Breaking News : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:36 PM. 2 Jul 24 8:36 PM. 2 Jul

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए. सर्च ऑपरेशन जारी है.

7:48 PM. 2 Jul 24 7:48 PM. 2 Jul

संसद में राहुल गांधी के बयान के खिलाफ गुजरात में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन

संसद में लोकसभा नेता राहुल गांधी के बयान के खिलाफ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने गुजरात में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भारतीय युवा जनता मोर्चा (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई.

3:00 PM. 2 Jul 24 3:00 PM. 2 Jul

केजरीवाल मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है. मामले में कोर्ट ने 7 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने और उसके बाद दो दिनों में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई, 2024 के लिए तय की है.

2:37 PM. 2 Jul 24 2:37 PM. 2 Jul

बृज भूषण शरण सिंह की याचिका पर बहस स्थगित, अगली सुनवाई 11 को

यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृज भूषण शरण सिंह की याचिका पर बहस स्थगित कर दी है. इसमें विदेश यात्रा के दौरान ठहरने के दस्तावेज आदि तलब करने की मांग की गई थी. अगली सुनवाई की तारीख 11 जुलाई को तय की गई है.

1:50 PM. 2 Jul 24 1:50 PM. 2 Jul

धर्मांतरण नहीं रोका गया तो बहुसंख्यक आबादी एक दिन अल्पसंख्यक हो जाएगी, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि अगर धार्मिक समागमों में धर्मांतरण को तत्काल नहीं रोका गया तो देश की बहुसंख्यक आबादी एक दिन अल्पसंख्यक हो जाएगी.

12:16 PM. 2 Jul 24 12:16 PM. 2 Jul

आप हर बार कुर्सी पर निशाना नहीं साध सकते, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने खरगे से कहा

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे पर प्रतिक्रिया देते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आप हर बार कुर्सी पर निशाना नहीं साध सकते हैं. आप हर बार कुर्सी का अनादर नहीं कर सकते. आप अचानक खड़े होते हैं और जो कुछ भी आप कहना चाहते हैं, उसे बिना समझे बोलने लगते हैं. संसदीय लोकतंत्र और राज्यसभा की कार्यवाही के इतिहास में कभी भी कुर्सी के प्रति ऐसी अवहेलना नहीं हुई, जैसी आप कर रहे हैं. आपको आत्मचिंतन करने की जरूरत है.

11:05 AM. 2 Jul 24 11:05 AM. 2 Jul

राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा दी गई हिंदू वाली टिप्पणी के विरोध में महायुति नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया.

9:49 AM. 2 Jul 24 9:49 AM. 2 Jul

पहली बार सेंसेक्स 80000 के पार

शेयर बाजार में प्री-ओपन मार्केट में आई तेजी की वजह से बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने करीब 300 अंक की जोरदार उछाल के साथ इतिहास रच दिया. यह पहली बार 80,000 के आंकड़े के पार निकल गया.

9:05 AM. 2 Jul 24 9:05 AM. 2 Jul

करनाल में तरौरी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतरे

हरियाणा के करनाल में तरौरी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए. मरम्मत का काम जारी है. किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है.

8:09 AM. 2 Jul 24 8:09 AM. 2 Jul

पीएम मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण से संबंधित धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे

संसद सत्र का आज 7वां दिन है. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम राष्ट्रपति के अभिभाषण से संबंधित धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं.

8:08 AM. 2 Jul 24 8:08 AM. 2 Jul

हाई कोर्ट आज अरविंद केजरीवाल की याचिका पर करेगा सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा.

8:08 AM. 2 Jul 24 8:08 AM. 2 Jul

मानहानि केस में राहुल गांधी को आज कोर्ट में होना है पेश

यूपी की सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि केस में पेश होने को कहा है. उन पर गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >