Breaking News: चार्ल्स तृतीय को ब्रिटेन के महाराजा का ताज पहनाया गया, पीएम मोदी ने दी बधाई

लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में एक भव्य समारोह में पारंपरिक रस्म के साथ चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक रूप से शाही राजकीय ताज पहनाया गया. जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को किया ढेर. दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर 10 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है.

Live Updates
4:21 AM. 7 May 23 10:51 PM. 6 May

चार्ल्स तृतीय को ब्रिटेन के महाराजा का ताज पहनाया गया, पीएम मोदी ने दी बधाई

लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में एक भव्य समारोह में पारंपरिक रस्म के साथ चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक रूप से शाही राजकीय ताज पहनाया गया. उनकी मां, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की 70 वर्ष पहले की गई यादगार ताजपोशी की तरह यह समारोह भी आयोजित किया गया. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किंग चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला को बधाई दी.

4:21 AM. 7 May 23 10:51 PM. 6 May

दिल्ली में कोरोना के 113 नये मामले, 3 की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 113 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 303 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. हालांकि पिछले 24 घंटे में कोरोना से दिल्ली में तीन लोगों की मौत हो गयी.

4:21 AM. 7 May 23 10:51 PM. 6 May

डीयू के ब्वॉयज हॉस्टल पहुंचे राहुल गांधी, प्रॉक्टर रजनी ने राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के ब्वॉयज हॉस्टल पहुंचे. विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर रजनी अब्बी कहती हैं, हम विश्वविद्यालय को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनाना चाहते हैं. इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

4:21 AM. 7 May 23 10:51 PM. 6 May

चुनाव आयोग ने BJP की शिकायत पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस जारी किया

चुनाव आयोग ने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को बीजेपी की शिकायत पर नोटिस जारी किया है. आयोग ने 7 मई को शाम 7 बजे तक जवाब देने का समय दिया है.

4:21 AM. 7 May 23 10:51 PM. 6 May

मणिपुर में शांति के लिए COCOMI के प्रतिनिधियों के साथ सीएम बीरेन सिंह ने की बैठक

मणिपुर में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सीएम एन बीरेन सिंह से मणिपुर अखंडता पर समन्वय समिति (COCOMI) के प्रतिनिधियों ने बैठक की. जिसमें राज्य में शांति लाने को लेकर चर्चा हुई.

4:21 AM. 7 May 23 10:51 PM. 6 May

दर्शन सोलंकी आत्महत्या मामले में आरोपी अरमान खत्री को मिली जमानत

आईआईटी-बॉम्बे छात्र दर्शन सोलंकी आत्महत्या मामले में सत्र न्यायालय से आरोपी अरमान खत्री को राहत मिली है. कोर्ट ने सोलंकी को 25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी.

मुख्य बातें

लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में एक भव्य समारोह में पारंपरिक रस्म के साथ चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक रूप से शाही राजकीय ताज पहनाया गया. जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को किया ढेर. दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर 10 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >