Breaking News: मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 12 गाड़ियों को टक्कर मारी, 6 जख्मी

Breaking News Live updates: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा में नक्सलियों के आईईडी हमले में जान गंवाने वाले 10 डीआरजी जवानों और एक चालक को श्रद्धांजलि दी. बद्रीनाथ धाम के कपाट सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर श्रद्धालुओं के खोल दिया गया. कपाट खुलने से पहले मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. मंदिर को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनसीपी चीफ शरद पवार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को आखिरी श्रद्धांजलि दी. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
5:07 AM. 28 Apr 23 11:37 PM. 27 Apr

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 12 गाड़ियों को टक्कर मारी, छह जख्मी

महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को ब्रेक फेल होने की वजह से एक ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस हादसे में छह लोग जख्मी हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिले में खोपोली के पास ट्रक ने कम से कम 12 गाड़ियों को टक्कर मारी जिसमें छह लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. कुछ वक्त के लिए मुंबई की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित रहा.

5:07 AM. 28 Apr 23 11:37 PM. 27 Apr

अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा उपायों पर चर्चा के लिए बैठक

जुलाई में शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा उपायों और सैनिकों की तैनाती पर चर्चा के लिए गुरुवार को यहां विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की बैठक हुई. दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा के लिए दो महीने तक चलने वाली तीर्थ यात्रा एक जुलाई से शुरू होने वाली है और यह 31 अगस्त तक चलेगी. यात्रा दो मार्गों से की जा सकती है – पहली दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम के जरिए, जो कि 48 किलोमीटर लंबा मार्ग है और दूसरी मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले से, जो कि 14 किलोमीटर छोटा है, लेकिन खड़ी पहाड़ियों वाला मार्ग है.

5:07 AM. 28 Apr 23 11:37 PM. 27 Apr

ईडी ने चीनी नागरिकों के स्वामित्व वाली शिक्षा कंपनी के ठिकानों पर की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीन के नागरिकों के पूर्ण स्वामित्व एवं नियंत्रण वाली बेंगलुरु की एक ऑनलाइन शिक्षा कंपनी के खिलाफ छापेमारी की है. यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) का कथित उल्लंघन करने और 82 करोड़ रुपये अवैध रूप से चीन भेजने के मामले में की गई है. ईडी अधिकारियों ने फेमा के प्रावधानों के तहत ‘ओडा क्लास’ नाम से ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने वाली कंपनी ‘पिजन एजुकेशन टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के दो परिसरों पर छापेमारी की.

5:07 AM. 28 Apr 23 11:37 PM. 27 Apr

गुजरात में स्वागत पहल के 20 साल होने पर पीएम मोदी ने शुरू किया

पीएम मोदी ने गुजरात में स्वावगत (SWAGAT) पहल के 20 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. स्वागत (प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग द्वारा शिकायतों पर राज्य व्यापी ध्यान) अप्रैल 2003 में पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया था, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

5:07 AM. 28 Apr 23 11:37 PM. 27 Apr

सूडान से 246 भारतीय नागरिकों को लेकर वायुसेना का विमान मुंबई पहुंचा

भारतीय वायुसेना का एक विमान हिंसाग्रस्त सूडान से 246 भारतीयों को लेकर बृहस्पतिवार को मुंबई में उतरा. एक अधिकारी ने बताया कि विमान जेद्दा से पूर्वाह्न लगभग 11 बजे रवाना हुआ था और यहां अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे उतरा. केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने विमान के मुंबई के लिए रवाना होने से कुछ मिनट पहले ट्वीट किया कि जेद्दा से भारतीयों को तेजी से स्वदेश वापस लाने के हमारे प्रयास रंग ला रहे हैं. आईएएफ सी17 ग्लोबमास्टर से 246 भारतीय जल्द ही मुंबई पहुंचेंगे.

5:07 AM. 28 Apr 23 11:37 PM. 27 Apr

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के बाद अब पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. टीवी न्यूज के अनुसार, कर्नाटक में मल्लिकार्जुन खरगे ने यह बयान दिया है.

5:07 AM. 28 Apr 23 11:37 PM. 27 Apr

18 राज्यों में फैले 91 एफएम ट्रांसमीटर्स का कल उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 91 एफएम ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन करेंगे, जो सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा देगा. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि आकांक्षी जिले और सीमावर्ती क्षेत्र इस प्रयास के केंद्र में हैं. पीएमओ के मुताबिक, इस प्रयास से रेडियो सेवाएं अतिरिक्त दो करोड़ लोगों तक पहुंचेंगी, जिनके पास अब तक इस माध्यम की पहुंच नहीं थी. इससे लगभग 35,000 वर्ग किमी क्षेत्र में कवरेज और बढ़ जाएगा. बयान के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, लद्दाख और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुल 84 जिलों में 100 वाट के 91 नए एफएम ट्रांसमीटर स्थापित किए गए हैं.

8:00 PM. 27 Apr 23 2:30 PM. 27 Apr

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 7 वाहनों की टक्कर, 4 घायल

महाराष्ट्र के खोपोली में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 7 वाहनों की टक्कर हो गई. हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं.

8:00 PM. 27 Apr 23 2:30 PM. 27 Apr

कर्नाटक चुनाव से पहले JD(S) को झटका, नारायण गौड़ा और प्रभाकर रेड्डी कांग्रेस में शामिल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले JD(S) को तगड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो नेता नारायण गौड़ा और प्रभाकर रेड्डी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

8:00 PM. 27 Apr 23 2:30 PM. 27 Apr

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और शरद पवार ने प्रकाश सिंह बादल को दी आखिरी विदाई

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनसीपी चीफ शरद पवार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को आखिरी श्रद्धांजलि दी.

8:00 PM. 27 Apr 23 2:30 PM. 27 Apr

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा में नक्सलियों के आईईडी हमले में जान गंवाने वाले 10 डीआरजी जवानों और एक चालक को श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवानों के परिजनों से मुलाकात भी की. उन्होंने कहा, दंतेवाड़ा SP को नक्सलियों की गोपनीय सूचना मिली थी. घटनास्थल पर हमारी टीम की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, एक नक्सली को पकड़कर लाया जा रहा था जिस दौरान IED ब्लास्ट में 10 जवान और एक सिविलियन की मौत हो गई. मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं. हमारे जवानों ने लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दी है, यह लड़ाई तेजी से लड़ी जाएगी.

8:00 PM. 27 Apr 23 2:30 PM. 27 Apr

प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने लंबी जायेंगे जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर करीब 12 बजे शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के लंबी पहुंचेंगे.

8:00 PM. 27 Apr 23 2:30 PM. 27 Apr

शिमला के इंदिरा गांधी हॉस्पिटल के ओपीडी में लगी आग

शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के नए ओपीडी ब्लॉक के अटारी में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं.

8:00 PM. 27 Apr 23 2:30 PM. 27 Apr

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9355 नये मामले, एक्टिव केस कम हो कर 57 हजार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 9355 नये मामले सामने आये हैं. हालांकि राहत की बात है कि एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में सक्रिय मामले कम होकर 57410 रह गये हैं.

8:00 PM. 27 Apr 23 2:30 PM. 27 Apr

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित

रामबन जिले में एक भीषण भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई, जिससे वहां 300 से अधिक वाहन फंस गए.

8:00 PM. 27 Apr 23 2:30 PM. 27 Apr

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीनी, रूसी समकक्षों के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दिल्ली में अपने चीनी और रूसी समकक्षों सहित चार रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

8:00 PM. 27 Apr 23 2:30 PM. 27 Apr

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के काफिले को किसानों ने रोकने का किया प्रयास

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के काफिले को अनंतपुर जिले में किसानों ने रोकने का प्रयास किया.

8:00 PM. 27 Apr 23 2:30 PM. 27 Apr

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज अंतिम संस्कार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा.

12:47 PM. 27 Apr 23 7:17 AM. 27 Apr

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले

बद्रीनाथ धाम के कपाट सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर श्रद्धालुओं के खोल दिया गया. कपाट खुलने से पहले मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. मंदिर को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा में नक्सलियों के आईईडी हमले में जान गंवाने वाले 10 डीआरजी जवानों और एक चालक को श्रद्धांजलि दी. बद्रीनाथ धाम के कपाट सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर श्रद्धालुओं के खोल दिया गया. कपाट खुलने से पहले मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. मंदिर को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनसीपी चीफ शरद पवार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को आखिरी श्रद्धांजलि दी. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >