Breaking News: पुलिस ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को हिरासत में लिया

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

5:14 PM. 22 Mar 24 11:44 AM. 22 Mar

पुलिस ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को हिरासत में लिया

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. इसके मद्देनजर पुलिस ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को हिरासत में लिया है.

5:06 PM. 22 Mar 24 11:36 AM. 22 Mar

पुलिस ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को हिरासत में लिया

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. इसके मद्देनजर पुलिस ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को हिरासत में लिया है.

4:32 PM. 22 Mar 24 11:02 AM. 22 Mar

सुप्रीम कोर्ट ने बीआरएस नेता के. कविता को जमानत देने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने बीआरएस नेता के. कविता को जमानत देने से इनकार कर दिया है. आपको बता दें कि ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में उन्हें पिछले दिनों गिरफ्तार किया है.

3:52 PM. 22 Mar 24 10:22 AM. 22 Mar

अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश कर सकती है ईडी

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लेने के लिए जांच एजेंसी के द्वारा उन्हें शुक्रवार को विशेष पीएमएलए (धन-शोधन निवारण अधिनियम) कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

2:27 PM. 22 Mar 24 8:57 AM. 22 Mar

अरविंद केजरीवाल की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टरों की टीम ईडी कार्यालय पहुंची

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम ईडी कार्यालय पहुंची.

2:26 PM. 22 Mar 24 8:56 AM. 22 Mar

अरविंद केजरीवाल की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टरों की टीम ईडी कार्यालय पहुंची

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम ईडी कार्यालय पहुंची.

2:17 PM. 22 Mar 24 8:47 AM. 22 Mar

‘आप’ ने मुंबई पुलिस पर बदसलूकी का लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. ईडी के द्वारा गिरफ्तार किये जाने के खिलाफ देर रात प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुंबई पुलिस ने मारपीट की है. पार्टी की ओर से यह आरोप पुलिस पर लगाया गया है.

2:07 PM. 22 Mar 24 8:37 AM. 22 Mar

पीएम मोदी भूटान की यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार सुबह भूटान के लिए रवाना हुए. कार्यक्रम के अनुसार, वे शनिवार को लौटेंगे. आपको बता दें कि पीएम पहले गुरुवार को भूटान रवाना होने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण यात्रा स्थगित करने का फैसला लिया गया था.

2:07 PM. 22 Mar 24 8:37 AM. 22 Mar

भोजशाला परिसर में सर्वेक्षण शुरू करने के लिए पहुंचा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का दल

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का दल मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला परिसर में सर्वेक्षण शुरू करने के लिए पहुंच चुका है. इसकी जानकारी एक अधिकारी की ओर से दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >