Breaking News Live: अतीक अहमद को लेकर वाहन साबरमती जेल के लिए रवाना

Breaking News Live updates: माफिया अतीक अहमद व तीन अन्य आरोपियों को उमेश पाल अपहरण मामले एमपी-एमएलए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनायी है. इस मामले में अतीक अहमद, दिनेश पासी और वकील खान हनीफ दोषी करार दिये गये थे. सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा तीन महीने बढ़ाकर 30 जून तक कर दी है. संसद सदस्यता से अयोग्य ठहराने के बाद बंगला खाली करने के लिए दी गयी नोटिस का जवाब राहुल गांधी ने दे दिया है. पढ़ें देश और दुनिया की बड़ी खबरें यहां

Live Updates
3:30 AM. 29 Mar 23 10:00 PM. 28 Mar

अतीक अहमद को लेकर वाहन साबरमती जेल के लिए रवाना

सांसद-विधायक अदालत ने मंगलवार को कथित माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद को अपहरण के एक मामले में सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उसे साबरमती केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) के लिए शाम को रवाना कर दिया गया. नैनी सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बताया कि अतीक अहमद को लेकर तीन वाहनों का काफिला गुजरात के साबरमती जेल के लिए रवाना हो गया.

3:30 AM. 29 Mar 23 10:00 PM. 28 Mar

भाजपा भारत के सबसे फ्यूचरिस्टिक पार्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं है बल्कि भाजपा भारत के सबसे फ्यूचरिस्टिक पार्टी है. हमारा भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप विकसित करना है जिसके पास अगले 10 साल-50 साल तक लक्ष्य निर्धारित हो. इसके लिए 3 बातें जरूरी है-अध्ययन, आधुनिकता और विश्वभर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति.

3:30 AM. 29 Mar 23 10:00 PM. 28 Mar

यह सिर्फ भवन का विस्तार नहीं, हर कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार, बोले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सिर्फ भवन का विस्तार नहीं, हर कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) के उद्घाटन पर ये बात कही.

3:30 AM. 29 Mar 23 10:00 PM. 28 Mar

दिल्ली बीजेपी ऑफिस के शिलान्यास पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली बीजेपी ऑफिस के शिलान्यास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे. इस कार्यक्रम में पार्टी के कई नेता और केंद्रीय मंत्री पहुंचे हैं.

3:30 AM. 29 Mar 23 10:00 PM. 28 Mar

लाल किले के पास प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में लिये गये

लाल किले के पास प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.

3:30 AM. 29 Mar 23 10:00 PM. 28 Mar

केवल प्राथमिकी दर्ज करने से नफरती भाषण की समस्या का समाधान नहीं होगा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा कि केवल प्राथमिकी दर्ज करने से नफरती भाषण की समस्या का समाधान नहीं होगा, इसके लिए क्या कार्रवाई की गयी है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: माफिया अतीक अहमद व तीन अन्य आरोपियों को उमेश पाल अपहरण मामले एमपी-एमएलए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनायी है. इस मामले में अतीक अहमद, दिनेश पासी और वकील खान हनीफ दोषी करार दिये गये थे. सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा तीन महीने बढ़ाकर 30 जून तक कर दी है. संसद सदस्यता से अयोग्य ठहराने के बाद बंगला खाली करने के लिए दी गयी नोटिस का जवाब राहुल गांधी ने दे दिया है. पढ़ें देश और दुनिया की बड़ी खबरें यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >