Breaking News: कंगना रनौत ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

3:21 AM. 27 Mar 24 3:21 AM. 27 Mar

कांग्रेस ने वी शंकर और मनोज चौहान को आंध्र प्रदेश के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया

कांग्रेस ने वी शंकर और मनोज चौहान को आंध्र प्रदेश के लिए पार्टी का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. इसके अलावा तेची टैगी तारा को अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

3:14 AM. 27 Mar 24 3:14 AM. 27 Mar

कंगना रनौत ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

अभिनेत्री और मंडी (हिमाचल प्रदेश) से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की.

10:05 PM. 26 Mar 24 10:05 PM. 26 Mar

हरिद्वार से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नामांकन दाखिल किया

उत्तराखंड के हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आगामी चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.

10:04 PM. 26 Mar 24 10:04 PM. 26 Mar

राजस्थान के चुरू से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र झाझरिया ने नामांकन दाखिल किया

राजस्थान के चुरू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और पैरालंपियन देवेंद्र झाझरिया ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.

10:02 PM. 26 Mar 24 10:02 PM. 26 Mar

मेघालय के तुरा से एनपीपी उम्मीदवार अगाथा संगमा ने नामांकन दाखिल किया

मेघालय के तुरा लोकसभा क्षेत्र से एनपीपी उम्मीदवार, अगाथा संगमा ने आगामी चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ये चुनाव विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहने के बारे में हैं.

9:57 PM. 26 Mar 24 9:57 PM. 26 Mar

पौडी गढ़वाल से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नामांकन दाखिल किया

उत्तराखंड के पौडी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपना नामांकन दाखिल किया.

7:46 PM. 26 Mar 24 7:46 PM. 26 Mar

सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के डिब्रूगढ़ संसदीय क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया.

6:16 PM. 26 Mar 24 6:16 PM. 26 Mar

बीआरएस नेता के. कविता से हिरासत में और पूछताछ किए जाने की जरूरत नहीं, ईडी ने अदालत में कहा

एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी ने दिल्ली की अदालत से कहा कि बीआरएस नेता के. कविता से हिरासत में और पूछताछ किए जाने की जरूरत नहीं है. बीआरएस नेता कविता के वकील ने दिल्ली की अदालत से अपनी मुवक्किल के बेटे की परीक्षा के आधार पर उन्हें अंतरिम जमानत दिए जाने का अनुरोध किया.

5:25 PM. 26 Mar 24 5:25 PM. 26 Mar

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के उम्मीदवार नकुल नाथ ने अपना नामांकन दाखिल किया

कांग्रेस छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के उम्मीदवार नकुल नाथ ने अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उनके साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता कमल नाथ उपस्थिति थे.

5:17 PM. 26 Mar 24 5:17 PM. 26 Mar

विजयवाड़ा में तेल टैंकर गोदाम में लगी आग

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक तेल टैंकर गोदाम में आग लग गई है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं.

4:43 PM. 26 Mar 24 4:43 PM. 26 Mar

बीजेपी पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि बीजेपी पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी.

3:19 PM. 26 Mar 24 3:19 PM. 26 Mar

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से जानकारी दी गई है कि सुरक्षा कारणों की वजह से, लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर प्रवेश/निकास अगली सूचना तक बंद रहेगा.

3:17 PM. 26 Mar 24 3:17 PM. 26 Mar

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से जानकारी दी गई है कि सुरक्षा कारणों की वजह से, लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर प्रवेश/निकास अगली सूचना तक बंद रहेगा.

3:01 PM. 26 Mar 24 3:01 PM. 26 Mar

ईडी ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उद्धव गुट के नेता अनिल देसाई के करीबी दिनेश बोभाटे को तलब किया है. भोबाटे को इस सप्ताह ईडी के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है. जांच ईडी की ओर से यह जानकारी दी गई.

1:45 PM. 26 Mar 24 1:45 PM. 26 Mar

जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने की खबर आ रही है. कड़ी सुरक्षा के साथ उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

12:39 PM. 26 Mar 24 12:39 PM. 26 Mar

उद्धव ठाकरे की पार्टी आज जारी करेगी लिस्ट

लोकसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) 15-16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी कर सकती है.

12:31 PM. 26 Mar 24 12:31 PM. 26 Mar

आज पीएम आवास का घेराव करेगी ‘आप’

आम आदमी पार्टी (आप) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी. इसको लेकर टैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है.

12:31 PM. 26 Mar 24 12:31 PM. 26 Mar

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वीकार किया कि पिछले हफ्ते मॉस्को के बाहर एक कार्यक्रम में हुआ घातक हमला इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा किया गया था. रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है. आगे पुतिन ने कहा कि यह हमला यूक्रेन के लिए भी फायदेमंद था और ऐसा हो सकता है कि इसमें कीव की भूमिका हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >