Breaking News: कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या का विरोध,स्थानीय लोगों और पार्षदों ने निकाला कैंडल मार्च

Breaking News: जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या का पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है. सोमवार को उनकी हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों और पार्षदों ने कैंडल मार्च निकाला. सांसद ओवैसी के रिश्तेदार ने खुदकुशी क ली है. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में विमल पेपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम में आग लग गई. देश दुनिया की खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
3:55 AM. 28 Feb 23 10:25 PM. 27 Feb

हत्या के विरोध में कैंडल मार्च

जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या का पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है. सोमवार को उनकी हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों और पार्षदों ने कैंडल मार्च निकाला.

3:55 AM. 28 Feb 23 10:25 PM. 27 Feb

ओवैसी के रिश्तेदार ने की खुदकुशी

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के रिश्तेदार मजहर उद्दीन खान ने खुदकुशी कर ली है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि मजहर उद्दीन खान ने अस्पताल लाने से 4 घंटे पहले खुद को गोली मार ली थी. पुलिस ने बताया कि उनके पास लाइसेंसी हथियार है, हम जांच करेंगे कि इस्तेमाल किया गया हथियार वहीं है या नहीं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. डीसीपी जोएल डेविस ने बताया कि उनका संपत्ति और पारिवारिक विवाद था. मामले की जांच जारी है.

3:55 AM. 28 Feb 23 10:25 PM. 27 Feb

माओ मार्केट में भीषण आग

नागालैंड के कोहिमा स्थित माओ मार्केट में भीषण आग लग गई. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, पुलिस और दमकल एवं आपात सेवा के अधिकारी मौके पर मौजूद ���ैं.

1:47 AM. 28 Feb 23 8:17 PM. 27 Feb

विमल पेपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम में आग

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में विमल पेपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम में आग लग गई. घटना के बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

1:47 AM. 28 Feb 23 8:17 PM. 27 Feb

त्रिपुरा में फिर खिलेगा कमल!

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक त्रिपुरा में एक बार फिर बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है. एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को 60 में से 36 से 45 सीटें मिलने की उम्मीद की जा रही है. वहीं, लेफ्ट और कांग्रेस को 6 से 11 टीएमपी को 9 से 16 सीटें मिल सकती है.

1:47 AM. 28 Feb 23 8:17 PM. 27 Feb

सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का बीआरएस पार्टी ने विरोध किया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि हम सीबीआई द्वारा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं. यह अडानी-मोदी गठजोड़ से लोगों का ध्यान भटकाने के अलावा और कुछ नहीं है.

मुख्य बातें

Breaking News: जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या का पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है. सोमवार को उनकी हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों और पार्षदों ने कैंडल मार्च निकाला. सांसद ओवैसी के रिश्तेदार ने खुदकुशी क ली है. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में विमल पेपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम में आग लग गई. देश दुनिया की खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >