Breaking News: पीयूष गोयल बोले- खेल की दुनिया में भारत में असीम संभावनाएं, पहले नहीं दी जाती थी प्राथमिकता

Breaking News Live updates: कर्नाटक के दावणगेरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में आज चुक हुई, जब एक व्यक्ति ने उनके काफिले की ओर भागने की कोशिश की. केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मीसा भारती से पूछताछ पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि हम अदालतों का पालन कर रहे हैं. अदालत जो भी कहेगी हम करेंगे. हमें अदालत पर पूरा भरोसा है. इमरान खान को आतंकवाद-रोधी एक अदालत ने आतंकवाद से जुड़े तीन मामलों में शनिवार को चार अप्रैल तक अग्रिम जमानत दे दी. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.

Live Updates
4:28 AM. 26 Mar 23 10:58 PM. 25 Mar

खेल की दुनिया में भारत में असीम संभावनाएं, पहले नहीं दी जाती थी प्राथमिकता: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा कार्यकम एक अनोखा कार्यक्रम है, जो PM मोदी ने शुरू किया है. उन्होंने कहा कि खेल की दुनिया में हमारे देश में असीम संभावनाएं हैं. दुर्भाग्य से पहले खेल को बहुत ज्यादा प्राथमिकता नहीं दी जाती थी, आज पूरे देश में खेलकूद को प्राथमिकता दी जाती है.

4:28 AM. 26 Mar 23 10:58 PM. 25 Mar

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सुकमा के पोटकपल्ली में स्कूल के बच्चों से बातचीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुकमा के पोटकपल्ली में स्कूल के बच्चों से बातचीत की. इसके साथ ही उन्होंने पोटकपल्ली फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस का दौरा किया और CRPF व छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों से मुलाकात की.

1:56 AM. 26 Mar 23 8:26 PM. 25 Mar

इमरान को आतंकवाद से जुड़े तीन मामलों में जमानत मिली

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आतंकवाद-रोधी एक अदालत ने आतंकवाद से जुड़े तीन मामलों में शनिवार को चार अप्रैल तक अग्रिम जमानत दे दी. इमरान के खिलाफ ये मामले लाहौर पुलिस ने दर्ज किये हैं. इमरान (70) यहां आतंकवाद रोधी अदालत के समक्ष पेश हुए. इस दौरान उनके सैकड़ों समर्थक भी साथ थे.

1:56 AM. 26 Mar 23 8:26 PM. 25 Mar

PM मोदी की सुरक्षा में चूक का वीडियो आया सामने

कर्नाटक के दावणगेरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में आज चुक हुई, जब एक व्यक्ति ने उनके काफिले की ओर भागने की कोशिश की. पुलिस ने उस व्यक्ति को बाद में हिरासत में ले लिया.

1:56 AM. 26 Mar 23 8:26 PM. 25 Mar

‘हमें अदालत पर पूरा भरोसा’, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा

केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मीसा भारती से पूछताछ पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि हम अदालतों का पालन कर रहे हैं. अदालत जो भी कहेगी हम करेंगे. हमें अदालत पर पूरा भरोसा है.

1:56 AM. 26 Mar 23 8:26 PM. 25 Mar

महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 437 नये मामले, 2 की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि हमारे देश में कोविड के चल रहे नए वैरिएंट से हमें सतर्क रहना है मगर हमें डरने की आवश्यकता नहीं है. आज तक देश में कोविड के जितने भी वैरिएंट मिले हैं उसपर हमारा वैक्सीन प्रभावशाली रहा है. इधर महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 437 नये मामले सामने आए और 2 मौतें हुईं.

12:36 AM. 26 Mar 23 7:06 PM. 25 Mar

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक

कर्नाटक में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार, रोड शो के दौरान एक युवक प्रधानमंत्री मोदी के काफिले के पास पहुंच गया.

12:34 AM. 26 Mar 23 7:04 PM. 25 Mar

जम्मू-कश्मीर के बाड़ी ब्राह्मणा में एक स्क्रैप फैक्ट्री में विस्फोट

अनुराधा गुप्ता (उपायुक्त सांबा) ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बाड़ी ब्राह्मणा में एक स्क्रैप फैक्ट्री में विस्फो में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 3 लोग घायल हुए हैं. मामले पर SSP सांबा बेनाम तोश ने कहा कि ये घटना किसी भी तरह से आतंकवाद से नहीं जुड़ी है. इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें गिरफ़्तार किया जाएगा.

12:34 AM. 26 Mar 23 7:04 PM. 25 Mar

कांग्रेस का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा

मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा है. उन्होंने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया. हमने युवा नीति जारी करके मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना बनाई और प्रावधान किया कि बेरोजगार बेटा-बेटियों को कौशल संपन्न बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा इसके बदले 8 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे.

12:34 AM. 26 Mar 23 7:04 PM. 25 Mar

छिंदवाड़ा में अमित शाह ने किया कांग्रेस पर हमला

छिंदवाड़ा में ‘महाविजय उद्घोष’ जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पिछड़े समाज की बात करती थी, लेकिन पिछड़े समाज के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया. 2014 में जब आपने मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया तब मोदी जी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़े समाज के सम्मान की नींव रखने का काम किया.

12:34 AM. 26 Mar 23 7:04 PM. 25 Mar

दक्षिण कन्नड़ जिले में घर की दीवार धंसी

कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां दक्षिण कन्नड़ जिले के सुल्लिया में एक घर की दीवार के निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने की घटना के बाद कुछ मजदूरों के मलबे में फंसने की आशंका है. सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

12:34 AM. 26 Mar 23 7:04 PM. 25 Mar

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह नतीजा साफ दिखा रहा है कि डबल इंजन सरकार की धमाकेदार वापसी का निर्धार कर्नाटक ने कर लिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया. ये एक प्रकार से विजय संकल्प रैली का शुभ संकेत है कि विजय यात्रा आरंभ हो चुकी है.

12:34 AM. 26 Mar 23 7:04 PM. 25 Mar

कर्नाटक की जनता आ आशीर्वाद बढ़ता ही जा रहा है, रैली में बोले पीएम मोदी

कर्नाटक में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हर बार देखा है कि आपका आशीर्वाद बढ़ता जाता है. मैं कर्नाटक भाजपा का धन्यवाद करना चाहता हूं जिनके प्रयास से मैं यहां आया. ये विजय संकल्प रैली नहीं नजर आ रहा है. ये तो विजय रैली की तरह ही है.

12:34 AM. 26 Mar 23 7:04 PM. 25 Mar

राजद नेता मीसा भारती ED दफ्तर से रवाना

राजद नेता मीसा भारती ED दफ्तर से रवाना हुईं. आपको बता दें कि नौकरी के लिए जमीन मामले में पूछताछ के लिए मीसा भारती ED के सामने पेश हुई थीं.

7:52 PM. 25 Mar 23 2:22 PM. 25 Mar

राहुल गांधी ने पिछड़ों का किया अपमान

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी ने पिछड़ों का अपमान किया. उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदत के मुताबिक भटकाने की कोशिश की, गलत बयानी की और विषय पर कुछ नहीं बोला. राहुल गांधी को 2019 में उनके भाषण पर सजा हुई है. आज उन्होंने कहा कि ‘मैं सोच समझ कर बोलता हूं’ मतलब 2019 में जो राहुल गांधी ने बोला था वे सोच समझ कर बोला थे.

7:52 PM. 25 Mar 23 2:22 PM. 25 Mar

राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बीजेपी का काउंटर अटैक, कहा- नाखून कटाकर शहीद होने की कर रहे कोशिश

सूरत कोर्ट से दो साल की सजा के बाद लोकसभा की सदस्या छीन जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें राहुल काफी गुस्से में नजर आये. उन्होंने अदाणी मुद्दे पर केंद्र सरकरा पर कई गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने पीएम मोदी को अदाणी का दोस्त बताया. राहुल गांधी के प्रेस कान्फ्रेंस के ठीक बाद बीजेपी ने भी प्रेस वार्ता कर काउंटर अटैक किया. बीजेपी ने पूछा- क्या राहुल गांधी को गाली देने का अधिकार है.

7:52 PM. 25 Mar 23 2:22 PM. 25 Mar

पीएम मोदी ने श्री मधुसूदन साईं चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का किया उद्घाटन

कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिक्काबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिक्काबल्लापुर में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे.

7:52 PM. 25 Mar 23 2:22 PM. 25 Mar

भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस हमेशा गरीबों के लिए लड़ती रही, बीजेपी ने उन्हें बांटा

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, हमने 2 दिसंबर को विधानसभा में ‘आरक्षण विधेयक’ पारित किया था, लेकिन भाजपा के दबाव के कारण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं हो रहे हैं. इससे युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस हमेशा गरीबों के लिए लड़ती रही है जबकि बीजेपी ने हमेशा उन्हें बांटने की कोशिश की है.

7:52 PM. 25 Mar 23 2:22 PM. 25 Mar

तीन-चार में कांग्रेस जारी करेगी कर्नाटक चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची

केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया, कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी उन सभी नामों को पहले ही हरी झंडी दे चुकी है जिन्हें केंद्रीय सेलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी ने मंजूरी दी थी. अगले तीन-चार दिनों में, दूसरी सूची को भी अंतिम रूप दिया जाएगा.

7:52 PM. 25 Mar 23 2:22 PM. 25 Mar

अमेरिका में चॉकलेट फैक्टरी में विस्फोट, दो की मौत, नौ लापता

अमेरिका से विस्फोट की खबर सामने आ रही है. जिसमें बताया जा रहा है कि पेंसिल्वेनिया में चॉकलेट फैक्टरी में विस्फोट हुई है. जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि नौ लापता बताये जा रहे हैं.

7:52 PM. 25 Mar 23 2:22 PM. 25 Mar

सैन फ्रांसिस्को में खालिस्तान के विरोध में भारतीय दूतावास के बाहर भारतीयों का प्रदर्शन

संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय एकता के समर्थन में सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर भारतीयों ने तीरंगे के साथ प्रदर्शन किया. मालूम हो 22 मार्च को भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर कड़ी सुरक्षा के बीच खालिस्तान के झंडे लहराए गये थे.

7:52 PM. 25 Mar 23 2:22 PM. 25 Mar

कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 124 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. जिसमें 124 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी है.

7:52 PM. 25 Mar 23 2:22 PM. 25 Mar

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ संघर्ष नहीं चाहता है, लेकिन सीरिया में ईरान से जुड़े समूहों पर हमले में एक अमेरिकी ठेकेदार के मारे जाने और छह अमेरिकियों के घायल होने के एक दिन बाद अपने कर्मियों की रक्षा के लिए जवाब देगा.

12:37 PM. 25 Mar 23 7:07 AM. 25 Mar

दिल्ली में कोरोना वायरस के 152 नए मामले

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 152 नये मामले सामने आये हैं. जिससे पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6.66 प्रतिशत हो गया है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: कर्नाटक के दावणगेरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में आज चुक हुई, जब एक व्यक्ति ने उनके काफिले की ओर भागने की कोशिश की. केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मीसा भारती से पूछताछ पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि हम अदालतों का पालन कर रहे हैं. अदालत जो भी कहेगी हम करेंगे. हमें अदालत पर पूरा भरोसा है. इमरान खान को आतंकवाद-रोधी एक अदालत ने आतंकवाद से जुड़े तीन मामलों में शनिवार को चार अप्रैल तक अग्रिम जमानत दे दी. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >