Breaking News : नेहा हिरेमथ हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपें, कर्नाटक में बोले अमित शाह

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
6:53 PM. 3 May 24 6:53 PM. 3 May

दिल्ली पुलिस अरुण रेड्डी को गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘डीपफेक मॉर्फ्ड वीडियो’ मामले में ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ एक्स अकाउंट को संभालने वाले अरुण रेड्डी को गिरफ्तार किया है.

4:14 PM. 3 May 24 4:14 PM. 3 May

कर्नाटक के बेल्लारी में विस्फोट

कर्नाटक के बेल्लारी में एक ज्वेलरी शोरूम के अंदर एसी ब्लास्ट में घायल शख्स की हालत स्थिर बनी हुई है. हादसे में तीन लोग घायल हुए थे. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें, बेल्लारी के टेरु स्ट्रीट स्थित कल्याण ज्वेलर्स के ऐसी में विस्फोट हुआ था. तेज धमाके में शो रूम में लगे शीशे भी टूट गये.

1:49 PM. 3 May 24 1:49 PM. 3 May

नेहा हिरेमथ हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपें, कर्नाटक में बोले अमित शाह

कर्नाटक की एक रैली में अमित शाह ने कहा कि नेहा हिरेमथ हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपें, वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश से आतंकवाद को खत्म किया, पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया.

1:08 PM. 3 May 24 1:08 PM. 3 May

अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने दाखिल किया नामांकन

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है.

12:58 PM. 3 May 24 12:58 PM. 3 May

हाई कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर ईडी, सीबीआई से जवाब मांगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार को ईडी और सीबीआई से जवाब मांगा.

11:26 AM. 3 May 24 11:26 AM. 3 May

हिंदुओं को बंगाल में दोयमदर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया गया, बोले पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं गरीबी से निकला हूं. डरने वाला नहीं हूं. हिंदुओं को बंगाल में दोयमदर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया गया है.

10:39 AM. 3 May 24 10:39 AM. 3 May

पाकिस्तान में बस दुर्घटना, 10 की मौत

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को एक यात्री बस के फिसलकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई है.

9:37 AM. 3 May 24 9:37 AM. 3 May

कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार करण भूषण नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रवाना हुए

बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह और कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार करण भूषण नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गोंडा स्थित अपने आवास से रवाना हुए.

8:37 AM. 3 May 24 8:37 AM. 3 May

CPI नेता अतुल अंजान का निधन

सीपीआई नेता अतुल अंजान का यूपी की राजधानी लखनऊ में निधन हो गया है. उन्होंने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली.

8:37 AM. 3 May 24 8:37 AM. 3 May

रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरान के खिलाफ उतारा है.

8:37 AM. 3 May 24 8:37 AM. 3 May

पश्चिम बंगाल में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार रात को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे. वे आज राज्य में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं.

8:37 AM. 3 May 24 8:37 AM. 3 May

मनीष सिसोदिया की जमानत पर आज सुनवाई

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने कथित आबकारी नीति घोटाले के संबंध में सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार तथा मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. जमानत याचिकाओं पर आज न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष सुनवाई होनी है.

8:37 AM. 3 May 24 8:37 AM. 3 May

दिल्ली के सीएम केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट आज गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >