Breaking News : अमित शाह ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:44 PM. 9 May 24 9:44 PM. 9 May

अमित शाह ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में अपने आवास पर अनुभवी अभिनेत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित वैजयंतीमाला बाली से मुलाकात की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के समापन के बाद अपने आवास पर पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया.

7:08 PM. 9 May 24 7:08 PM. 9 May

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेत्री वैजयंतीमाला पद्म विभूषण से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला के क्षेत्र में अनुभवी अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली को पद्म विभूषण से सम्मानित किया.

7:07 PM. 9 May 24 7:07 PM. 9 May

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोनिडेला चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला के क्षेत्र में कोनिडेला चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया.

3:38 PM. 9 May 24 3:38 PM. 9 May

एयर इंडिया एक्सप्रेस संकट जारी, यूनियन और प्रबंधन के बीच बैठक

एयर इंडिया एक्सप्रेस यूनियन और प्रबंधन की बैठक आज दिल्ली के द्वारका स्थित मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय में चल रही है. एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंधन के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) बैठक में भाग ले रहे हैं. चालक दल के सदस्यों की छुट्टी के कारण 85 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं.

1:43 PM. 9 May 24 1:43 PM. 9 May

दुष्यन्त चौटाला ने हरियाणा के राज्यपाल को पत्र लिखकर विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराए जाने की मांग की

सैनी सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा समर्थन वापस लिए जाने के बाद जजपा नेता दुष्यन्त चौटाला ने हरियाणा के राज्यपाल को पत्र लिखकर विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराए जाने की मांग की. जजपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि यह स्पष्ट है कि हरियाणा में बीजेपी सरकार के पास अब बहुमत नहीं है.

1:28 PM. 9 May 24 1:28 PM. 9 May

चुनाव ‘जिहाद’ के लिए वोट के खिलाफ विकास के लिए वोट को लेकर, अमित शाह ने कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना की एक रैली में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी हैं. ये चुनाव ‘जिहाद’ के लिए वोट के खिलाफ विकास के लिए वोट को लेकर हैं.

12:26 PM. 9 May 24 12:26 PM. 9 May

झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप निराधार, रांची में बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रांची में कहा कि झारखंड पलायन, अराजकता, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का दंश झेल रहा है. कानून-व्यवस्था में सुधार होगा तो झारखंड में निवेश बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप निराधार है. राज्य को वित्त वर्ष 2025 में रेल परियोजनाओं के लिए रिकॉर्ड 7,200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए.

11:44 AM. 9 May 24 11:44 AM. 9 May

पाकिस्तान के ग्वादर में आतंकवादी हमला, सात की मौत

पाकिस्तान की ARY न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, तड़के ग्वादर में एक आतंकवादी हमले में सात श्रमिक मारे गए हैं. आतंकवादियों ने ग्वादर के सरबंद में फिश हार्बर जेट्टी के पास आवासीय क्वार्टरों पर हमला किया और अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें सभी की जान गई है. जिस वक्त फायरिंग की गई, उस वक्त लोग सो रहे थे.

10:03 AM. 9 May 24 10:03 AM. 9 May

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 25 विमान कर्मियों की सेवाएं समाप्त कीं

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हड़ताल कर रहे चालक दल के सदस्यों को काम पर लौटने के लिए शाम चार बजे तक का समय दिया है. 25 विमान कर्मियों की सेवाएं समाप्त कीं गईं हैं.

9:15 AM. 9 May 24 9:15 AM. 9 May

रफह पर हमले के लिए इजराइल को हथियार नहीं देंगे, बोले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से कहा गया है कि वह इजराइल को ऐसे हथियारों की आपूर्ति नहीं करेंगे जिनका इस्तेमाल वह रफह पर हमले के लिए कर सकता है. आपको बता दें कि रफह गाजा में हमास का अंतिम मुख्य गढ़ है. यहां 10 लाख से ज्यादा आम नागरिकों ने शरण ली हुई है.

9:14 AM. 9 May 24 9:14 AM. 9 May

अलबामा में दूसरी बार नाइट्रोजन गैस सुंघाकर दिया जाएगा मृत्युदंड

अमेरिकी राज्य अलबामा में हत्या के एक दोषी को नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मौत की सजा दी जाएगी. आपको बता दें कि इससे पहले राज्य में इसी तरीके से एक दोषी को सजा दी जा चुकी है जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी.

8:06 AM. 9 May 24 8:06 AM. 9 May

कुलगाम मुठभेड़ में तीसरा आतंकी मारा गया

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि कुलगाम मुठभेड़ में तीसरा आतंकी मारा गया. आतंकी की पहचान का पता लगाया जा रहा है.

8:05 AM. 9 May 24 8:05 AM. 9 May

नवसारी में एक यूनिवर्सिटी के फॉरेस्ट विभाग में लगी आग

गुजरात के नवसारी में एक यूनिवर्सिटी के फॉरेस्ट विभाग में आग लगने की खबर है. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पा लिया गया है.

8:04 AM. 9 May 24 8:04 AM. 9 May

कई मुद्दों को लेकर शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से मिलेंगे ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता

मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रत्येक चरण के मतदान के बाद पूर्ण मत प्रतिशत के आंकड़े तुरंत जारी करने की अपनी मांग को लेकर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से मिल सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >