Breaking News Live: केरल में PFI के 15 सदस्यों को मौत की सजा, बीजेपी नेता की हत्या में पाए गये दोषी

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
6:02 PM. 30 Jan 24 12:32 PM. 30 Jan

सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने इन मुद्दों को उठाया

पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में असम में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा पर हिंसक हमले और राज्य सरकार के प्रतिबंधों का मुद्दा उठाया.

6:02 PM. 30 Jan 24 12:32 PM. 30 Jan

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचीं

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर COVID बॉडी बैग घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचीं.

6:02 PM. 30 Jan 24 12:32 PM. 30 Jan

केरल में PFI के 15 सदस्यों को मौत की सजा, BJP नेता की हत्या में पाए गये दोषी

केरल में PFI के 15 सदस्यों को मौत की सजा दी गई है. ये बीजेपी नेता की हत्या में दोषी पाए गये हैं.

6:02 PM. 30 Jan 24 12:32 PM. 30 Jan

झारखंड के मुख्यमंत्री फरार, बोले बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश

लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ED की जांच पर बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री फरार हैं, लापता हैं और इसलिए लापता हैं क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने का काम किया…जब जांच एजेंसियां जांच करने के लिए उनको बुला रही हैं तो वे भागते जा रहे हैं…

6:02 PM. 30 Jan 24 12:32 PM. 30 Jan

पीडीएस घोटाला मामले में आरोपी टीएमसी नेता शेख शाहजहां की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई

पीएमएलए अदालत कथित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) घोटाला मामले में आरोपी टीएमसी नेता शेख शाहजहां की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी. उन पर 5 जनवरी को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ईडी की टीम पर हमला कराने का भी आरोप है.

6:02 PM. 30 Jan 24 12:32 PM. 30 Jan

उत्तर कोरिया ने इस महीने में तीसरी बार दागी क्रूज मिसाइल

उत्तर कोरिया ने मंगलवार को पश्चिमी तट के पास समुद्र में कई क्रूज मिसाइलें दागीं जो इस महीने में उसका इस प्रकार का तीसरा परीक्षण है. दक्षिण कोरिया की ओर से यह जानकारी दी गई है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >