Breaking News: दिल्ली- कृषि भवन के अंदर प्रदर्शन कर रहे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

Live Updates
10:21 PM. 3 Oct 23 10:21 PM. 3 Oct

टीएससी कार्यकर्ता हिरासत में लिए गये

दिल्ली में कृषि भवन के अंदर प्रदर्शन कर रहे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

10:21 PM. 3 Oct 23 10:21 PM. 3 Oct

पाकिस्तानी ड्रोन और नशीले पदार्थों का पैकेट बरामद

बीएसएफ पंजाब ने अमृतसर जिले के गांव ढाओन खुर्द के बाहरी इलाके में एक खेत से एक पाकिस्तानी ड्रोन और नशीले पदार्थों का एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया है.

10:21 PM. 3 Oct 23 10:21 PM. 3 Oct

कमेटी करेगी जांच- चिकित्सा शिक्षा मंत्री

डॉ शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मरीजों की मौत मामले पर राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा है कि हाउसकीपिंग का मुद्दा बहुत गंभीर है, हमने इसे गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि अस्पताल के फंड में अभी भी 4 से 5 करोड़ रुपये हैं. ऐसे में उन्होंने दवाएं क्यों नहीं खरीदीं? हमारी कमेटी जवाब देगी. हम मेडिकल कॉलेज स्टाफ को यहां लाएंगे. फंडिंग का कोई मुद्दा नहीं है लेकिन उन्होंने समय पर दवाएं क्यों नहीं खरीदीं, हम जांच करेंगे.

10:21 PM. 3 Oct 23 10:21 PM. 3 Oct

एनसीपी का जोरदार विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र के चिकित्सा-शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरीश महाजन के अस्पताल दौरे पर डॉ शंकरराव चव्हाण सरकारी हॉस्पीटल के बाहर एनसीपी (शरद पवार गुट) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है.

10:21 PM. 3 Oct 23 10:21 PM. 3 Oct

गरीब कल्याण ही सच्चा सामाजिक न्याय- पीएम मोदी

तेलंगाना के निजामाबाद में पीएम मोदी ने आज यानी मंगलवार को विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी विपक्ष पर बरसे. उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण ही सच्चा सामाजिक न्याय है.

10:21 PM. 3 Oct 23 10:21 PM. 3 Oct

तेलंगाना के निजामाबाद में पीएम मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया

2:20 PM. 3 Oct 23 2:20 PM. 3 Oct

असम सरकार मूल जनजातीय मुस्लिम समुदायों की सामाजिक-आर्थिक समीक्षा करेगी

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि असम सरकार मूल जनजातीय मुस्लिम समुदायों की सामाजिक-आर्थिक समीक्षा करेगी.

2:20 PM. 3 Oct 23 2:20 PM. 3 Oct

अम्मा के लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

माता अमृतानंदमयी के 70वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश में कहा कि उनके 70वें जन्मदिन के अवसर पर मैं अम्मा के लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं. मेरी प्रार्थना है कि दुनिया भर में प्रेम और करुणा के प्रसार का उनका मिशन निरंतर आगे बढ़ता रहे. मैं अम्मा के साथ 30 से अधिक सालों से संपर्क में हूं. कच्छ में भूकंप के बाद मुझे अम्मा के साथ काम करने का मौका मिला था.

2:20 PM. 3 Oct 23 2:20 PM. 3 Oct

उच्चतम न्यायालय ने आंध्र प्रदेश सरकार से उच्च न्यायालय के समक्ष पेश की गई सभी सामग्रियों को रिकॉर्ड में रखने को कहा

कौशल विकास निगम मामले में उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के प्राथमिकी खारिज करने से इनकार करने के खिलाफ तेदेपा नेता एन चंद्रबाबू नायडू की याचिका पर सुनवाई नौ अक्टूबर तक के लिए टाली. उच्चतम न्यायालय ने आंध्र प्रदेश सरकार से उच्च न्यायालय के समक्ष पेश की गई सभी सामग्रियों को रिकॉर्ड में रखने को कहा.

2:20 PM. 3 Oct 23 2:20 PM. 3 Oct

राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर का किया दौरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर का दौरा किया और मंदिर में सेवा की. इसका वीडियो सामने आया है.

2:20 PM. 3 Oct 23 2:20 PM. 3 Oct

विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब राज्यों, जिलों और गांवों का विकास होगा, बोले पीएम मोदी

जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब राज्यों, जिलों और गांवों का विकास होगा. नगरनार स्टील प्लांट बस्तर और आसपास के क्षेत्रों के 50,000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा.

2:20 PM. 3 Oct 23 2:20 PM. 3 Oct

हमने अग्निपथ योजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि हम जो अनिश्चित भू-राजनीतिक स्थिति देख रहे हैं, वह मजबूत सेना की आवश्यकता को फिर से रेखांकित कर रही है. वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हमने अग्निपथ योजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है.

2:20 PM. 3 Oct 23 2:20 PM. 3 Oct

इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्चे को बढ़ाकर इस साल 10 लाख करोड़ किया गया, छत्तीसगढ़ के बस्तर में बोले पीएम मोदी

छत्तीसगढ़ के बस्तर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो… विकसित भारत के लिए फिज़िकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भी भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप होना चाहिए. यही वजह है कि हमारी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्चे को बढ़ाकर इस साल 10 लाख करोड़ कर दिया है.

2:20 PM. 3 Oct 23 2:20 PM. 3 Oct

पीएम मोदी ने जगदलपुर-बस्तर में ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें नगरनार में NMDC स्टील लिमिटेड का स्टील प्लांट भी शामिल है. प्रधानमंत्री ने जगदलपुर, बस्तर में ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ किया.

2:20 PM. 3 Oct 23 2:20 PM. 3 Oct

एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ के आवास पर पहुंचे मुंबई पुलिस के अधिकारी

मुंबई पुलिस के अधिकारी एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ के आवास पर पहुंचे. दिल्ली पुलिस UAPA और अन्य धाराओं के तहत न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी कर रही है.

11:39 AM. 3 Oct 23 11:39 AM. 3 Oct

सुप्रीम कोर्ट ने राम सेतु के पास दीवार के निर्माण की मांग वाली याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने राम सेतु स्थल के आसपास एक दीवार के निर्माण की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि यह एक प्रशासनिक फैसला है और याचिकाकर्ता से पूछा कि कोर्ट दीवार बनाने का निर्देश कैसे दे सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने उस जनहित याचिका को एक अन्य याचिका के साथ टैग करने से भी इनकार कर दिया, जिसमें स्मारक को राष्ट्रीय विरासत घोषित करने का निर्देश देने की मांग की गई है

10:33 AM. 3 Oct 23 10:33 AM. 3 Oct

आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में तेदेपा नेता गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री आर के रोजा के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के वरिष्ठ नेता बी सत्यनारायण मूर्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि मूर्ति को सोमवार रात अनकापल्‍ली जिले के परवाड़ा मंडल से गिरफ्तार किया गया.

10:33 AM. 3 Oct 23 10:33 AM. 3 Oct

महाराष्ट्र कैबिनेट आज एक बैठक में नांदेड़ अस्पताल में हुई मौतों पर चर्चा करेगी

महाराष्ट्र सरकार के अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र कैबिनेट आज एक बैठक में नांदेड़ अस्पताल में हुई मौतों पर चर्चा करेगी. कैबिनेट इस घटना को लेकर जांच समिति बनाने पर फैसला कर सकती है.

10:33 AM. 3 Oct 23 10:33 AM. 3 Oct

न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी

दिल्ली पुलिस सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी चल रही है, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

10:33 AM. 3 Oct 23 10:33 AM. 3 Oct

प्रधानमंत्री मोदी बस्तर का दौरा करेंगे, इस्पात संयंत्र का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में एनएमडीसी (राष्ट्रीय खनिज विकास निगम) स्टील लिमिटेड के नगरनार इस्पात संयंत्र का लोकार्पण करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘परिवर्तन महासंकल्प रैली’ को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की पिछले ढाई महीने में कांग्रेस शासित राज्य की यह चौथी यात्रा है. राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

10:33 AM. 3 Oct 23 10:33 AM. 3 Oct

जम्मू-कश्मीर के कालाकोटे इलाके में सेना ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन, आतंकियों की तलाश तेज

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोटे के वनक्षेत्र में तलाश अभियान के दौरान सोमवार देर शाम आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. कालाकोट इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था. आतंकियों पर नजर रखने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जा रहा है.

7:03 AM. 3 Oct 23 7:03 AM. 3 Oct

एनआईए की स्पेशल कोर्ट में सांसद प्रज्ञा ठाकुर पेश होंगी

मालेगांव विस्फोट मामले में आज एनआईए की स्पेशल कोर्ट में सांसद प्रज्ञा ठाकुर पेश होंगी. आपको बता दें कि साल 2008 में मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी ठाकुर 25 सितंबर को विशेष एनआईए अदालत में पेश हुईं थीं. इसके बाद अदालत ने आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए मामले को 3 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया.

7:03 AM. 3 Oct 23 7:03 AM. 3 Oct

नवाज शरीफ ने ब्रिटेन से पाकिस्तान आने के लिए विमान का टिकट बुक कराया

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 21 अक्टूबर को ब्रिटेन से स्वदेश लौटने के लिए हवाई टिकट बुक कराया है. सोमवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है. नवाज (73) ने हाल ही में कहा था कि वह जनवरी 2024 में प्रस्तावित आम चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए 21 अक्टूबर को पाकिस्तान लौटने को लेकर उत्साहित हैं. समा टीवी ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि इस समय ब्रिटेन में रह रहे नवाज शरीफ 21 अक्टूबर को अबूधाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे और उसी दिन उनका अबूधाबी से लाहौर रवाना होने का कार्यक्रम है.

7:03 AM. 3 Oct 23 7:03 AM. 3 Oct

राजस्थान सरकार ने 20 आईपीएस और 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये

राजस्थान सरकार ने सोमवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20-20 अधिकारियों के तबादले कर दिये. पांच जिलों के जिलाधिकारी और छह जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए है. तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. दो पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार केकडी, टोंक, चित्तौड़गढ, झुंझुनूं, खैरथल के जिलाधिकारी बदले गये हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >