Breaking News : बैभव कुमार की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:43 PM. 10 Jul 24 4:43 PM. 10 Jul

दिल्ली हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश

स्वाति मालीवाल कथित मारपीट मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार की दायर जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया.

12:55 PM. 10 Jul 24 12:55 PM. 10 Jul

पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका पर 12 जुलाई को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तारीख निर्धारित की है. बालाजी को पिछले साल ईडी ने मनी लाॅड्रिंग के के मामले में गिरफ्तार किया था.

12:53 PM. 10 Jul 24 12:53 PM. 10 Jul

बाल विवाह से जुड़ी जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित

सुप्रीम कोर्ट ने देश में बाल विवाह में वृद्धि का आरोप लगाने वाली जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा, इसपर फैसला बाद में सुनाया जाएगा.

8:43 AM. 10 Jul 24 8:43 AM. 10 Jul

केदारनाथ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक शैला रानी रावत का मंगलवार देर रात यहां के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया. वह 68 वर्ष की थीं. पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी कि रावत पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं. रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रावत ने 2012 में कांग्रेस के टिकट पर केदारनाथ सीट से चुनाव जीतकर पहली बार उत्तराखंड विधानसभा में जगह बनाई थी. हालांकि, 2017 में रावत चुनाव हार गई थीं, लेकिन 2022 में वह भाजपा के टिकट पर एक बार फिर केदारनाथ से विधायक निर्वाचित हुईं. रावत कांग्रेस के उन 10 विधायकों में शामिल थीं, जिन्होंने 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत कर दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे.

8:34 AM. 10 Jul 24 8:34 AM. 10 Jul

महाराष्ट्र के हिंगोली में 4.5 तीव्रता का भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, महाराष्ट्र के हिंगोली में बुधवार 10 जुलाई 2024 की सुबह 07:14 बजे रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया.

8:52 PM. 9 Jul 24 8:52 PM. 9 Jul

रूस के बाद ऑस्ट्रिया दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए ऑस्ट्रिया रवाना हो गये हैं. उनकी रूस की आधिकारिक यात्रा पूरी हो गई है. रूस में पीएम मोदी को जोरदार स्वागत किया गया. उन्हें रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया.

8:52 PM. 9 Jul 24 8:52 PM. 9 Jul

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है. दोनों ओर से फायरिंग हो रही है.

8:11 PM. 9 Jul 24 8:11 PM. 9 Jul

टीम इंडिया के नए कोच होंगे गौतम गंभीर

गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया कोच बनाया है. BCCI सचिव जय शाह ने यह ऐलान किया है. सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है कि उन्हें गौतम गंभीर का नये कोच के रूप में स्वागत करते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है. उन्होंने लिखा है कि आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को करीब से देखा है. अपने पूरे करियर में कठिनाइयों को सहने और विभिन्न भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद, मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं.

8:10 PM. 9 Jul 24 8:10 PM. 9 Jul

टीम इंडिया के नए कोच होंगे गौतम गंभीर

गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया कोच बनाया है. BCCI सचिव जय शाह ने यह ऐलान किया है. सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है कि उन्हें गौतम गंभीर का नये कोच के रूप में स्वागत करते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है. उन्होंने लिखा है कि आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को करीब से देखा है. अपने पूरे करियर में कठिनाइयों को सहने और विभिन्न भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद, मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं.

5:05 PM. 9 Jul 24 5:05 PM. 9 Jul

मोहन लाल बने हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए मोहन लाल बडौली को भाजपा का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

3:30 PM. 9 Jul 24 3:30 PM. 9 Jul

सीएम केजरीवाल और AAP के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

दिल्ली एक्साइज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ दायर ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है. विशेष न्यायाधीश जस्टिस कावेरी बावेजा ने 12 जुलाई, 2024 को अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >