Breaking News: दिल्ली बजट पर विवाद, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा कल सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Breaking News Live updates: पंजाब पुलिस ने बताया कि अमृतपाल सिंह के ‘वारिस पंजाब दे’ के पांच सदस्यों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है. कृषि मंत्री से मुलाकात के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेता दर्शन पाल ने कहा कि कुछ अनसुलझे मुद्दे, अधूरी मांगों के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत है. राहुल गांधी ने बेलगावी रैली में कहा कि कर्नाटक सरकार देश में सबसे भ्रष्ट है, 40 प्रतिशत कमीशन मांगने वाली सरकार है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बेरोज़गारी कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही. देश-दुनिया की खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ.

Live Updates
4:31 AM. 21 Mar 23 11:01 PM. 20 Mar

दिल्ली बजट पर विवाद, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा कल सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली सरकार के मंगलवार को पेश होने वाले बजट पर पेंच फंस गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के बजट को मंजूरी नहीं दी ह��. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा कल सुबह 10 बजे इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

4:31 AM. 21 Mar 23 11:01 PM. 20 Mar

दिल्ली शराब घोटाला मामला, ED ने के. कविता को कल सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

दिल्ली शराब घोटाला मामला में ईडी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को कल सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है. बताते चलें कि आज 10 घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद कविता ED ऑफिस से बाहर निकलीं है.

2:55 AM. 21 Mar 23 9:25 PM. 20 Mar

10 घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद कविता ED ऑफिस से बाहर निकलीं

करीब 10 घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद के कविता प्रर्वतन निदेशालय यानी ED ऑफिस से बाहर निकल चुकीं हैं.

2:55 AM. 21 Mar 23 9:25 PM. 20 Mar

अमृतपाल सिंह का आईएसआई के साथ करीबी संबंध

खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. सिखों के लिए एक अलग देश के अपने लक्ष्य की खातिर कथित तौर पर अमृतपाल सिंह मादक पदार्थ के तस्करों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ करीबी संबंध बनाये हुए है. इस संबंध में अधिकारियों ने जानकारी दी है. आपको बता दें कि अमृतपाल अपने संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई के बाद से फरार है.

2:55 AM. 21 Mar 23 9:25 PM. 20 Mar

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने पंजाब पुलिस को हरसंभव मदद देने की बात कही

आरोपी के वकील एच शेखों ने कहा कि ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के 4 साथियों को अमृतसर के बाबा बकाला कोर्ट में पेश किया गया. अमृतपाल सिंह के सहयोगी भूपिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखमनजीत सिंह और हरप्रीत सिंह को 23 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा।इनसे कुछ हथियार बरामद किये जाने हैं. इधर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने पंजाब पुलिस को हरसंभव मदद देने की बात की है.

2:55 AM. 21 Mar 23 9:25 PM. 20 Mar

प्रधानमंत्री की आलोचना करना या उनपर हमला करना भारत पर हमला नहीं

कांग्रेस सांसद और पार्टी नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने वायनाड में कहा कि BJP, RSS और PM मोदी खुद को संपूर्ण भारत मानते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के एक नागरिक हैं, संपूर्ण भारत नहीं…. BJP और RSS भूल चुकी है कि देश में 140 करोड़ लोग हैं और वे BJP या RSS नहीं हैं. BJP, RSS या प्रधानमंत्री की आलोचना करना या उनपर हमला करना भारत पर हमला नहीं है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: पंजाब पुलिस ने बताया कि अमृतपाल सिंह के ‘वारिस पंजाब दे’ के पांच सदस्यों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है. कृषि मंत्री से मुलाकात के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेता दर्शन पाल ने कहा कि कुछ अनसुलझे मुद्दे, अधूरी मांगों के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत है. राहुल गांधी ने बेलगावी रैली में कहा कि कर्नाटक सरकार देश में सबसे भ्रष्ट है, 40 प्रतिशत कमीशन मांगने वाली सरकार है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बेरोज़गारी कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही. देश-दुनिया की खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >