Breaking News: अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, सभी एयरपोर्ट और बंदरगाह पर अलर्ट

Breaking News Live updates: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.6 आंकी गयी. भूकंप के तेज झटकों से लोगों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है. लोग अपने घरों से बाहर निकल आये. अफगानिस्तान में केंद्र बताया जा रहा है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में जमानत के लिए अदालत का रुख किया. कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत संबंधी अपील पर प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शख्स के खिलाफ मामला दर्ज.

Live Updates
11:06 PM. 21 Mar 23 11:06 PM. 21 Mar

अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, सभी एयरपोर्ट और बंदरगाह पर अलर्ट

पंजाब में खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है. अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है. इसके साथ ही देश के सभी एयरपोर्ट और बंदरगाह पर अलर्ट जारी कर दिया गया है.

10:46 PM. 21 Mar 23 10:46 PM. 21 Mar

दिल्ली एनसीआर में महसूस किये गये भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 6.6

दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल में तीव्रता 6.6 आंकी गयी. भूकंप के तेज झटकों से लोगों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है. लोग अपने घरों से बाहर निकल आये. अफगानिस्तान में केंद्र बताया जा रहा है. दिल्ली के अलावा चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये. गाजियाबाद के वसुंधरा में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. पंजाब, उत्तराखंड में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये. बताया जहा रहा है कि पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं.

10:46 PM. 21 Mar 23 10:46 PM. 21 Mar

के कविता से आबकारी मामले में ईडी ने की 10 घंटे तक पूछताछ

बीआरएस एमएलसी के कविता दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने करीब 10 घंटे पूछताछ की है. पूछताछ खत्म होने के बाद के कविता ईडी कार्यलय से बाहर निकल चुकी हैं.

10:46 PM. 21 Mar 23 10:46 PM. 21 Mar

राजस्थान में कल से बंद रहेंगी एइमरजेंसी सेवाएं

राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में कल से हड़ताल में जायेंगे डॉक्टर. केमिस्ट एसोसिएशन भी डॉक्टरों के समर्थन में उतर गये हैं.

10:46 PM. 21 Mar 23 10:46 PM. 21 Mar

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर भारतीय समर्थकों के साथ पुलिसकर्मियों ने किया डांस

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर भारतीय समर्थकों के साथ ब्रिटिश पुलिसकर्मियों ने डांस किया. खालिस्तानियों के विरोध में और भारतीय झंडे के समर्थन में भारतीय भारतीय उच्चायोग के बाहर भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया.

10:46 PM. 21 Mar 23 10:46 PM. 21 Mar

मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए अदालत का रुख किया

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में जमानत के लिए अदालत का रुख किया. कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत संबंधी अपील पर प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा.

10:46 PM. 21 Mar 23 10:46 PM. 21 Mar

खट्टर ने कहा, 4 साल का काम हमें 2 साल के अंदर करना होगा

राज्य विधानसभा में हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर ने कहा, COVID के दौरान हमारी गति रुक गई, हमें राजस्व विकास सहित क्षेत्रों में झटका लगा. 2022 और 2023 में, हम घाटे को कवर करना चाहते थे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ. 4 साल का काम हमें 2 साल के अंदर करना होगा.

10:46 PM. 21 Mar 23 10:46 PM. 21 Mar

दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका कोर्ट ने 24 मार्च के लिए सूचीबद्ध किया

दिल्ली आबकारी नीति मामले में विशेष अदालत ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को सीबीआई द्वारा लिखित दलीलें दाखिल करने और संबंधित निर्णय दाखिल करने के लिए 24 मार्च को सूचीबद्ध किया.

10:46 PM. 21 Mar 23 10:46 PM. 21 Mar

राहुल गांधी की टिप्पणी और अदाणी मुद्दे पर हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 23 मार्च तक स्थगित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारतीय लोकतंत्र के बारे में लंदन में दिए गए बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों द्वारा उनसे माफी मांगने की मांग और कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दलों की ओर से अदाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने में सरकार की विफलता के मुद्दे पर हुए हंगामे की वजह से मंगलवार को राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 23 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

10:46 PM. 21 Mar 23 10:46 PM. 21 Mar

तेलंगाना लोक सेवा आयोग के पेपर लीक मामले में ABVP ने किया विरोध प्रदर्शन

तेलंगाना लोक सेवा आयोग (TSPSC) के पेपर लीक मामले में ABVP ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

10:46 PM. 21 Mar 23 10:46 PM. 21 Mar

नक्सली हिंसा में छत्तीसगढ़ में अबतक कुल 175 जवान शहीद हुए, संसद में सरकार ने दी जानकारी

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय संसद में ने संसद में बताया, नक्सली हिंसा में, छत्तीसगढ़ में 2018 से 28 फरवरी 2023 तक कुल 175 सुरक्षा बल के जवान शहीद हुए. जबकि राज्य में 328 वामपंथी चरमपंथी मारे गए और 345 नागरिकों की जान गई.

2:25 PM. 21 Mar 23 2:25 PM. 21 Mar

दिल्ली बजट को गृह मंत्रालय की मंजूरी

दिल्ली बजट 2023-24 को गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. बता दें, बजट को केन्द्र ने यह रोक दिया था कि इसके विज्ञापन के लिए ज्यादा रकम निर्धारित की गई. वहीं, इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखा था.

2:25 PM. 21 Mar 23 2:25 PM. 21 Mar

के. कविता पहुंची ईडी ऑफिस

बीआरएस MLC के. कविता आज यानी मंगलवार को ED ऑफिस पहुंच गई हैं. दिल्ली शराब नीति मामले में आज फिर हो सकती है पूछताछ. इससे पहले सोमवार को भी ईडी ने उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी.

11:16 AM. 21 Mar 23 11:16 AM. 21 Mar

केजरीवाल पर भाजपा का कटाक्ष

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बजट विवाद पर कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी गलतियों को छिपाने के लिए केंद्र और प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं.

11:12 AM. 21 Mar 23 11:12 AM. 21 Mar

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू होते ही स्थगित हो गई. अडानी समूह के मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में जमकर नारेबाजी की. विपक्षी सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

11:12 AM. 21 Mar 23 11:12 AM. 21 Mar

सदन में हंगामा

मंगलवार को एक बार फिर सदन हंगामे के साथ शुरू हुआ. संसद के दोनों सदनों में पक्ष और विपक्ष के सांसद जोरदार हंगामा कर रहे हैं. अदाणी मामले को लेकर विपक्षी सांसद वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं, तो वहीं सत्ता पक्ष राहुल गांधी माफी मांगे की मांग पर अड़ा है.

11:12 AM. 21 Mar 23 11:12 AM. 21 Mar

चुनाव लड़ने का अनुरोध

कर्नाटक नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया के समर्थकों ने बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर उनसे कोलार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया.

11:12 AM. 21 Mar 23 11:12 AM. 21 Mar

विपक्ष की बैठक

संसद की रणनीति को लेकर विपक्षी नेताओं की बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के चेंबर में हो रही है. बैठक में डीएमके, जेडीयू, आम आदमी पार्टी, एनसीपी, सीपीएम के सांसद बैठक में शामिल हुए हैं.

11:12 AM. 21 Mar 23 11:12 AM. 21 Mar

पीएम मोदी की बैठक

बजट सत्र में संसद भवन की रणनीति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक बैठक कर रहे हैं.

11:12 AM. 21 Mar 23 11:12 AM. 21 Mar

राहुल पर फिर बीजेपी हमलावर

राहुल गांधी पर फिर बीजेपी लगातार हमलावर है. मंगलवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनपर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी से हम माफी मंगवाकर ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में जाकर साजिश रची. विदेशी ताकतों को न्योता दिया.

11:12 AM. 21 Mar 23 11:12 AM. 21 Mar

महिला नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है. मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में बरामद हुई 12 बोर की राइफल.

11:12 AM. 21 Mar 23 11:12 AM. 21 Mar

नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और टोडका के बीच के जंगलों में आज यानी मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से पायरिंग हुई. वहीं, पुलिस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

11:12 AM. 21 Mar 23 11:12 AM. 21 Mar

छात्रों के दो गुटों में मारपीट

दिल्ली में स्कूली छात्रों के दो गुटों में पाथापाई की खबर है. गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करावल नगर और सर्वोदय बाल विद्यालय, खजूरी खास के छात्रों के बीच हाथापाई हुई है. मारपीट में करावल नगर स्कूल के पांच छात्र घायल हो गए. दिल्ली पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है. आगे की जांच जारी है.

7:05 AM. 21 Mar 23 7:05 AM. 21 Mar

मनीष सिसोदिया के बेल पर सुनवाई आज

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई है. गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया को पहले ईडी ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था. इसके बाद सीबीआई ने उनसे तिहाड़ में पूछताछ की थी. दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया पर पैसों के लेन-देन का आरोप है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.6 आंकी गयी. भूकंप के तेज झटकों से लोगों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है. लोग अपने घरों से बाहर निकल आये. अफगानिस्तान में केंद्र बताया जा रहा है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में जमानत के लिए अदालत का रुख किया. कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत संबंधी अपील पर प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शख्स के खिलाफ मामला दर्ज.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >