Breaking News Live: प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
9:44 PM. 29 Jul 23 9:44 PM. 29 Jul

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की. जोशी (89) से मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट किया, “आज आदरणीय मुरली मनोहर जोशी जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिला. उनसे मिलकर मेरे जैसे हर कार्यकर्ता को हमेशा एक नई ऊर्जा मिलती है.” मुरली मनोहर जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं, जो 1980 और 1990 के दशक के अंत में पार्टी के चोटी के नेताओं में शामिल थे.

9:44 PM. 29 Jul 23 9:44 PM. 29 Jul

मणिपुर के मोइरंग कॉलेज राहत शिविर पहुंचे I-N-D-I-A के सांसद

मणिपुर में विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A के सांसदों की एक टीम ने बिष्णुपुर जिले के मोइरंग कॉलेज राहत शिविर का दौरा किया.

9:44 PM. 29 Jul 23 9:44 PM. 29 Jul

तमिलनाडु विस्फोट मामले में मृतक के परिजनों को 2 लाख की राशि, PM मोदी ने की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णागिरी के पटाखा विस्फोट में प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. पीएम मोदी ने विस्फोट में नौ लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उनकी प्रार्थनाएं इस हादसे में पीड़ित परिवारों के साथ हैं.

9:44 PM. 29 Jul 23 9:44 PM. 29 Jul

जम्मू-कश्मीर में LG मनोज सिन्हा मुहर्रम जुलूस में हुए शामिल

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार को शिया समुदाय के मुहर्रम जुलूस में शामिल हुए. यह जुलूस आंतरिक शहरी इलाकों में पारंपरिक मार्ग से निकाला गया. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 35 वर्षों में यह पहली बार है कि राज्य का कोई प्रमुख यहां मुहर्रम जुलूस में शामिल हुआ है. प्रशासन ने 34 वर्षों में पहली बार बृहस्पतिवार को आठवें दिन के मुहर्रम जुलूस को गुरुबाजार से डलगेट तक पारंपरिक मार्ग से गुजरने की अनुमति दी थी.

9:44 PM. 29 Jul 23 9:44 PM. 29 Jul

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से आठ लोगों की मौत

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से अब तक कुल आठ लोगों की मौत की खबर है. इसकी जानकारी कृष्णागिरी जिले के एसपी कृष्णागिरी सरोज कुमार ठाकुर ने दी है.

1:21 PM. 29 Jul 23 1:21 PM. 29 Jul

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के सुकमा के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के केदवाल गांव के पास जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई.

1:21 PM. 29 Jul 23 1:21 PM. 29 Jul

तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कुछ लोगों की मौत की सूचना

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की खबर आ रही है. विस्फोट में कुछ लोगों के मरने की आशंका जतायी जा रही है. अधिक विवरण की प्रतीक्षा है.

1:21 PM. 29 Jul 23 1:21 PM. 29 Jul

सीबीआई ने मणिपुर वायरल वीडियो मामले में एफआईआर दर्ज की

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है. यह जानकारी सीबीआई अधिकारी ने दी है. मालूम हो 19 जुलाई को सोशल मीडिया में महिलाओं के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश व्याप्त हो गया.

1:21 PM. 29 Jul 23 1:21 PM. 29 Jul

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक बारूदी सुरंग में शनिवार तड़के विस्फोट हो गया. हालांकि, घटना में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि देगवार इलाके के तरवन गांव में स्थित खोखरी जांच चौकी के पास लगातार बारिश के बीच सुबह करीब चार बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ. उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने विस्फोट के बाद इलाके की तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला.

1:21 PM. 29 Jul 23 1:21 PM. 29 Jul

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की.

1:21 PM. 29 Jul 23 1:21 PM. 29 Jul

2024 चुनाव से पहले बीजेपी की नई टीम का ऐलान, नड्डा की टीम में रघुवर दास बनाये उपाध्यक्ष

2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी नयी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नयी साथियों का साथ मिलेगा. नड्डा की नयी टीम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

1:21 PM. 29 Jul 23 1:21 PM. 29 Jul

भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 मछुआरों को बचाया

नौसेना ने शनिवार को कहा कि उसने बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 भारतीय मछुआरों को बचा लिया है। इन मछुआरों को भारतीय नौसैनिक पोत (आईएनएस) खंजर के जरिये सुरक्षित निकाला गया है. नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, बंगाल की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस खंजर ने तमिलनाडु के तट से 130 समुद्री मील दूर फंसे 36 भारतीय मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया है. उन्होंने कहा, ये मछुआरे तीन नौकाओं में सवार थे. आईएनएस खंजर तीनों नौकाओं को समुद्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच 30 घंटे से अधिक लंबा अभियान चलाकर तट पर ले आया.

1:21 PM. 29 Jul 23 1:21 PM. 29 Jul

महाराष्ट्र में दो बस के बीच टक्कर, 5 की मौत, 20 लोग घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. दो बस के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 20 लोग घायल हो गये.

1:21 PM. 29 Jul 23 1:21 PM. 29 Jul

मणिपुर के लोगों की चिंताओं को संसद में उठायेंगे : गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने विपक्षी सांसदों के 2 दिवसीय मणिपुर दौरे पर कहा, आने वाले सप्ताह में हम मणिपुर के लोगों की चिंताओं को संसद के सामने रखना चाहते हैं.

1:21 PM. 29 Jul 23 1:21 PM. 29 Jul

अंडमान द्वीप समूह में महसूस किये भूकंप के झटके, तीव्रता 5.8

अंडमान द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया भूकंप की तीव्रता 5.8 रही. भूकंप के झटके रात करीब 12:53 बजे महसूस किये गये.

1:21 PM. 29 Jul 23 1:21 PM. 29 Jul

विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल आज से दो दिवसीय मणिपुर दौरे पर

मणिपुर में हिंसा जारी है. इस बीच विपक्षी पार्टियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज से दो दिवसीय दौरे पर वहां जाने वाला है. मणिपुर पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल वहां की स्थिति के बारे में जानकारी लेगा.

7:04 AM. 29 Jul 23 7:04 AM. 29 Jul

ऑस्ट्रेलिया में ज्वाइंट मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश, 4 जवान लापता

ऑस्ट्रेलिया से हेलिकॉप्टर दुर्घटना की खबर मिल रही है. बताया जा रहा है कि ज्वाइंट मिलिट्री ऑपरेश के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ. जिसमें 4 जवान लापता हो गये हैं. सभी लापता जवानों की खोज की जा रही है.

7:04 AM. 29 Jul 23 7:04 AM. 29 Jul

पाकिस्तान जाने की तैयारी में थी लड़की, पुलिस ने एयरपोर्ट से लिया हिरासत में

एडिशनल एसपी, झालावाड़,जयपुर चिंरजी लाल मीणा ने बताया, हमें एयरपोर्ट से सूचना मिली कि एक लड़की पाकिस्तान जाना चाहती है लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं है. लड़की को थाने में लाया गया और उसे आगे की पूछताछ की जा रही है. स्थानीय पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो, एटीएस और मिलिट्री इंटेलिजेंस मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं.

7:04 AM. 29 Jul 23 7:04 AM. 29 Jul

रामनाथस्वामी मंदिर पहुंचे अमित शाह, पूजा-अर्चना की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर का दौरा किया. शाह ने पूजा-अर्चना की और वहां के लोगों से मुलाकात की.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >