Breaking News: इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
6:29 PM. 8 Mar 24 6:29 PM. 8 Mar

नफे सिंह हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के इनेलो नेता नफे सिंह राठी हत्याकांड में एसपी अर्पित जैन ने कहा है कि एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और हमें 4 दिन की रिमांड मिली है. अगर आप उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड देखेंगे तो व्यक्ति 5 मुकदमे दर्ज किए गए हैं जिनमें से 2 हत्या के हैं. कार अपराधियों तक कैसे पहुंची, इसकी जांच चल रही है. हमने पहले भी कहा है कि हम इस मामले की जड़ तक जाएंगे, चाहे कोई भी हो अन्यथा संलिप्त होने पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, सबूत सामने आएंगे, हम मीडिया से जानकारी साझा करेंगे.

1:21 PM. 8 Mar 24 1:21 PM. 8 Mar

इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत

इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत की गईं हैं. इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है.

11:08 AM. 8 Mar 24 11:08 AM. 8 Mar

देश की सेवा में भारतीय वायु सेना का योगदान स्वर्णाक्षरों में अंकित, बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश की सेवा में भारतीय वायु सेना का योगदान स्वर्णाक्षरों में अंकित है. यह खुशी की बात है कि भारतीय वायु सेना न केवल हवाई क्षेत्र की रक्षा कर रही है बल्कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में भी अहम योगदान दे रही है.

10:27 AM. 8 Mar 24 10:27 AM. 8 Mar

10 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, सुबह सात बजे से शुरू होंगे दर्शन

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बताया कि ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे.

10:06 AM. 8 Mar 24 10:06 AM. 8 Mar

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शिंजो आबे की पत्नी से मुलाकात की, प्रधानमंत्री मोदी का निजी पत्र सौंपा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से शुक्रवार को मुलाकात की. उन्होंने भारत-जापान संबंधों को आगे बढ़ाने में दिवंगत प्रधानमंत्री के अमूल्य योगदान को याद किया. जयशंकर ने दिवंगत प्रधानमंत्री की मां योको आबे के हाल में हुए निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक निजी पत्र सौंपा है.

10:00 AM. 8 Mar 24 10:00 AM. 8 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि देश के मेरे सभी परिवारजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करे. जय भोलेनाथ!!

9:59 AM. 8 Mar 24 9:59 AM. 8 Mar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं के रास्ते की शेष बाधाओं को दूर करने की लोगों से अपील की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि महिला दिवस पर सभी को मेरी शुभकामनाएं. यह नारी शक्ति का जश्न मनाने का अवसर है. किसी समाज का विकास उसकी महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापा जाता है. भारत की बेटियां खेल से लेकर विज्ञान तक जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और देश को गौरवान्वित कर रही हैं.

9:28 AM. 8 Mar 24 9:28 AM. 8 Mar

हम चीन के साथ प्रतिस्पर्धा चाहते हैं, संघर्ष नहीं, बोले जो बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चुनाव से पहले अपने आखिरी ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में कहा कि हम चीन के साथ प्रतिस्पर्धा चाहते हैं, संघर्ष नहीं.

9:07 AM. 8 Mar 24 9:07 AM. 8 Mar

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती, पीएम मोदी ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज महिला दिवस पर, हमारी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती करने का फैसला किया है. इससे देश भर के लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हो जाएगा, विशेष रूप से हमारी नारी शक्ति को लाभ होगा.

9:05 AM. 8 Mar 24 9:05 AM. 8 Mar

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती, पीएम मोदी ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज महिला दिवस पर, हमारी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती करने का फैसला किया है. इससे देश भर के लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हो जाएगा, विशेष रूप से हमारी नारी शक्ति को लाभ होगा.

6:51 AM. 8 Mar 24 6:51 AM. 8 Mar

पीएम नरेंद्र मोदी के काजीरंगा दौरे पर असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री काजीरंगा जाएंगे, यह उनका काजीरंगा का पहला दौरा है. मुझे यकीन है कि उनके दौरे से विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. उनका स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है.

6:44 AM. 8 Mar 24 6:44 AM. 8 Mar

आज से दो दिवसीय असम यात्रा पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के अपने दो दिवसीय दौरे में करीब 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री पहली बार संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे और वहां सफारी का भी आनंद लेंगे. पीएम मोदी शुक्रवार दोपहर बाद असम पहुंचेंगे और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में रात बिताएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >