Breaking News : महाराष्ट्र में एक तेज रफ्तार कार ने ली बाइक सवार की जान, गिरफ्तार

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
6:13 PM. 19 May 24 6:13 PM. 19 May

महाराष्ट्र में एक तेज रफ्तार कार ने ली बाइक सवार की जान, गिरफ्तार

महाराष्ट्र में शनिवार की रात पुणे शहर के कल्याणी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने एक बाइक सवार की जान ले ली. कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई. पुणे सिटी पुलिस डीसीपी विजय कुमार मगर ने बताया, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आगे की जांच जारी है.

https://x.com/ANI/status/1792090496627839095

3:38 PM. 19 May 24 3:38 PM. 19 May

सीएम भजनलाल बोले- भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूब गए हैं अरविंद केजरीवाल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, अरविंद केजरीवाल के पास अब कुछ बचा नहीं है. जिस तरह से वे भ्रष्टाचार की बात करके आए थे और खुद भ्रष्टाचार में डूब गए. अरविंद केजरीवाल की बातों पर कोई विश्वास नहीं करता है. वे अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार मिटाने के लिए आए थे लेकिन वे खुद ही अखंड भ्रष्टाचार में डूब गए हैं. तो कहने को कुछ रह नहीं गया है.

https://x.com/ANI/status/1792122005648814304

1:50 PM. 19 May 24 1:50 PM. 19 May

‘इंडिया’ गठबंधन चाहता है धर्म के आधार पर आरक्षण देना, बंगाल की रैली में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में एक रैली में कहा कि मैं ‘विकसित भारत’ के लिए आपका आशीर्वाद मांगने पुरुलिया आया हूं. ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए लेकिन सब विफल हो गया. ‘इंडिया’ गठबंधन धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहता है.

12:22 PM. 19 May 24 12:22 PM. 19 May

‘आप’ 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी, बोले अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के दफ्तर में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को लगता है कि वे इस तरह से हमारी पार्टी को खत्म कर देंगे, आप का विनाश कर देंगे. तो मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि ये हमारी पार्टी चंद लोगों की पार्टी नहीं है. ये ‘आप’ 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है.

9:54 AM. 19 May 24 9:54 AM. 19 May

सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

बेंगलुरु में सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने यौन उत्पीड़न मामले में जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

8:26 AM. 19 May 24 8:26 AM. 19 May

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि का पता चला जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सघन तलाश अभियान शुरू कर दिया है. इनके आतंकवादी होने का संदेह है.

8:26 AM. 19 May 24 8:26 AM. 19 May

पीएम मोदी की झारखंड और बंगाल में रैली आज

पीएम नरेंद्र मोदी की झारखंड के घाटशिला में चुनावी सभा आज है जिसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इसके बाद वे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, विष्णुपुर और मेदिनीपुर में रैली को संबोधित करेंगे.

8:26 AM. 19 May 24 8:26 AM. 19 May

अरविंद केजरीवाल और आप नेता बीजेपी कार्यालय जाएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह और अन्य आप नेता रविवार को बीजेपी मुख्यालय जाएंगे “ताकि प्रधानमंत्री जिसे चाहें उसे जेल भेज सकें”.

8:25 AM. 19 May 24 8:25 AM. 19 May

घटना का सीन रिक्रिएट के लिए बिभव को मुख्यमंत्री आवास ले जा सकती है पुलिस

दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में घटना के सीन रिक्रिएट के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को आज मुख्यमंत्री आवास ले जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >