Breaking News : कांग्रेस ने लद्दाख से सेरिंग नामग्याल को उम्मीदवार बनाया

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
11:02 PM. 2 May 24 11:02 PM. 2 May

कांग्रेस ने लद्दाख से सेरिंग नामग्याल को उम्मीदवार बनाया

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लद्दाख से सेरिंग नामग्याल को अपना उम्मीदवार बनाया है.

8:22 PM. 2 May 24 8:22 PM. 2 May

अमेठी में राहुल गांधी और रायबरेली में प्रियंका गांधी के पोस्टर लगाए गए

कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा से पहले अमेठी में राहुल गांधी और रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा के पोस्टर लगाए गए. राहुल गांधी के साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीरों वाले पोस्टर गौरीगंज-अमेठी कांग्रेस कार्यालय में लाए गए.

7:00 PM. 2 May 24 7:00 PM. 2 May

आरबीआई ने सतारा सहकारी बैंक लिमिटेड पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया

आरबीआई ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 (बीआर) की धारा 56 के साथ पढ़ी गई धारा 12(2) के कुछ प्रावधानों का अनुपालन न करने के लिए सतारा सहकारी बैंक लिमिटेड, मुंबई, महाराष्ट्र (बैंक) पर 2 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है.

5:24 PM. 2 May 24 5:24 PM. 2 May

पश्चिम बंगाल के डोमजूर में ग्राम पंचायत कार्यालय पर गोलीबारी, दो घायल

पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बकरा के डोमजूर में ग्राम पंचायत कार्यालय पर 3-4 बदमाशों की गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए. डीसीपी साउथ बिस्वजीत महतो ने बताया, गोलीबारी के समय पंचायत प्रधान कार्यालय में मौजूद थे और वह खुद को बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए.

4:45 PM. 2 May 24 4:45 PM. 2 May

रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार

यूपी के दो लोकसभा सीट से बीजेपी ने उम्मीदवार की घोषणा गुरुवार को कर दी. जिसमें रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं कैसरगंज से पार्टी ने बृजभूषण सिंह की जगह उनके बेटे करण भूषण को टिकट दिया.

4:31 PM. 2 May 24 4:31 PM. 2 May

महिला एवं बाल विकास विभाग ने अवैध रूप से नियुक्त 52 संविदा कर्मचारियों को किया टर्मिनेट

महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने जून 2017 में एक समिति द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर, दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के 52 अवैध रूप से नियुक्त संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त कर दिया है.

3:55 PM. 2 May 24 3:55 PM. 2 May

असम में भीषण सड़क हादसा, बस दुर्घटना में एक की मौत

असम में बुधवार देर रात त्रिपुरा से गुवाहाटी आ रही एक बस दिमा हसाओ जिले के डिटोकचेर्रा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए. घायलों को सिलचर मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है. अन्य सभी यात्रियों को हरंगाजाओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है.

1:33 PM. 2 May 24 1:33 PM. 2 May

उमर अब्दुल्ला ने बारामूला सीट से नामांकन दाखिल किया

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

11:35 AM. 2 May 24 11:35 AM. 2 May

मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया

पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने कथित आबकारी नीति घोटाले के संबंध सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है.

10:20 AM. 2 May 24 10:20 AM. 2 May

दिल्ली महिला आयोग से हटाए गए 223 कर्मचारी

दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारी हटाए गए हैं. उपराज्यपाल के आदेश के बाद ये एक्शन लिया गया है.

9:35 AM. 2 May 24 9:35 AM. 2 May

तेलंगाना में गर्मी की वजह से चुनाव आयोग ने वोटिंग टाइम को बढ़ाया

तेलंगाना में गर्मी की वजह से चुनाव आयोग ने वोटिंग टाइम को बढ़ा दिया है. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक लोग अपने माधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

9:35 AM. 2 May 24 9:35 AM. 2 May

तेलंगाना में गर्मी की वजह से चुनाव आयोग ने वोटिंग टाइम को बढ़ाया

तेलंगाना में गर्मी की वजह से चुनाव आयोग ने वोटिंग टाइम को बढ़ा दिया है. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक लोग अपने माधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

8:08 AM. 2 May 24 8:08 AM. 2 May

अमेरिका ने रूस पर यूक्रेनी बलों के खिलाफ ‘रासायनिक हथियार’ इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग ने रूस पर यूक्रेनी बलों के खिलाफ ‘रासायनिक हथियार’ का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

8:07 AM. 2 May 24 8:07 AM. 2 May

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में सुनवाई आज भी जारी रहेगी

मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी. इससे पहले बुधवार को सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष ने दलील दी कि भगवान ना तो वर्ष 1968 में हुए कथित समझौते में पक्षकार थे और ना ही 1974 में पारित अदालत की डिक्री (आदेश) में वह पक्षकार थे.

8:07 AM. 2 May 24 8:07 AM. 2 May

बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दायर उस वाद पर दलीलें गुरुवार को सुनेगा जिसमें सीबीआई पर राज्य से पूर्वानुमति प्राप्त लिए बिना अपनी जांच आगे बढ़ाने का आरोप लगाया गया है.

8:07 AM. 2 May 24 8:07 AM. 2 May

सुनीता केजरीवाल गुजरात में आप उम्मीदवारों के रोडशो में होंगी शामिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों के समर्थन में आज चुनाव प्रचार करेंगी और उनके रोडशो में भी शामिल होंगी.

8:07 AM. 2 May 24 8:07 AM. 2 May

डीपफेक वीडियो के प्रसार मामले में सुनवाई आज

मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान डीपफेक वीडियो के प्रसार के खिलाफ बुधवार को एक याचिका का दिल्ली हाई कोर्ट में उल्लेख किया गया. मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पी एस अरोड़ा की पीठ आज सुनवाई के लिए इस मामले को सूचीबद्ध करने पर सहमत हुई, बशर्ते याचिका सही रूप में हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >