Breaking News: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:04 PM. 7 Mar 24 8:04 PM. 7 Mar

केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ा भत्ता

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूर कर लिया है. केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी के इजाफे को मंजूर कर लिया है.

6:06 PM. 7 Mar 24 6:06 PM. 7 Mar

बीजेपी का बढ़ा कुनबा

बीजेपी का फिर बढ़ा कुनबा. कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल बीजेपी में जॉइन कर रही है. आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में वो शामिल होंगी.

5:57 PM. 7 Mar 24 5:57 PM. 7 Mar

दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली

दिल्ली के लोगों के लिए मुफ्त बिजली बिल और सब्सिडी वित्त वर्ष 2024 2025 में भी जारी रहेगी. आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने इसकी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आज की कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है कि दिल्ली के लोगों को इस साल भी मुफ्त बिजली मिलना जारी रहेगा.

5:47 PM. 7 Mar 24 5:47 PM. 7 Mar

बीजेपी महिला मोर्चा का थाने में विरोध

बीजेपी महिला मोर्चा के सदस्यों ने पार्टी नेताओं लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल को संदेशखाली जाते समय हिरासत में ले लेने के विरोध में कोलकाता के न्यू टाउन पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

3:25 PM. 7 Mar 24 3:25 PM. 7 Mar

बढ़ी न्यायिक हिरासत अवधि

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में दिल्ली की अदालत ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया की न्यायिक हिरासत 19 मार्च तक बढ़ा दी है.

2:16 PM. 7 Mar 24 2:16 PM. 7 Mar

संदेशखाली जा रहे बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल को बीच रास्ते में रोका गया

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली जा रहे बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल को बीच रास्ते में रोक दिया गया है. इसका वीडियो सामने आया है जि से न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है.

1:00 PM. 7 Mar 24 1:00 PM. 7 Mar

कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय बीजेपी में शामिल

कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है.

11:57 AM. 7 Mar 24 11:57 AM. 7 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर पहुंच चुके हैं. अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री की ये पहली यात्रा है जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

11:25 AM. 7 Mar 24 11:25 AM. 7 Mar

डीयू के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा नागपुर जेल से बाहर आये

माओवादियों से कथित संबंध के मामले में बरी होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के पूर्व प्रोफेसर जी. एन. साईबाबा नागपुर जेल से बाहर आ गये हैं.

10:24 AM. 7 Mar 24 10:24 AM. 7 Mar

दिल्ली की अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च को तलब किया

ईडी के कई समन का कथित रूप से पालन नहीं करने पर एजेंसी द्वारा दर्ज कराई गई नई शिकायत के बाद दिल्ली की अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च को तलब किया.

9:44 AM. 7 Mar 24 9:44 AM. 7 Mar

देवदत्त पडिक्कल धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए करेंगे डेब्यू

देवदत्त पडिक्कल धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू करेंगे. भारत के पास पहले से ही सीरीज में 3-1 की बढ़त है.

8:47 AM. 7 Mar 24 8:47 AM. 7 Mar

सपा विधायक इरफान सोलंकी के कानपुर स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी

उत्तर प्रदेश के जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक इरफान सोलंकी के कानपुर स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी जारी है. ईडी की टीम इरफान के भाई रिजवान सोलंकी के आवास पर भी पहुंची. दोनों भाई जेल में हैं.

8:25 AM. 7 Mar 24 8:25 AM. 7 Mar

भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज पहुंचेगी गुजरात

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कुछ बदलाव किया गया है. पहले यात्रा बुधवार शाम को ही गुजरात में प्रवेश करने वाली थी लेकिन अब ये गुरुवार को इस राज्य में पहुंचेगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज गुजरात के दाहोद में एंट्री करने वाली है.

8:23 AM. 7 Mar 24 8:23 AM. 7 Mar

भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज पहुंचेगी राजस्थान

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कुछ बदलाव किया गया है. पहले यात्रा बुधवार शाम को ही राजस्थान में प्रवेश करने वाली थी लेकिन अब ये गुरुवार को इस राज्य में पहुंचेगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज गुजरात के दाहोद में एंट्री करने वाली है.

7:39 AM. 7 Mar 24 7:39 AM. 7 Mar

9 मई की हिंसा में शामिल लोगों को दंडित करने की सेना की मांग का करता हूं समर्थन, बोले इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा है कि मैं 9 मई की हिंसा में शामिल लोगों को दंडित करने की सेना की मांग का समर्थन करता हूं.

6:50 AM. 7 Mar 24 6:50 AM. 7 Mar

भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज पहुंचेगी गुजरात

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कुछ बदलाव किया गया है. पहले यात्रा बुधवार शाम को ही गुजरात में प्रवेश करने वाली थी लेकिन अब ये गुरुवार को इस राज्य में पहुंचेगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज गुजरात के दाहोद में एंट्री करने वाली है.

6:50 AM. 7 Mar 24 6:50 AM. 7 Mar

पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरा पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यानी आज जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाले हैं. उनके आगमन से पहले बख्शी स्टेडियम को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में रंगा नजर आ रहा है, साथ ही ड्रोन पर पांबदी सहित सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं.

6:49 AM. 7 Mar 24 6:49 AM. 7 Mar

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के साथ होगी गठबंधन पर चर्चा

आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से फाइनल बातचीत चंद्रबाबू नायडू करने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >