Live Updates

Breaking News: कंगना ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- कौन लिखता है ऐसे भाषण

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

9:46 PM. 29 Mar 24 4:16 PM. 29 Mar

कंगना ने कांग्रेस पर किया हमला

मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. कंगना ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि वह ‘शक्ति’ को नष्ट करना चाहते हैं. कंगना से सवाल करते हुए कहा कि उनके लिए ऐसे भाषण कौन लिखता है?. मैं चाहती हूं कि मंडी के लोग उन्हें जवाब दें. उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया है.

7:46 PM. 29 Mar 24 2:16 PM. 29 Mar

5 अप्रैल को कांग्रेस अपना घोषणा पत्र कर सकती है जारी

कांग्रेस 5 अप्रैल को दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है.

5:09 PM. 29 Mar 24 11:39 AM. 29 Mar

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस किया जारी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी किया है. नोटिस आकलन वर्ष 2017-18 से 2020-21 के लिए है और इसमें जुर्माना और ब्याज शामिल है.

4:11 PM. 29 Mar 24 10:41 AM. 29 Mar

अरविंद केजरीवाल की पत्नी एक वीडियो बयान जारी करेंगी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज एक वीडियो बयान जारी करने वाली हैं. यह वीडियो वह दोपहर 12 बजे जारी करेंगी.

3:03 PM. 29 Mar 24 9:33 AM. 29 Mar

मैं भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने दूंगा, बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के साथ बातचीत की है जि सका वीडियो सामने आया है. उन्होंने बातचीत के क्रम में कहा कि मैंने फैसला किया है कि मैं भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने दूंगा. डिजिटल बुनियादी ढांचे को गांवों तक पहुंचाने का काम करेंगे.

2:44 PM. 29 Mar 24 9:14 AM. 29 Mar

पीएम मोदी ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के बलिदान को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं. इससे हमें करुणा और क्षमा की जो शिक्षा मिलती है, वह और मजबूत हो.

1:31 PM. 29 Mar 24 8:01 AM. 29 Mar

मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार की चल रही है तैयारी

गाजीपुर के काली बाग कब्रिस्तान में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है जिसका वीडियो सामने आ रहा है.

1:31 PM. 29 Mar 24 8:01 AM. 29 Mar

मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार की चल रही है तैयारी

गाजीपुर के काली बाग कब्रिस्तान में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है जिसका वीडियो सामने आ रहा है.

1:18 PM. 29 Mar 24 7:48 AM. 29 Mar

फिरोजाबाद में सुरक्षा कड़ी

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद फिरोजाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस की ओर से इलाके में फ्लैग मार्च भी निकाला गया.

1:15 PM. 29 Mar 24 7:45 AM. 29 Mar

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि अफगानिस्तान में आज सुबह 5:11 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता के भूकंप महसूस किये गये.

1:11 PM. 29 Mar 24 7:41 AM. 29 Mar

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि रामबन इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री टैक्सी गहरी खाई में गिर गई. पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी रामबन मौके पर पहुंच चुके हैं और यहां बचाव अभियान जारी है.

1:07 PM. 29 Mar 24 7:37 AM. 29 Mar

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के ग़ाज़ीपुर स्थित आवास का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. आपको बता दें कि दिल का दौरा पड़ने से बांदा के बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका निधन हो गया है.

12:51 PM. 29 Mar 24 7:21 AM. 29 Mar

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच 3 सदस्यीय टीम करेगी. 2 डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा जिसकी वीडियोग्राफी की जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव उनके बेटे उमर अंसारी को सौंपने का काम किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >