुनाव लड़ा था.

12:56 PM. 3 Mar 23 7:26 AM. 3 Mar

सहस्नियांग में लगाया गया कर्फ्यू

मेघालय में मतगणना के बाद हुई हिंसा के बाद पश्चिम जयंतिया हिल्स जिला प्रशासन ने सहस्नियांग गांव में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया है.

12:56 PM. 3 Mar 23 7:26 AM. 3 Mar

टिपरा मोथा का क्या हुआ?

त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है. 2018 के चुनाव की तुलना में दोनों दलों को 10 सीट कम मिली हैं लेकिन स्पष्ट जनादेश के कारण नयी पार्टी टिपरा मोथा की मदद के बिना गठबंधन पांच साल तक शासन कर सकता है. टिपरा मोथा ने 13 सीट पर जीत दर्ज की. पूर्ववर्ती राजघराने के वंशज प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने दो साल पहले टिपरा मोठा का गठन किया था. वाम-कांग्रेस गठबंधन ने 14 सीट हासिल कीं. देबबर्मा की पार्टी ने जनजातीय क्षेत्र में वाम दल के वोट में सेंध लगाई.

12:56 PM. 3 Mar 23 7:26 AM. 3 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसे दिया जीत का श्रेय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिणामों की घोषणा के बाद पूर्वोत्तर सहित विभिन्न चुनावों में भाजपा की लगातार जीत का श्रेय पार्टी की सरकारों के कार्यों, उनकी कार्य संस्कृति तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण की ‘त्रिवेणी’ को दिया. भाजपा के लिए हालांकि, नगालैंड और मेघालय में कनिष्ठ सहयोगी के रूप में जीत भी एक तरह की कामयाबी है. वहीं, पूर्व में दोनों राज्यों में सत्ता में रह चुकी कांग्रेस के लिए नतीजे अच्छे नहीं रहे. मेघालय में कांग्रेस ने पांच सीट पर जीत दर्ज की जबकि नगालैंड में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली.

12:56 PM. 3 Mar 23 7:26 AM. 3 Mar

भाजपा की त्रिपुरा में जीत, नगालैंड और मेघालय में सहयोगी दलों के साथ मिली कामयाबी

सत्ता विरोधी लहर और टिपरा मोठा के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपने ‘मिशन पूर्वोत्तर’ में त्रिपुरा में सत्ता बरकरार रखते हुए मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज की जबकि नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाली नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ मिलकर नगालैंड में भी कामयाबी हासिल की. मेघालय में, भाजपा फिर से एक कनिष्ठ सहयोगी के रूप में सत्तारूढ़ सरकार का हिस्सा बनने के लिए तैयार है क्योंकि मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्‍स पार्टी (एनपीपी) 60 सदस्यीय विधानसभा में 26 सीट जीतकर भी बहुमत से दूर रह गई.

1:11 AM. 3 Mar 23 7:41 PM. 2 Mar

अमित शाह ने मेघालय के लोगों को दिया धन्यवाद, कहा-पूर्वोत्तर के लिए ऐतिहासिक दिन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में भाजपा और उसके सहयोगियों की जीत पर कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए को फिर से चुनकर शांति और प्रगति को चुनने के लिए नगालैंड के लोगों को तहे दिल स��� धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा को समर्थन देने के लिए मेघालय के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी लोगों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लिए ऐतिहासिक दिन है. भाजपा पर एक बार फिर भरोसा जताने के लिए मैं त्रिपुरा को धन्यवाद देता हूं, यह विकास समर्थक राजनीति की जीत है.

मुख्य बातें

Nagaland, Meghalaya, Tripura Election Result 2023 Updates in Hindi: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में मतगणना का काम पूरा हो गया है. पूर्वोतर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों से एक में अपने दम पर स्पष्ट और दूसरे में सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ बहुमत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भाजपा की लगातार जीत का श्रेय पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों के कार्यों, उनकी कार्य संस्कृति तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण की ‘त्रिवेणी’ को जाता है. चुनाव परिणाम से जुड़ी हर अपडेट यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >