Breaking News: मणिपुर के चुराचांदपुर में हिंसक प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू, मोबाइल सेवा और इंटरनेट बंद

Breaking News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं. जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं. केंद्र सरकार ने LGBTQIA+ समुदाय के मुद्दों पर गौर करने के लिए एक कमेटी गठित करने के लिए सहमत जताई है. जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पिचनाड माछिल इलाके के पास हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

Live Updates
10:46 PM. 3 May 23 10:46 PM. 3 May

5 दिनों तक इंटरनेट और मोबाइल सेवा निलंबित

मणिपुर में मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने की मांग का विरोध करते हुए बुधवार को जनजातीय समूहों की ओर से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया. कई जिलों में आदिवासी समूहों की ओर से रैलियां निकालने के बाद बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने राज्य में अगले पांच दिनों के लिए मोबाइल इंटरनेट को निलंबित कर दिया है.

10:46 PM. 3 May 23 10:46 PM. 3 May

जेपी नड्डा ने की बैठक

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बेंगलुरु में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कई दिशानिर्देश दिए.

10:46 PM. 3 May 23 10:46 PM. 3 May

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला

रूस के राष्ट्रपति पुतिन को ड्रोन हमले में मारने की कोशिश के बाद यूक्रेन पर रूस का हमला तेज हो गया है. कीब पर बुधवार को रूस ने बड़ा हमला किया. दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र पर रूसी अटैक में 16 लोगों की मौत हो गई है.

10:46 PM. 3 May 23 10:46 PM. 3 May

पीडीएफ) का 6 मई को एनपीपी में विलय

मेघालय के सीएम और एनपीपी प्रमुख कोनराड संगमा ने कहा है कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) का 6 तारीख को एनपीपी (नेशनल पीपुल्स पार्टी) में विलय हो जाएगा.

10:46 PM. 3 May 23 10:46 PM. 3 May

चुनाव आयोग का कारण बताओ नोटिस

चुनाव आयोग ने बीजेपी विधायक और स्टार प्रचारक बसनगौड़ा आर पाटिल को एक विपक्षी पार्टी के नेता के खिलाफ व्यक्तिगत हमले की टिप्पणी करने के साथ-साथ कांग्रेस विधायक प्रियांक खरगे को शिकायत प्राप्त करने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता ने उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था.

10:46 PM. 3 May 23 10:46 PM. 3 May

बाढ़ से 109 लोगों की मौत

उत्तरी और पश्चिमी रवांडा में बाढ़ से कम से कम 109 लोगों की मौत हो गई है. सरकारी रवांडा ब्रॉडकास्टिंग एजेंसी का हवाला देते हुए एएफपी ने यह जानकारी दी है.

10:46 PM. 3 May 23 10:46 PM. 3 May

यूक्रेन ने की पुतिन को मारने की कोशिश

रूस और यूक्रेन के बीच जारी लड़ाई के बीच मॉस्को का एक बड़ा दावा सामने आया है. एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को जान से मारने की कोशिश की.

10:46 PM. 3 May 23 10:46 PM. 3 May

सीएम भूपेश बघेल का पीएम मोदी पर हमला

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. बघेल ने कहा है कि मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं. जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं. जनसंख्या जितनी नहीं है उतना बता देते हैं. बैन बजरंग दल पर लगाने की बात हुई है बजरंग बली पर नहीं, बजरंग बली हमारे आराध्य हैं उनके नाम पर कोई गुंडागर्दी करे ये उचित नहीं है.

10:46 PM. 3 May 23 10:46 PM. 3 May

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

अफगानिस्तान में आज यानी बुधवार (3 मई) को दोपहर करीब 3 बजकर 21 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बकाया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 रिक्टर रहा.

1:20 PM. 3 May 23 1:20 PM. 3 May

समलैंगिकों के मुद्दों को समझने के लिए गठित होगी कमेटी, केंद्रीय कैबिनेट सचिव करेंगे अध्यक्षता

केंद्र सरकार ने LGBTQIA+ समुदाय के मुद्दों पर गौर करने के लिए एक कमेटी गठित करने के लिए सहमत जताई है. समलैंगिक विवाह से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने आज सुनवाई की है. इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने को कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने की जानकारी दी.

1:20 PM. 3 May 23 1:20 PM. 3 May

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर 

जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पिचनाड माछिल इलाके के पास हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. सेना और कुपवाड़ा पुलिस काम कर रही है, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

1:20 PM. 3 May 23 1:20 PM. 3 May

जंतर-मंतर  पहुंची पीटी उषा, धरना दे रहे पहलवानों से की मुलाकात 

जंतर-मंतर पहुंची पीटी उषा, धरना दे रहे पहलवानों से की मुलाकात, आपको बताएं की कुछ दिनों पहले पीटी उषा ने पहलवानों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे.

1:20 PM. 3 May 23 1:20 PM. 3 May

समलैंगिक विवाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू 

समलैंगिक विवाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू 

1:20 PM. 3 May 23 1:20 PM. 3 May

पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर होगा विचार 

सुप्रीम कोर्ट ने सक्षम अधिकारियों से बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर निर्णय लेने के लिए कहा, जिन्हें 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी

10:30 AM. 3 May 23 10:30 AM. 3 May

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 3,720 नए मामले सामने आए और 7,698 लोग ठीक हुए; सक्रिय मामलों की संख्या 40,177 है

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 3,720 नए मामले सामने आए और 7,698 लोग ठीक हुए; सक्रिय मामलों की संख्या 40,177 है

10:30 AM. 3 May 23 10:30 AM. 3 May

ED डायरेक्टर के खिलाफ केस के लिए आप सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय वित्त सचिव को लिखी चिट्ठी

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय वित्त सचिव को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने ईडी के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और असिस्टेंट डायरेक्टर जोगिंदर सिंह के खिलाफ केस करने की अनुमति मांगी है. कथित शराब घोटाले में नाम लेने पर डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर के खिलाफ केस करने की अनुमति मांगी गई है. संजय सिंह ने कहा कि बिना किसी आधार के मेरा नाम लिया गया है. इन दोनों अफसरों ने अपने पद का दुरुपयोग किया है.

10:30 AM. 3 May 23 10:30 AM. 3 May

दिल्ली शराब घोटाला: ईडी को विजय नायर और अमित अरोड़ा के बयान दर्ज करने की मिली अनुमति

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी को विजय नायर और अमित अरोड़ा के बयान दर्ज करने की अनुमति मिली.

8:21 AM. 3 May 23 8:21 AM. 3 May

बजरंग दल आज दिल्ली और मंगलूरू में कांग्रेस के खिलाफ करेगा प्रदर्शन 

कर्नाटक चुनाव के लिए जारी जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र के खिलाफ आज बजरंग दल कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगा. दरअसल कांग्रेस के जारी घोषणा पत्र में बजरंग दल में बैन लगाने की बात कही गई है.

8:21 AM. 3 May 23 8:21 AM. 3 May

पुलवामा जैसे आतंकी हमले का इनपुट, जम्मू से पठानकोट तक रेड अलर्ट 

पाकिस्तान एक बार फिर घुसपैठ करवाने और सुरक्षा संस्थानों को निशाना बनाने की फिराक में है. यह इनपुट सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे हैं. इसके बाद पठानकोट से लेकर जम्मू के रतनूचक तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.

7:09 AM. 3 May 23 7:09 AM. 3 May

EPFO ने अधिक पेंशन के लिए बढ़ाई समय सीमा, अब 26 जून तक कर सकेंगे आवेदन

EPFO ने ऊंची पेंशन पाने के लिए आवेदन करने की समयसीमा को बढ़ाकर 26 जून, 2023 कर दिया है. इस तरह पात्र कर्मचारी अब 26 जून तक अधिक पेंशन पाने के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं. जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं. केंद्र सरकार ने LGBTQIA+ समुदाय के मुद्दों पर गौर करने के लिए एक कमेटी गठित करने के लिए सहमत जताई है. जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पिचनाड माछिल इलाके के पास हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >