Breaking News: मणिपुर ताजा हिंसा को सीएम बीरेन सिंह ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी की यात्रा समाप्त करने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी मंगलवार को भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे. पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी ने अपने समकक्ष जेम्स मारपे के साथ तीसरे भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में भारत की भूमिका सभी ने देखी है. बता दें आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे. महाराष्ट्र में बड़ा हादसा हुआ है. पुणे में एक वैनिटी वैन के ब्रेक फेल होने से कई वाहनों से हुई टकराई, 2 लोगों की मौत.

Live Updates
4:25 AM. 23 May 23 10:55 PM. 22 May

मणिपुर ताजा हिंसा को सीएम बीरेन सिंह ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, इंफाल में रविवार की रात एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है और एक बैरल बंदूकें बरामद की हैं. मैं राज्य के लोगों से सरकार पर भरोसा करने की अपील करना चाहता हूं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. राज्य में शांति बहाली के लिए सेना और पैरामेडिकल बलों को तैनात किया गया है.

4:25 AM. 23 May 23 10:55 PM. 22 May

हिमंत बिस्वा सरमा का खुलासा, 2023 के अंत तक असम से वापस हो सकता है AFSPA

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, हम 2023 के अंत तक असम से AFSPA को पूरी तरह से वापस लेने का लक्ष्य बना रहे हैं. हम अपने पुलिस बल को प्रशिक्षित करने के लिए पूर्व सैन्य कर्मियों को भी शामिल करेंगे.

4:25 AM. 23 May 23 10:55 PM. 22 May

अध्यादेश के खिलाफ जंग में AAP को मिला कांग्रेस का साथ

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ जंग में कांग्रेस का साथ मिल गया है. नीतीश कुमार की अगुआई में विपक्षी दलों की बैठक यह फैसला लिया.

4:25 AM. 23 May 23 10:55 PM. 22 May

मणिपुर में फिर से झड़प की खबर, सेना के जवानों ने स्थिति नियंत्रण में लिया

मणिपुर के बाहरी इलाके में आज सुबह संघर्ष की खबर सामने आयी. हालांकि सेना और असम राइफल्स के जवानों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया. इस मामले में 3 संदिग्धों को पकड़ा गया और 2 हथियार बरामद किए गए हैं. भारतीय सेना ने कहा, स्थिति शांतिपूर्ण है.

4:25 AM. 23 May 23 10:55 PM. 22 May

CBI ने समीर वानखेड़े को पूछताछ के लिए 24 मई को फिर से बुलाया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मामले में NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े से पूछताछ के लिए सीबीआई ने 24 मई को दोबारा बुलाया है.

4:25 AM. 23 May 23 10:55 PM. 22 May

सिडनी पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने किया भव्य स्वागत, लगे मोदी-मोदी के नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिडनी पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान मोदी-मोदी के नारे भी लगे.

मुख्य बातें

Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी की यात्रा समाप्त करने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी मंगलवार को भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे. पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी ने अपने समकक्ष जेम्स मारपे के साथ तीसरे भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में भारत की भूमिका सभी ने देखी है. बता दें आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे. महाराष्ट्र में बड़ा हादसा हुआ है. पुणे में एक वैनिटी वैन के ब्रेक फेल होने से कई वाहनों से हुई टकराई, 2 लोगों की मौत.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >