Breaking News Live: महाराष्ट्र के पालघर में 3.5 और 3.3 की तीव्रता वाले भूकंप दो झटके

Breaking News Live Updates: पीएम मोदी आज यानी शनिवार को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. कर्नाटक विधानसभा में आज नई कैबिनेट का विस्तार होगा. गुलाम नबी आजाद ने अपील की है कि नये संसद भवन के निर्माण का स्वागत करें सभी सांसद. देश दुनिया की बड़ी खबरों की जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
2:10 AM. 28 May 23 8:40 PM. 27 May

महाराष्ट्र के पालघर में 3.5 और 3.3 की तीव्रता वाले भूकंप दो झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, महाराष्ट्र के पालघर में रिक्टर पैमाने पर 3.5 और 3.3 की तीव्रता वाले दो भूकंप के झटके क्रमशः शाम 5:15 बजे और 5:28 बजे आए.

2:10 AM. 28 May 23 8:40 PM. 27 May

आम आदमी पार्टी ने गोवा में संगठन को किया भंग

आम आदमी पार्टी (आप) ने गोवा में अपने संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. हालांकि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष फिलहाल अपने पद पर बने रहें. पार्टी ने कहा है कि नए संगठनात्मक ढांचे की घोषणा जल्द की जाएगी.

2:10 AM. 28 May 23 8:40 PM. 27 May

महबूबा मुफ्ती ने यासिन मलिक की सजा पर पुनर्विचार करने की अपील की

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अलगाववादी नेता यासिन मलिक की सजा पर पुनर्विचार करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि देश में जब प्रधानमंत्री के हत्यारों की सजा माफ कर दी जा सकती है, तो यासिन मलिक की सजा पर पुनर्विचार क्यों नहीं किया जा सकता. उनका यह बयान तब सामने आया है, जब एनआईए ने अदालत में यासिन मलिक की उम्र कैद की सजा को मौत की सजा में बदलने के लिए अपील करने की बात कही है.

2:10 AM. 28 May 23 8:40 PM. 27 May

अरुणाचल प्रदेश में घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के आरोप में छात्र नेता गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने ईटानगर में एक छात्र नेता को घर पर कार्यरत 21 वर्षीय घरेलू सहायिका के साथ कथित दुष्कर्म करने को लेकर गिरफ्तार किया है. कैपिटल पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा 23 मई को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद आरोपी मिली टेटिक को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि मिली टेटिक, कामले जिला छात्र संघ (केडीएसयू) के अध्यक्ष हैं.

2:10 AM. 28 May 23 8:40 PM. 27 May

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में महिला नक्सली और बीएसएफ के दो जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए तथा घायल महिला नक्सली पकड़ी गई है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उरपांजूर गांव के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बीएसएफ के जवान विकास सिंह और मालिक राम घायल हुए हैं तथा घायल महिला नक्सली फगनी को पकड़ा गया है.

2:10 AM. 28 May 23 8:40 PM. 27 May

मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर पूरक चार्जशीट का संज्ञान लिया. कोर्ट ने मनीष सिसोदिया, अर्जुन पांडेय, बुच्ची बाबू और अमनदीप ढाल को दो जून के लिए समन जारी किया है.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: पीएम मोदी आज यानी शनिवार को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. कर्नाटक विधानसभा में आज नई कैबिनेट का विस्तार होगा. गुलाम नबी आजाद ने अपील की है कि नये संसद भवन के निर्माण का स्वागत करें सभी सांसद. देश दुनिया की बड़ी खबरों की जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >