Breaking News: केरल में सीपीआई नेता साथीसन गिरफ्तार, लगाया गया पोक्सो एक्ट

मेघालय में कोनराड संगमा आज राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का करेंगे दावा. कर्नाटक में अमित शाह ने दो ‘विजय संकल्प’ यात्रा को दिखाया हरी झंडी. नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के संबोधन को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है. आरबीआई ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (पीपीआई) पर कुछ प्रावधानों का पालन न करने के लिए अमेजन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर 3 करोड़ रुपये से अधिक का मौद्रिक जुर्माना लगाया है.

Live Updates
3:55 AM. 4 Mar 23 10:25 PM. 3 Mar

सीपीआई नेता साथीसन को गिरफ्तार

केरल में सीपीआई नेता साथीसन को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उनपर पोक्सो एक्ट लगाया गया है.(आजतक)

3:55 AM. 4 Mar 23 10:25 PM. 3 Mar

राहुल गांधी पर बीजेपी हमलावर

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के संबोधन को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है. बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद ने इस मामले में कहा कि यह राहुल गांधी हैं, जब भी वे विदेश जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं. वे जब भी विदेश जाते हैं तो ऐसा करते हैं और चीन को सद्भावना का प्रतीक बताते हैं. देश को उनका असली चेहरा देखना चाहिए.

3:55 AM. 4 Mar 23 10:25 PM. 3 Mar

3 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

आरबीआई ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (पीपीआई) पर कुछ प्रावधानों का पालन न करने के लिए अमेजन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर 3 करोड़ रुपये से अधिक का मौद्रिक जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 की धारा 30 के तहत लगाया गया है.

3:55 AM. 4 Mar 23 10:25 PM. 3 Mar

कर्नाटक के चेन्नाकेशव मंदिर में गृह मंत्री अमित शाह ने की पूजा

3:55 AM. 4 Mar 23 10:25 PM. 3 Mar

आप नेता आतिशी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कथित राजनीतिक एजेंडे के लिए बच्चों का इस्तेमाल करने और ट्विटर पर नाबालिग की तस्वीर पोस्ट करने के लिए आप नेता आतिशी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है. आयोग ने मामले को लेकर दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को पत्र भी लिखा है.

3:55 AM. 4 Mar 23 10:25 PM. 3 Mar

कर्नाटक में तत्काल चुनाव की मांग

कांग्रेस ने कर्नाटक में तत्काल चुनाव कराने की मांग की है. कर्नाटक चुनाव को लेकर राजनीतिक जमकर तैयारी कर रहा है. बीजेपी के दिग्गज नेता चुनावी तैयारी में जुटे हैं. (आजतक)

मुख्य बातें

मेघालय में कोनराड संगमा आज राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का करेंगे दावा. कर्नाटक में अमित शाह ने दो ‘विजय संकल्प’ यात्रा को दिखाया हरी झंडी. नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत���रियों की बैठक. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के संबोधन को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है. आरबीआई ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (पीपीआई) पर कुछ प्रावधानों का पालन न करने के लिए अमेजन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर 3 करोड़ रुपये से अधिक का मौद्रिक जुर्माना लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >