Breaking News : राष्ट्रपति भवन का 'दरबार हॉल' और 'अशोक हॉल' का नाम बदला गया

Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:53 PM. 25 Jul 24 9:53 PM. 25 Jul

दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 12 में एक अस्पताल की निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट गिरने से एक शख्त की मौत हो गई है. हादसे में 8 लोग घायल हो गए है. दिल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुच गई है. पुलिस घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर रही है.

2:42 PM. 25 Jul 24 2:42 PM. 25 Jul

राष्ट्रपति भवन का ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदला गया

राष्ट्रपति भवन का ‘दरबार हॉल’ अब ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक हॉल’ अब ‘अशोक मंडप’ के नाम से पहचाना जाएगा. दोनों के नाम बदल दिए गए हैं.

1:44 PM. 25 Jul 24 1:44 PM. 25 Jul

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार, जिन पर आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर हमला करने का आरोप है. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

1:31 PM. 25 Jul 24 1:31 PM. 25 Jul

लोकसभा में कांग्रेस और सत्ता पक्ष के सांसदों के बीच नोकझोंक

लोकसभा में कांग्रेस और सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक की वजह से सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

12:22 PM. 25 Jul 24 12:22 PM. 25 Jul

अदालत ने मनीष सिसोदिया और के. कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाई

दिल्ली की अदालत ने सीबीआई की ओर से दर्ज शराब नीति ‘घोटाला’ मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाई.

12:22 PM. 25 Jul 24 12:22 PM. 25 Jul

अदालत ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाई

दिल्ली की एक अदालत ने कथित शराब नीति ‘घोटाला’ मामले में ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज मामलों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी.

9:20 AM. 25 Jul 24 9:20 AM. 25 Jul

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. उन्होंने ‘सीमा की स्थिति और चीन के साथ भारी व्यापार घाटे’ पर चर्चा की मांग की है.

8:51 AM. 25 Jul 24 8:51 AM. 25 Jul

कुपवाड़ा में आतंकी विरोधी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी विरोधी अभियान जारी है. इलाके में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद से तलाशी अभियान जारी है.

8:13 AM. 25 Jul 24 8:13 AM. 25 Jul

खनिजों पर लगने वाली रॉयल्टी पर फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

खनिजों पर लगने वाली रॉयल्टी पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा. प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 9 न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने विभिन्न राज्य सरकारों, खनन कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की 86 याचिकाओं के समूह पर 8 दिन तक सुनवाई करने के बाद 14 मार्च को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >