Breaking News: कश्मीर में राजनीतिक दलों ने जम्मू में हुए दोहरे विस्फोट की निंदा की

Breaking News Live updates: अर्जेंटीना के कॉर्डोबा में सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. अर्जेंटीना से 517 किमी उत्तर में आज तड़के लगभग 3:39 बजे सुबह 6.5 तीव्रता का भूकंप आया. रूस-गोवा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद उसे उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया. कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी किया. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

4:27 AM. 22 Jan 23 4:27 AM. 22 Jan

कश्मीर में राजनीतिक दलों ने जम्मू में हुए दोहरे विस्फोट की निंदा की

नेशनल कॉन्फ्रेंस सहित कश्मीर के राजनीतिक दलों ने शनिवार को जम्मू में हुए दोहरे बम विस्फोट की निंदा की जिसमें नौ लोग घायल हो गए. पुलिस को संदेह है कि विस्फोटों को अंजाम देने के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया.

3:50 AM. 22 Jan 23 3:50 AM. 22 Jan

भारत सरकार ने WFI की सभी गतिविधियों को स्थगित करने का लिया निर्णय

भारत सरकार ने WFI की सभी गतिविधियों को तब तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है जब तक कि ओवरसाइट कमेटी औपचारिक रूप से नियुक्त नहीं हो जाती है और WFI की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को संभाल लेती है. इसमें चल रही रैंकिंग प्रतियोगिता का निलंबन और किसी भी चल रही गतिविधियों के लिए प्रतिभागियों से लिए गए प्रवेश शुल्क की वापसी शामिल है.

3:50 AM. 22 Jan 23 3:50 AM. 22 Jan

खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर को किया निलंबित

खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के सहायक सचिव विनोद तोमर को निलंबित कर दिया है.

3:50 AM. 22 Jan 23 3:50 AM. 22 Jan

पश्चिम बंगाल में 8 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र, 15 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट

पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र 8 फरवरी से शुरू होगा और राज्य का बजट 15 फरवरी को पेश किया जाएगा.

3:50 AM. 22 Jan 23 3:50 AM. 22 Jan

जम्मू में दोहरे विस्फोट में घायल लोगों की संख्या बढ़कर पहुंची नौ, इलाज जारी

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के औद्योगिक क्षेत्र नरवाल में शनिवार सुबह हुए दोहरे विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए. सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधिकारियों ने कहा, “नौ लोग घायल हुए हैं और उन सभी की निगरानी की जा रही है और आवश्यक चिकित्सा हस्तक्षेप किया गया है.”

3:50 AM. 22 Jan 23 3:50 AM. 22 Jan

पूर्व विधानसभा उपचुनाव के संबंध में चर्चा करने के लिए कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई

तमिलनाडु के चेन्नई में तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई, अन्नाद्रमुक नेता ओ पन्नीरसेल्वम इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव के संबंध में चर्चा करने के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचे. साथ ही ईपीएस और ओपीएस दोनों खेमे के वरिष्ठ नेता चेन्नई में भाजपा के कार्यालय कमलालयम पहुंचे.

3:50 AM. 22 Jan 23 3:50 AM. 22 Jan

BBC के डाक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड को साझा करने वाले कई YouTube वीडियो को किया गया ब्लॉक

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, बीबीसी के documentry “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” के पहले एपिसोड को साझा करने वाले कई YouTube वीडियो को ब्लॉक कर दिया गया है. YouTube वीडियो के साथ, केंद्र ने ट्विटर को संबंधित YouTube वीडियो के लिंक वाले 50 से अधिक ट्वीट्स को ब्लॉक करने का भी निर्देश दिया है.

3:50 AM. 22 Jan 23 3:50 AM. 22 Jan

कर्नाटक के सिंदगी में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, कहा- ‘चुनाव के समय सही निर्णय लेना जरूरी’

कर्नाटक के सिंदगी में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि इस उंगली में बहुत ताकत होती है. जब यह सही बटन दबाती है तो सही निर्णय लिया जाता है. यदि यह गलत बटन दबाता है, तो अराजकता फैल जाती है. कोरोना पर उन्होंने कहा कि क्या भारत में शत प्रतिशत टीकाकरण नहीं है? अमेरिका में केवल 76%, यूरोप में 64% लोगों को टीका लगाया गया, चीन के बारे में कोई नहीं जानता.

7:26 PM. 21 Jan 23 7:26 PM. 21 Jan

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर रिहा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया.

7:26 PM. 21 Jan 23 7:26 PM. 21 Jan

कांग्रेस पार्टी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का जारी किया लोगो

कांग्रेस पार्टी ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट जारी की.

7:26 PM. 21 Jan 23 7:26 PM. 21 Jan

जम्मू के नरवाल में दो धमाके, 6 लोग घायल

जम्मू के नरवाल में दो बम विस्फोट की खबर आ रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार विस्फोट में 6 लोग घायल हुए हैं.

7:26 PM. 21 Jan 23 7:26 PM. 21 Jan

यात्रियों को छोड़कर सिंगापुर उड़ान मामले में DGCA की कार्रवाई, स्कूट एयरलाइंस से मांगी रिपोर्ट

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों को छोड़कर सिंगापुर रवाना होने के मामले में DGCA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूट एयरलाइंस से रिपोर्ट मांगी है. दरअसल विमान यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर रवाना हो गया था. डीजीसीए ने बताया, 17 लोग प्रभावित हुए थे क्योंकि उन्हें ट्रैवल एजेंट द्वारा समय में बदलाव के बारे में सूचित नहीं किया गया था. अमृतसर हवाईअड्डे पर कोहरे की स्थिति के कारण समय में बदलाव किया गया. डीजीसीए ने सभी प्रभावित यात्रियों को सुविधा देते हुए विकल्प दिये. जिसके तहत, या तो 14 दिनों के भीतर दूसरी उड़ान पर मुफ्त टिकट बुक करा सकते हैं. या फिर वाउचर के रूप में 120% रिफंड, भुगतान के माध्यम से एयरलाइन द्वारा 100% रिफंड.

7:26 PM. 21 Jan 23 7:26 PM. 21 Jan

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी तीन दिवसीय यात्रा पर आयेंगे भारत

विदेश मंत्रालय ने बताया, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, प्रधान मंत्री मोदी के निमंत्रण पर 24-26 जनवरी तक भारत की राजकीय यात्रा करेंगे. Republic Day पर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति सिसी होंगे. उनके साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें 5 मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

7:26 PM. 21 Jan 23 7:26 PM. 21 Jan

रूस से गोवा आ रही विमान को सुरक्षा कारणों से उज्बेकिस्तान किया गया डायवर्ट

रूस के पर्म अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गोवा के लिए अजूर एयर के एक चार्टर्ड विमान को सुरक्षा खतरे को देखते हुए उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया है. जहाज पर 2 शिशुओं और 7 चालक दल सहित कुल 238 यात्री सवार हैं.

7:26 PM. 21 Jan 23 7:26 PM. 21 Jan

हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को झटका, मिड-फील्डर हार्दिक सिंह चोट के कारण बाहर

भारतीय मिड-फील्डर हार्दिक सिंह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण HockeyWorld Cup 2023 से बाहर हो गए. राज कुमार पाल को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है.

7:26 PM. 21 Jan 23 7:26 PM. 21 Jan

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने TMC नेता कुंतल घोष को किया गिरफ्तार

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है, ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता कुंतल घोष को गिरफ्तार किया है.

7:26 PM. 21 Jan 23 7:26 PM. 21 Jan

दिल्ली कनॉट प्लेस के एक होटल में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली कनॉट प्लेस के एक होटल में आग लगी। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

7:26 PM. 21 Jan 23 7:26 PM. 21 Jan

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों-त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि त्रिपुरा और मणिपुर पिछले कुछ वर्षों में प्रगति और विकास के गवाह बने हैं, जबकि मेघालय के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.

7:26 PM. 21 Jan 23 7:26 PM. 21 Jan

जनता दल सेक्युलर नेता शिवानंद पाटिल का दिल का दौरा पड़ने से निधन

जनता दल सेक्युलर नेता शिवानंद पाटिल का शुक्रवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. पार्टी नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट कर शिवानंद पाटिल के निधन की जानकारी दी. शिवानंद को पार्टी ने सिंदगी निर्वाचन क्षेत्र से अगले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया था.

7:26 PM. 21 Jan 23 7:26 PM. 21 Jan

दिल्ली LG वीके सक्सेना से मिल सकते हैं सीएम केजरीवाल

दिल्ली LG वीके सक्सेना से आज सीएम केजरीवाल मुलाकात कर सकते हैं.

7:26 PM. 21 Jan 23 7:26 PM. 21 Jan

एनआईए ने पीएफआई के 20 सदस्यों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

एनआईए ने 26 जुलाई, 2022 को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे गांव में भाजपा के युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेतरू की हत्या के मामले में एक प्रतिबंधित संगठन, पीएफआई के 20 सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दायर की, जिसका उद्देश्य समाज में आतंक फैलाना और लोगों में डर पैदा करना था.

7:26 PM. 21 Jan 23 7:26 PM. 21 Jan

PM मोदी आज DGP-IGP के वार्षिक कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज DGP-IGP के वार्षिक कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे.

1:01 PM. 21 Jan 23 1:01 PM. 21 Jan

अर्जेंटीना में 6.5 तीव्रता का भूकंप

अर्जेंटीना के कॉर्डोबा में सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. अर्जेंटीना से 517 किमी उत्तर में आज तड़के लगभग 3:39 बजे सुबह 6.5 तीव्रता का भूकंप आया.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: अर्जेंटीना के कॉर्डोबा में सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. अर्जेंटीना से 517 किमी उत्तर में आज तड़के लगभग 3:39 बजे सुबह 6.5 तीव्रता का भूकंप आया. रूस-गोवा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद उसे उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया. कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी किया. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >