Breaking News: भारतीय नौसेना को देखते ही समुद्री डाकुओं ने हथियार फेंका

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
1:41 AM. 1 Feb 24 8:11 PM. 31 Jan

भारतीय नौसेना को देखते ही समुद्री डाकुओं ने हथियार फेंका

पाकिस्तानी-ईरानी दल का एक सदस्य बता रहा है कि कैसे भारतीय नौसेना को देखने के बाद समुद्री डाकुओं ने अपने हथियार फेंक दिए.

1:41 AM. 1 Feb 24 8:11 PM. 31 Jan

paytm पर RBI का बड़ा एक्शन, 29 फरवरी के बाद नहीं दे पाएगा बैंकिंग सेवा

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग आदि में 29 फरवरी, 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया है.

1:41 AM. 1 Feb 24 8:11 PM. 31 Jan

केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी का बीजेपी में विलय

केरल के सात बार के विधायक पीसी जॉर्ज की केरल जनपक्षम (सेक्युलर) का लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नई दिल्ली में भाजपा में विलय हो गया.

1:41 AM. 1 Feb 24 8:11 PM. 31 Jan

सूरत एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित किया गया

गुजरात के सूरत एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित कर दिया गया है. इसको लेकर भारत सरकार ने आदेश जारी किया है.

1:41 AM. 1 Feb 24 8:11 PM. 31 Jan

आप सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा

दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्पाद शुल्क नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप सांसद संजय सिंह द्वारा दायर जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया. मामले में उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने 4 अक्टूबर, 2023 को गिरफ्तार किया था.

1:41 AM. 1 Feb 24 8:11 PM. 31 Jan

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर 2 फरवरी को AAP का प्रदर्शन

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी 2 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विरोध प्रदर्शन का हिस्सा होंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >