Nagaland Election Voting: नागालैंड में संपन्न हुआ विधानसभा चुनाव, जानिए कितनी हुई वोटिंग

Nagaland Election Voting Live Updates: नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. कड़ी सुरक्षा के बीच लोग आज वोट डाल रहे हैं. वोटिंग कराने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं. मतदान के बाद मेघालय, नगालैंड के साथ-साथ त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित कर दिये जाएंगे. जानें मतदान से जुड़ी पल पल की खबर यहां

Live Updates
10:51 PM. 27 Feb 23 10:51 PM. 27 Feb

नागालैंड में संपन्न हुआ विधानसभा चुनाव, अब तक 82.42 प्रतिशत मतदान

नागालैंड में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है. यहां 59-59 सीटों पर मतदान संपन्न कराया गया. जानकारी के मुताबिक, नागालैंड में शाम पांच बजे तक 82.42 फीसदी मतदान हुआ है.

10:51 PM. 27 Feb 23 10:51 PM. 27 Feb

नागालैंड में 4 बजे तक 75.49 प्रतिशत मतदान

नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 4 बजे तक करीब 75.49 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ और मतदान की प्रक्रिया अब तक शांतिपूर्ण रही है. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और 13 लाख से अधिक मतदाता 183 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं.

10:51 PM. 27 Feb 23 10:51 PM. 27 Feb

नागालैंड में मतदान की प्रक्रिया अब तक शांतिपूर्ण रही

नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को तीन बजे तक करीब 72.99 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ और मतदान की प्रक्रिया अब तक शांतिपूर्ण रही है, जो कभी उग्रवाद का गढ़ रहा था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. हालांकि, वोखा जिले में भंडारी सीट पर पथराव और हवा में गोलीबारी से तनाव पैदा हो गया.

10:51 PM. 27 Feb 23 10:51 PM. 27 Feb

नगालैंड में अब तक 72.99 फीसद हुआ मतदान

नागालैंड की 60 में से 59 सीटों पर मतदान जारी है. चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक नागालैंड चुनाव में 72.99 फीसदी मतदान हुआ है.

10:51 PM. 27 Feb 23 10:51 PM. 27 Feb

नागालैंड में वोटिंग को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह

नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग थोड़ी ही देर में समाप्त हो जाएगी. वोटिंग के दौरान बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने मतदान किया. अलग-अलग पोलिंग बूथों पर मतदान के दौरान महिलाओं में वोटिंग को लेकर उत्साह देखने को मिला.

2:05 PM. 27 Feb 23 2:05 PM. 27 Feb

दोपहर 1 बजे तक नगालैंड चुनाव में 57.06% मतदान दर्ज किया गया

दोपहर 1 बजे तक मेघालय चुनाव 2023 में 44.73% और नगालैंड चुनाव 2023 में 57.06% मतदान दर्ज किया गया है.

1:30 PM. 27 Feb 23 1:30 PM. 27 Feb

11 बजे तक नागालैंड चुनाव में 35.76% मतदान

सुबह 11 बजे तक नागालैंड चुनाव में 35.76% मतदान हो चुका है. अभी भी मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है.

1:30 PM. 27 Feb 23 1:30 PM. 27 Feb

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने डाला वोट

एनडीपीपी उम्मीदवार और नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कोहिमा जिले में अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

1:30 PM. 27 Feb 23 1:30 PM. 27 Feb

नगालैंड में मतदान जारी

नगालैंड में मतदान जारी हैं. लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. आपको बता दें कि सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भाजपा सीटों की साझेदारी के तहत क्रमश: 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, 2003 तक नगालैंड में शासन करने वाली कांग्रेस ने 23 उम्मीदवार उतारे हैं.

1:30 PM. 27 Feb 23 1:30 PM. 27 Feb

सुबह 9 बजे तक नगालैंड में 15.76% मतदान

सुबह 9 बजे तक नगालैंड में 15.76% मतदान दर्ज किया गया है. वोटरों की कतार अभी मतदान केंद्र में नजर आ रही है.

1:30 PM. 27 Feb 23 1:30 PM. 27 Feb

खरगे ने मतदाताओं से बदलाव को मौका देने की अपील की

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेघालय और नगालैंड के मतदाताओं से बदलाव को एक मौका देने का सोमवार को आग्रह किया. दोनों पूर्वोत्तर राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. खरगे ने ट्वीट किया कि मेघालय और नगालैंड के लोगों को एक प्रगतिशील और कल्याणकारी सरकार की चाह है. बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पहली बार हिस्सा लेने वाले मतदाताओं का स्वागत करें. मेघालय और नगालैंड के हमारे भाइयों और बहनों से आग्रह है कि बदलाव को एक मौका दें.

1:30 PM. 27 Feb 23 1:30 PM. 27 Feb

डिप्टी सीएम यानथुंगो पैटन ने डाला वोट

नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. डिप्टी सीएम यानथुंगो पैटन ने त्युई में अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

1:30 PM. 27 Feb 23 1:30 PM. 27 Feb

प्रधानमंत्री मोदी ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मेघालय और नगालैंड के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया. पूर्वोत्तर के दोनों राज्यों में सोमवार को विधानसभा के लिए मतदान हो रहा है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मेघालय और नगालैंड के लोगों, खासकर युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आज रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं. त्रिपुरा के साथ ही दोनों राज्यों के लिए मतगणना दो मार्च को होगी.

1:30 PM. 27 Feb 23 1:30 PM. 27 Feb

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के मुकाबले कांग्रेस ने साचू को मैदान में उतारा

नगालैंड विधानसभा चुनाव में एक काफी दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है क्योंकि कांग्रेस ने सबसे लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे नेफ्यू रियो के मुकाबले सेइविली साचू को चुनाव मैदान में उतारा है. चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सेइविली साचू का सामना चार बार के मुख्यमंत्री 72 वर्षीय रियो से होगा। साचू का यह पहला चुनाव है. हालांकि साचू (37) दो दशक से अधिक समय से राज्य की राजनीति के केंद्र में रहे रियो के साथ होने वाले इस असमान मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं.

1:30 PM. 27 Feb 23 1:30 PM. 27 Feb

कोहिमा की तस्वीर आयी सामने

नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है. कुछ तस्वीरें कोहिमा में ऑफिसर्स हिल कॉलोनी के बूथ संख्या-20 से आयी है.

1:30 PM. 27 Feb 23 1:30 PM. 27 Feb

झारखंड से गये IRB जवानों की बस नगालैंड में हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

नगालैंड में मतदान जारी है. इस बीच खबर आ रही है कि चुनाव ड्यूटी पर झारखंड के मुसाबनी से गयी आइआरबी-2 (इको-26 कंपनी) जवानों से भरी बस रविवार को वोखा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. मौके पर ही बस चालक की मौत हो गयी. वह असम के रहनेवाले थे. वहीं घटना में आठ जवान घायल हो गये. इनमें हवलदार भूषण महतो व आरक्षी आशीष कुमार सिंह की स्थिति गंभीर हैं.

1:30 PM. 27 Feb 23 1:30 PM. 27 Feb

मॉक पोल की तस्वीर आयी सामने

नगालैंड में मतदान सुबह सात बजे से जारी है. विधानसभा चुनाव के मतदान शुरू होने से पहले कोहिमा में मॉक पोल किये गये जिसकी तस्वीर सामने आयी है.

1:30 PM. 27 Feb 23 1:30 PM. 27 Feb

एनडीपीपी और भाजपा का गठबंधन

सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भाजपा सीटों की साझेदारी के तहत क्रमश: 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, 2003 तक नगालैंड में शासन करने वाली कांग्रेस ने 23 उम्मीदवार उतारे हैं. एनडीपीपी ने 2018 में इस पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनायी थी. उसे जनता दल यूनाइटेड और एक निर्दलीय प्रत्याशी का भी समर्थन मिला था. एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन इस चुनाव में दूसरे कार्यकाल के लिए जद्दोजहद कर रहा है.

1:30 PM. 27 Feb 23 1:30 PM. 27 Feb

भाजपा प्रत्याशी की हुई जीत

गौर हो कि जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भाजपा प्रत्याशी और निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध जीत गये हैं.

नगालैंड विधानसभा चुनाव : वोटिंग के पहले ही जीता भाजपा का ये उम्मीदवार

1:30 PM. 27 Feb 23 1:30 PM. 27 Feb

कितने मतदाता हैं प्रदेश में

नगालैंड के मतदाताओं में 6,47,523 पुरुष और 6,49,876 महिला मतदाता शामिल हैं, जो 2,291 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं. रविवार को नगालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी. शशांक शेखर ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और हमें विश्वास है कि चुनाव सुचारू रूप से संपन्न होंगे.

1:30 PM. 27 Feb 23 1:30 PM. 27 Feb

चार बजे तक चलेगा मतदान

आपको बता दें कि नगालैंड में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान जारी है. राज्य में 13 लाख से अधिक मतदाता हैं तथा 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए चार महिलाओं एवं 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. सुबह सात बजे से मतदान जारी है जो चार बजे तक चलेगा. मतों की गिनती दो मार्च को होगी.

Election Updates 2023: मेघालय के उम्मीदवार सबसे अमीर, यहां देखें नगालैंड के उम्मीदवारों का हाल

7:06 AM. 27 Feb 23 7:06 AM. 27 Feb

नगालैंड में 2315 मतदान केंद्र, मतदान शुरू

नगालैंड में सुबह सात बजे से मतदान जारी है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी शशांक शेखर ने कहा कि 59 विधानसभा क्षेत्रों के 2,315 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ रहे हैं. नागालैंड चुनाव में 6,55,144 महिलाओं समेत करीब 13 लाख मतदाता 4 महिला उम्मीदवारों सहित 183 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे.

मुख्य बातें

Nagaland Election Voting Live Updates: नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. कड़ी सुरक्षा के बीच लोग आज वोट डाल रहे हैं. वोटिंग कराने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं. मतदान के बाद मेघालय, नगालैंड के साथ-साथ त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित कर दिये जाएंगे. जानें मतदान से जुड़ी पल पल की खबर यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >