National Highway : अब फैक्टरी में बनेंगी भारत की सड़कें!

National Highway : केंद्रीय एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में रोड अब फैक्टरी में बनेगा. अपने इस बयान का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया. देखें वीडियो में क्या कह रहे हैं गडकरी?

National Highway : केंद्रीय एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपनी स्पष्टवादिता और एक्सप्रेसवे निर्माण में नये उपयोग के लिए प्रसिद्ध हैं. हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया कि अब सड़कें फैक्ट्री में बनेंगी. अपने इस बयान का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. इसमें वे बताते नजर आ रहे हैं कि केवल सड़क के बीच में कंक्रीट मिक्स वाला हिस्सा साइट पर बनेगा, बाकी पूरा निर्माण फैक्ट्री में किया जाएगा. यह तकनीक सड़क निर्माण को तेज, सस्ता और टिकाऊ बनाएगी. गडकरी ने कार्यक्रम में मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह इस मॉडल को उत्तर प्रदेश में भी लागू करना चाहते हैं. देखें यह वीडियो

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे. उन्होंने सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए डिवाइडर की ऊंचाई तीन फीट तक बढ़ाने और दोनों ओर दीवारें बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि दीवारों के बीच एक मीटर की दूरी पर पौधे लगाए जाएंगे, जिससे कोई पार न कर सके. साथ ही, गडकरी ने बताया कि ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए प्री-कास्ट नालियां अनिवार्य की गई हैं, जिनकी गुणवत्ता भी बेहतर होगी.

मलेशिया की तकनीक से हजारों करोड़ रुपये की बचत

नितिन गडकरी ने बताया कि मलेशिया की तकनीक से हजारों करोड़ रुपये की बचत हुई है. यह तकनीक सिंगापुर में उपयोग हो रही है और अब चेन्नई मेट्रो में अपनाई गई है. इससे हर 120 मीटर पर दो पिलर बनेंगे और अतिरिक्त तीन पिलर का खर्च बचेगा.

यह भी पढ़ें : Earthquake : अमेरिका में जोरदार भूकंप, कुत्ते और हाथी सब भागने लगे, देखें वीडियो

टोल प्लाजा हटाने की तैयारी

नितिन गडकरी कई बार टोल प्लाजा हटाने की बात कर चुके हैं. कुछ दिन पहले भी वे एक कार्यक्रम में इसका जिक्र कर चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार नई टोल पॉलिसी लाने जा रही है, जिससे लोगों को 50% तक राहत मिलेगी. कार मालिकों को 3000 रुपये का वार्षिक पास मिलेगा, जिससे वे बिना टोल चुकाए हाईवे और एक्सप्रेसवे से यात्रा कर सकेंगे. टोल बूथ हटाने की योजना भी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >