Breaking News : नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Breaking News Live Updates: केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार के आज 9 साल पूरे हो रहे हैं. सरकार की 9 साल में उपलब्धियों को लेकर कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई. राहुल गांधी की पासपोर्ट याचिका पर आज सुनवाई. कांग्��ेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज सचिन पायलट और अशोक गहलोत से करेंगे बात. मुंबई में पीट-पीट कर हत्या मामले में हिरासत में 4 आरोपी. देश दुनिया की बड़ी खबरों की जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
4:03 AM. 27 May 23 10:33 PM. 26 May

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

नए संसद भवन के 28 मई को उद्घाटन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में विशेष यातायात व्यवस्था की जाएगी. जारी किए गए यातायात परामर्श के अनुसार, नई दिल्ली जिले को नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा. इसमें कहा गया कि केवल सार्वजनिक परिवहन वाहनों, संघलोक सेवा आयोग के परीक्षार्थियों, क्षेत्र के निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को नई दिल्ली क्षेत्र में जाने की अनुमति होगी. परामर्श में कहा गया कि मदर टेरेसा क्रीसेंट रोड, तालकटोरा गोल चक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, गोल डाकखाना गोल चक्कर, अशोक रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, अशोक रोड, विंडसर प्लेस गोल चक्कर, जनपथ, एमएलएनपी गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेथी गोल चक्कर, जीकेपी गोलचक्कर, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर और मदर टेरेसा क्रीसेंट रोड को विनियमित क्षेत्र माना जाएगा. इसमें कहा गया है कि केवल यूपीएससी के उम्मीदवारों, इन इलाकों के वास्तविक निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को इस क्षेत्र के भीतर आने-जाने की अनुमति होगी.

4:03 AM. 27 May 23 10:33 PM. 26 May

एनआईए ने यासिन मलिक की सजा-ए- मौत के लिए हाईकोर्ट में की अपील

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक (प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख) के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया. ट्रायल कोर्ट ने पिछले साल उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

4:03 AM. 27 May 23 10:33 PM. 26 May

टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के हफ्तों बाद दिल्ली में 80 और जेल अधिकारियों का तबादला

तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने के बाद जारी तबादला आदेश की ताजा शृंखला के तहत पांच उप जेल अधीक्षक समेत 80 और जेल अधिकारियों का स्थानांतरण तीन जेल परिसर में कर दिया गया है. एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि तबादला आदेश दिल्ली कारागार निदेशक संजय बेनीवाल के निर्देश पर जारी किया गया था. उन्होंने कहा कि यह नियमित तबादला है. आदेश के मुताबिक, 80 अधिकारियों का तबादला तीन जेल परिसर-तिहाड़, मंडोली और रोहिणी में किया गया है.

4:03 AM. 27 May 23 10:33 PM. 26 May

जापान के टोक्याे में 6.1 तीव्रता का भूकंप

जापान के टोक्यो से 107 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में दोपहर करीब 3.33 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आने की खबर है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की गहराई 65 किलोमीटर थी.

4:03 AM. 27 May 23 10:33 PM. 26 May

मुंबई में सीमाशुल्क विभाग ने 1,500 करोड़ रुपये मादक पदार्थ नष्ट किये

मुंबई में सीमाशुल्क विभाग ने एक भस्मीकरण संयंत्र में 350 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किया. इसकी कीमत 1,500 करोड़ रुपये बताई गई है. एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई कस्टम जोन-3 ने नवी मुंबई के तलोजा में ‘मुंबई अपशिष्ट प्रबंधन लिमिटेड’ में मादक पदार्थ को नष्ट कर दिया. इस दौरान वहां उच्च स्तरीय मादक पदार्थ निस्तारण समिति मौजूद थी. उपायुक्त (सीमाशुल्क) डॉ श्रीधर धूमल ने कहा कि नष्ट किए गए मादक पदार्थ में नौ किलोग्राम कोकीन और 198 किलोग्राम मेथामफेटेमाइन शामिल थी और ये मादक पदार्थ नवी मुंबई के वाशी में अक्टूबर 2022 में फलों की एक खेप से राजस्व खुफिया निदेशालय ने जब्त किए थे.

6:56 PM. 26 May 23 1:26 PM. 26 May

तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटा एयर इंडिया का विमान

दिल्ली से वैंकुवर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 185 उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली लौट आई. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार के आज 9 साल पूरे हो रहे हैं. सरकार की 9 साल में उपलब्धियों को लेकर कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई. राहुल गांधी की पासपोर्ट याचिका पर आज सुनवाई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज सचिन पायलट और अशोक गहलोत से करेंगे बात. मुंबई में पीट-पीट कर हत्या मामले में हिरासत में 4 आरोपी. देश दुनिया की बड़ी खबरों की जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >