Breaking News: पाकिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मी मारे गए
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
Breaking News: पाकिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मी मारे गए
Live Updates
3:50 PM. 5 Feb 2410:20 AM. 5 Feb
पाकिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मी मारे गए
पाकिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमले की खबर आ रही है जिसमें 10 पुलिसकर्मी मारे गए है. यह हमला देश में आम चुनाव के ठीक पहले किया गया है.
3:50 PM. 5 Feb 2410:20 AM. 5 Feb
घाटकोपर पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा भीड़ को लेकर मामला दर्ज
मुंबई पुलिस ने कहा कि पुलिस ने उस भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो घाटकोपर पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुई थी. भीड़ तब पहुंचीं थी गुजरात ATS, मौलाना मुफ्ती सलमान अज़हरी को पुलिस स्टेशन ले आई थी. तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.
3:50 PM. 5 Feb 2410:20 AM. 5 Feb
महाराष्ट्र में पांच लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही एआईएमआईएम
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीट में से पांच पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी.
3:50 PM. 5 Feb 2410:20 AM. 5 Feb
हिमाचल प्रदेश में अनुराग ठाकुर ने ‘आस्था स्पेशल ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाई
हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंदौरा से अयोध्या धाम तक संचालित होने वाली ‘आस्था स्पेशल ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाई. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम के लिए पहली ट्रेन राम भक्तों के जत्थों को लेकर रवाना हो गई है. मुझे खुशी है कि इस ट्रेन को हमीरपुर के ऊना जिले के अंब अंदौरा से हरी झंडी दिखाई गई.
12:25 PM. 5 Feb 246:55 AM. 5 Feb
पीएम मोदी संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण का देंगे जवाब
पीएम नरेंद्र मोदी संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देंगे. बीजेपी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है.
12:25 PM. 5 Feb 246:55 AM. 5 Feb
झारखंड में चंपाई सोरेन सरकार का आज फ्लोर टेस्ट
चंपाई सोरेन सरकार सोमवार को विश्वासमत हासिल करेगी. दो दिनों के विशेष सत्र में पहले दिन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण होगा. उसके बाद सरकार की ओर से विश्वास प्रस्ताव रखा जायेगा. इधर, रविवार की रात ही सत्ता पक्ष के सभी 38 विधायक हैदराबाद से लौट आए.
मुख्य बातें
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in