Breaking News Live: भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण पदक, ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:04 PM. 26 Aug 23 8:04 PM. 26 Aug

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण पदक, ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने #IBSAWorldGames में स्वर्ण पदक जीता. भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया.

8:04 PM. 26 Aug 23 8:04 PM. 26 Aug

हरियाणा के सीएम ने पीएम स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से बातचीत की

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से बातचीत की.

1:53 PM. 26 Aug 23 1:53 PM. 26 Aug

राजस्थान जल परियोजनाओं से जुड़े कार्यों के लिए 265.64 करोड़ रुपये मंजूर

राजस्थान सरकार ने जल परियोजनाओं से जुड़े 15 कार्यों के लिए 265.64 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. एक सरकारी बयान के अनुसार, राज्य सरकार सिंचाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार जल परियोजनाओं का सुदृढ़ीकरण कर रही है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस क्रम में 15 कार्यों के लिए 265.64 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है.

1:53 PM. 26 Aug 23 1:53 PM. 26 Aug

बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी 4 दिवसीय यात्रा के समापन के बाद सीधे बेंगलुरु पहुंचे. वहां इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात के बाद दिल्ली पहुंचे. पालम एयरपोर्ट पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. पीएम के स्वागत के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पार्टी कार्यकर्ता पालम हवाई अड्डे पहुंचे.

1:53 PM. 26 Aug 23 1:53 PM. 26 Aug

पीएम मोदी ने वाराणसी को आध्यात्मिकता, ज्ञान और सत्य का खजाना बताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक में वीडियो संदेश के जरिये कहा, वाराणसी आध्यात्मिकता, ज्ञान और सत्य का खजाना है. उन्होंने आगे कहा, संस्कृति में एकजुट करने की अंतर्निहित क्षमता होती है, आपका काम पूरी मानवता के लिए बहुत महत्व रखता है. दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय भारत की लोकतांत्रिक विरासत को दर्शाता है. विरासत आर्थिक विकास, विविधता के लिए महत्वपूर्ण पूंजी है.

1:53 PM. 26 Aug 23 1:53 PM. 26 Aug

कॉफी बनाने के दौरान ट्रेन के कोच में लगी आग, 9 शव निकाले गये

तमिलनाडु मदुरै की जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने ट्रेन हादसे पर बताया, आज सुबह 5:30 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पर कोच में आग लगने की घटना हुई. कोच में तीर्थयात्री थे और वे उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे. आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने की कोशिश की और गैस स्टोव जलाने की कोशिश की, तो सिलेंडर में विस्फोट हो गया. 55 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और अब तक 9 शव निकाले गए हैं. बचाव अभियान जारी है.

1:53 PM. 26 Aug 23 1:53 PM. 26 Aug

मेडागास्कर में हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत

मेडागास्कर के स्टेडियम में शुक्रवार को हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई.

1:53 PM. 26 Aug 23 1:53 PM. 26 Aug

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तान, तीन नये मंत्रियों की इंट्री

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के तीन विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल करके अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया.

1:53 PM. 26 Aug 23 1:53 PM. 26 Aug

तमिलनाडु के मदुरै में भीषण हादसा, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में भीषण आग, 8 की मौत

तमिलनाडु के मदुरै में भीषण ट्रेन हादसे की खबर आ रही है. लखनऊ से रामेश्वरम जा रही पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में आज सुबह 5:15 बजे मदुरै यार्ड में निजी/व्यक्तिगत कोच में आग लग गयी. जिससे 8 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गये. सूचना मिलने के तुरंत बाद अग्निशमन सेवाओं ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. दक्षिणी रेलवे अधिकारी ने बताया, अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

1:53 PM. 26 Aug 23 1:53 PM. 26 Aug

ग्रीस यात्रा से बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी, इसरो की टीम से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन और ग्रीस यात्रा समाप्त करने के बाद भारत लौट आये हैं. भारत वापसी में पीएम मोदी का बेंगलुरु एचएएल हवाईअड्डे के बाहर लोगों ने उनका अभिनंदन किया. पीएम मोदी इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >