Breaking News : एनटीए ने CUET-UG का नतीजा घोषित

Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
7:22 PM. 28 Jul 24 7:22 PM. 28 Jul

CUET-UG का नतीजा घोषित

एनटीए ने CUET-UG का नतीजा घोषित कर दिया है.

7:19 PM. 28 Jul 24 7:19 PM. 28 Jul

RBI ने लगाया जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक ने नियामक अनुपालन में कमियों के लिए भुगतान प्रणाली ऑपरेटरों वीजा वर्ल्डवाइड, ओला फाइनेंशियल सर्विसेज और मणप्पुरम फाइनेंस पर जुर्माना लगाया है.

7:19 PM. 28 Jul 24 7:19 PM. 28 Jul

पदक जीतने पर भाकर को पीएम मोदी ने दी बधाई

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पद पदक जीतने पर मनु भाकर को पीएम मोदी ने बधाई दी है. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि एक ऐतिहासिक पदक! भारत का पहला पदक जीतने के लिए बधाई. उन्होंने कहा कि यह सफलता इसलिए और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं.

2:14 PM. 28 Jul 24 2:14 PM. 28 Jul

असुरक्षित निर्माण की कीमत लोग जान गंवाकर चुका रहे, कोचिंग सेंटर हादसे पर राहुल गांधी ने कहा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग संस्थान की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भरने के कारण सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यार्थियों की मौत पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आम लोग असुरक्षित निर्माण, खराब नगर नियोजन और हर स्तर पर संस्थानों के गैर-जिम्मेदाराना रुख की कीमत अपनी जान गंवाकर चुका रहे हैं.

1:46 PM. 28 Jul 24 1:46 PM. 28 Jul

बजट में अंतरिक्ष और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं की गईं, निर्मला सीतारमण ने कहा

बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में हमने युवाओं, एमएसएमई, शोध एवं विकास, कृषि-शोध एवं विकास तथा कृषि में डीपीआई (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर) के उपयोग पर जोर दिया है. अंतरिक्ष और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं की गईं.

1:45 PM. 28 Jul 24 1:45 PM. 28 Jul

बजट में अंतरिक्ष और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं की गईं, निर्मला सीतारमण ने कहा

बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में हमने युवाओं, एमएसएमई, शोध एवं विकास, कृषि-शोध एवं विकास तथा कृषि में डीपीआई (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर) के उपयोग पर जोर दिया है. अंतरिक्ष और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं की गईं.

11:29 AM. 28 Jul 24 11:29 AM. 28 Jul

इस समय पूरी दुनिया में Paris Olympics छाया हुआ है, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश की जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में Paris Olympics छाया हुआ है. आप भी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाइए.

9:21 AM. 28 Jul 24 9:21 AM. 28 Jul

पीएम मोदी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे.

9:08 AM. 28 Jul 24 9:08 AM. 28 Jul

कांगो में संगीत कार्यक्रम में भगदड़ से सात की मौत

कांगो की राजधानी किन्शासा में शनिवार रात एक संगीत कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई. इसमें सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

8:33 AM. 28 Jul 24 8:33 AM. 28 Jul

संदिग्ध गतिविधियों के बाद पुंछ में सर्च ऑपरेशन शुरू

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

7:34 AM. 28 Jul 24 7:34 AM. 28 Jul

कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से हुई 3 छात्रों की मौत, दिल्ली सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार शाम को भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भर गया. इस वजह से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले 3 छात्राओं की मौत हो गयी. दिल्ली सरकार के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >