Breaking News : जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
6:10 PM. 29 Apr 24 6:10 PM. 29 Apr

जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

डॉ अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता वाली जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. पार्टी ने अंबाला से डॉ किरण पुनिया को टिकट दिया है. जबकि कुरुक्षेत्र से पालाराम सैनी को मैदान में उतारा है. करनाल से पार्टी ने देवेंद्र कादियान, सोनीपत से भूपेंद्र मलिक और रोहतक से रविंद्र सांगवान को टिकट दिया है. इसके साथ ही पार्टी ने करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए राजिंदर मदान (राम मदान) को मैदान में उतारा है.

4:58 PM. 29 Apr 24 4:58 PM. 29 Apr

18 जून को होगी यूजीसी नेट की परीक्षा

यूजीसी नेट की परीक्षा 18 जून को होगी. पहले परीक्षा 16 जून को होने वाली थी, जिसे बढ़ाकर 18 जून किया गया है. यूजीसी के अध्यक्ष, एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी और यूजीसी ने उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के कारण यूजीसी-नेट को 16 जून (रविवार) से 18 जून 2024 (मंगलवार) को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है. एनटीए एक ही दिन पूरे भारत में यूजीसी-नेट की परीक्षा आयोजित करेगा.

4:25 PM. 29 Apr 24 4:25 PM. 29 Apr

नागालैंड से हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद

नागालैंड से भारतीय सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षा बलों ने ग्यारह 82 मिमी मोर्टार, चार आरसीएल ट्यूब, दस पिस्तौल और 199 रेडियो सेट और सैटेलाइट फोन सहित हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है. इस ऑपरेशन को कोड नाम क्लाउडबर्स्ट दिया गया था.

2:10 PM. 29 Apr 24 2:10 PM. 29 Apr

अरविंद केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल पहुंची आप नेता आतिशी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के लिए मंत्री आतिशी तिहाड़ जेल पहुंची हैं.

1:48 PM. 29 Apr 24 1:48 PM. 29 Apr

सवाल यह है कि भारत का संविधान बचेगा या नहीं? गुजरात के पाटण में राहुल गांधी का सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात के पाटण में एक चुनावी रैली में सवाल किया कि आज, सवाल यह है कि भारत का संविधान बचेगा या नहीं?

1:21 PM. 29 Apr 24 1:21 PM. 29 Apr

कांग्रेस ने पंजाब के लिए चार और उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने पंजाब के लिए चार और उम्मीदवारों की सूची सोमवार को जारी की, पीसीसी प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को लुधियाना लोकसभा सीट से पार्टी ने मैदान में उतारा है.

12:25 PM. 29 Apr 24 12:25 PM. 29 Apr

सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर जांच एजेंसी ईडी से जवाब मांगा.

12:13 PM. 29 Apr 24 12:13 PM. 29 Apr

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता को तिहाड़ जेल में उनसे मिलने की अनुमति मिली

आम आदमी पार्टी की ओर से जानकारी दी गई है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता को तिहाड़ जेल में उनसे मिलने की अनुमति प्रदान की गई.

11:40 AM. 29 Apr 24 11:40 AM. 29 Apr

सुप्रीम कोर्ट ने संदेशखाली मामले में बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई जुलाई तक के लिए की स्थगित

सुप्रीम कोर्ट ने संदेशखाली में जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न के आरोपों की सीबीआई जांच के निर्देश देने वाले कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी है.

11:37 AM. 29 Apr 24 11:37 AM. 29 Apr

निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड कैडर की निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी.

10:27 AM. 29 Apr 24 10:27 AM. 29 Apr

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आज सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है. पुलिस की ओर से बताया गया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है.

10:07 AM. 29 Apr 24 10:07 AM. 29 Apr

आंध्र प्रदेश में एक लॉरी और ऑटो की टक्कर, चार की मौत

आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में एक लॉरी और ऑटो की टक्कर में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में चार लोग घायल हो गये हैं. अमलापुरम ग्रामीण सीआई वीरबाबू ने इस बाबत जानकारी दी है.

9:54 AM. 29 Apr 24 9:54 AM. 29 Apr

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई है. आपको बता दें कि छठे चरण के तहत दिल्ली की सात सीट समेत 57 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 25 मई को वोटिंग होनी है.

9:26 AM. 29 Apr 24 9:26 AM. 29 Apr

लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह अपना नामांकन करेंगे दाखिल

रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह आज अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं. वे यहां एक रोड शो भी करेंगे. उनके कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियां जारी हैं. DCP रवीना त्यागी ने कहा कि यहां बीजेपी कार्यालय से लेकर नामांकन स्थल तक पूरी व्यवस्था कर दी गई है. 5 कंपनी PAC के साथ सिविल फोर्स को तैनात किया गया है.

9:20 AM. 29 Apr 24 9:20 AM. 29 Apr

कोलकाता के बड़ाबाजार की इमारत में लगी भीषण आग

बंगाल की राजधानी कोलकाता के भीड़भाड़ वाले बड़ाबाजार इलाके की एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने की खबर है. पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ. करीब सवा पांच बजे लगी आग को बुझाने के काम में अग्निशमन विभाग की कम से कम 15 गाड़ियों को लगाया गया.

9:20 AM. 29 Apr 24 9:20 AM. 29 Apr

बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीनिवास प्रसाद का निधन

कर्नाटक के चामराजनगर से बीजेपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी श्रीनिवास प्रसाद का सोमवार को निधन हो गया. प्रसाद का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी था.

9:20 AM. 29 Apr 24 9:20 AM. 29 Apr

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सड़क दुर्घटना में नौ की मौत

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. जिले के कठिया गांव के पास एक पिकअप वाहन रविवार रात एक अन्य मालवाहक वाहन से टकरा गया जिसके कारण 9 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य लोग घायल हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >