Breaking News Live: रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.1

Breaking News Live updates: खालिस्तानी समर्थक वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए तलाश जारी है. राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मां की हत्या कर मार्बल कटर से शरीर के 5 टुकड़े करने की आरोपी 23 वर्षीय रिंपल जैन अब भी पुलिस हिरासत में है. इस मामले में पुलिस ने 6 अन्य लोगों से भी पूछताछ की है.

3:21 AM. 20 Mar 23 3:21 AM. 20 Mar

मेगा टेक्सटाइल पार्क तेलंगाना में स्थापित होगा

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 7 मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया है, उसमें से एक पार्क तेलंगाना में स्थापित होगा. इससे लाखों लोगों को रोज़गार मिलेगा. इससे तेलंगाना में लोगों को 1 लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने वाला है.

3:21 AM. 20 Mar 23 3:21 AM. 20 Mar

रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 2.1

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 मापी गयी है.

3:21 AM. 20 Mar 23 3:21 AM. 20 Mar

जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार आतंकवादियों की गिनती 28

विजय कुमार ( ADGP कश्मीर) ने कहा कि G20 में सुरक्षाबलों की पूरी तैनाती रहेगी. तकनीक और ड्रोन आदि का भी हम इस्तेमाल करेंगे. अमरनाथ यात्रा आते-आते आतंकवादियों की तादाद बहुत कम हो जाएगी. जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार आतंकवादियों की गिनती 28 हो गई है.

3:21 AM. 20 Mar 23 3:21 AM. 20 Mar

कल को होने वाली ‘किसान महापंचायत’ के लिए लाखों किसानों ने दिल्ली कूच किया

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने रविवार को कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 20 मार्च को होने वाली ‘किसान महापंचायत’ में हिस्सा लेने के लिए पूरे देश से लाखों किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए कूच किया है. विभिन्न किसान संगठनों के संयुक्त मंच एसकेएम ने पिछले महीने बताया था कि ‘किसान महापंचायत’ कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गांरटी को लेकर दबाव बनाने के लिए बुलाई गयी है. एसकेएम ने एक बयान में कहा कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशा के लाखों किसान 20 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘किसान महापंचायत’ में हिस्सा लेने आ रहे हैं.

3:21 AM. 20 Mar 23 3:21 AM. 20 Mar

महान भारत की रचना करना हमारा संकल्प

गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब देश की आजादी के 100 साल होंगे, उस वक्त भारत विश्व में हर क्षेत्र में प्रथम हो, इस प्रकार के महान भारत की रचना करना हमारा संकल्प हो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक संकल्प से सिद्धी के 25 साल अमृत काल के वर्णित किए हैं.

3:21 AM. 20 Mar 23 3:21 AM. 20 Mar

मनीष कश्यप को 22 मार्च तक न्यायिक हिरासत में

बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है. कोर्ट ने यूट्यूबर मनीष कश्यप को 22 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

3:21 AM. 20 Mar 23 3:21 AM. 20 Mar

सावरकर समझा क्या… नाम- राहुल गांधी है…

कांग्रेस ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि सावरकर समझा क्या… नाम- राहुल गांधी है…इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी की तस्वीर लगायी गयी है.

3:21 AM. 20 Mar 23 3:21 AM. 20 Mar

अमृतपाल के 6 साथी गिरफ्तार, सोमवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट रहेगा बंद

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के 6 साथी को गिरफ्तार किया है. वहीं सोमवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवा को बंद रखा जाएगा.

3:21 AM. 20 Mar 23 3:21 AM. 20 Mar

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के नोटिस का प्रारंभिक जवाब सौंप दिया

पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान ‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न’’ से जुड़े अपने बयान के संबंध में दिल्ली पुलिस के नोटिस का प्रारंभिक जवाब सौंप दिया है. दिल्ली पुलिस के नोटिस को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिये चार पन्नों और 10 बिंदुओं के जवाब में उनके भाषण के 45 दिनों बाद अपनायी गयी प्रक्रिया, कार्यपद्धति पर सवाल उठाये हैं. दिल्ली पुलिस के नोटिस पर दिये गये जवाब में राहुल गांधी ने कहा है कि यह ‘‘कार्रवाई अभूतपूर्व, अदाणी मुद्दे पर मेरे रुख के कारण किया गया.

3:21 AM. 20 Mar 23 3:21 AM. 20 Mar

यूपी में बिजली हड़ताल खत्‍म, कर्मचारि‍यों ने वापस लिया आंदोलन

उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्‍म हो चुकी है. संघर्ष समिति ने 72 घंटे के कार्य बहिष्कार आंदोलन का ऐलान था जिसे एक दिन पहले ही वापस ले लिया गया है.

3:21 AM. 20 Mar 23 3:21 AM. 20 Mar

क्या यह जानकारी पुलिस के पास नहीं होनी चाहिए?

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि एक महिला के साथ रेप हुआ है और राहुल गांधी ने सांसद के रूप में देश के सामने यह बात कही, तो क्या यह जानकारी पुलिस के पास नहीं होनी चाहिए? आज पुलिस नोटिस देने उनके घर गई,उनसे उन महिलाओं के बारे में बताने का निवेदन किया। अब कांग्रेस कह रही है कि लोकतंत्र खतरे में है.

3:21 AM. 20 Mar 23 3:21 AM. 20 Mar

मुद्दे को भटका कर अदाणी को बचाने का प्रयास

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मुद्दे को भटका कर अदाणी को बचाने के लिए वे(BJP) ये सब कर रहे हैं. वे कितनी भी कोशिश करें अदाणी को बचाने की पर हम सवाल पूछते रहेंगे. वे किसी ना किसी तरीके से राहुल गांधी को परेशान करना चाहते हैं. कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी डरने वाली नहीं हैं.

3:21 AM. 20 Mar 23 3:21 AM. 20 Mar

कांग्रेस सहित कई दल ऐसे हैं जो खुद अपनी भूमिका तय करेंगे, बोले अखिलेश यादव

2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों की भूमिका पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस सहित कई दल ऐसे हैं जो खुद अपनी भूमिका तय करेंगे. समय-समय पर आगे बढ़ेंगे, देखते हैं राजनीति आगे किस रास्ते जाती है.

7:07 PM. 19 Mar 23 7:07 PM. 19 Mar

अमृतपाल सिंह का पुलिस ने 20-25 किलोमीटर तक किया था पीछा, फिर भी भागने में रहा सफल

जालंधर सीपी केएस चहल ने कहा, वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह का करीब 20-25 किलोमीटर तक पुलिस ने पीछा किया था, लेकिन वह भागने में सफल रहा. हमने एक नंबर बरामद किया है. हथियार और 2 कार भी जब्त की हैं. तलाश जारी है और हम उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे. कानून व्यवस्था बनी रहेगी.

7:07 PM. 19 Mar 23 7:07 PM. 19 Mar

अमृतपाल सिंह की गाड़ी को पुलिस ने किया जब्त

जालंधर में ‘वारिस पंजाब डे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह की बाइक को पंजाब पुलिस ने जब्त कर लिया है. साथ पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट को भी बरामद किया है.

7:07 PM. 19 Mar 23 7:07 PM. 19 Mar

ताजिकिस्तान में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4

ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किये गये. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 आंकी गयी है.

7:07 PM. 19 Mar 23 7:07 PM. 19 Mar

महाराष्ट्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत

मुंबई के वर्ली इलाके में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. वर्ली पुलिस ने बताया, कार का चालक भी घायल हो गया और उसे हिरासत में ले लिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

7:07 PM. 19 Mar 23 7:07 PM. 19 Mar

माफी नहीं मांगेंगे राहुल गांधी, बोले संजय राउत

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, माफी नहीं मांगेंगे राहुल गांधी उसे क्यों माफी मांगनी चाहिए? रही बात माफी मांगने की तो बीजेपी के कई मंत्री ऐसे हैं जिन्हें माफी मांगनी पड़ रही है. उन्होंने माइक बंद कर दिया और मुझ जैसे लोगों को मुंह बंद करने के लिए जेलों में डाल दिया.

7:07 PM. 19 Mar 23 7:07 PM. 19 Mar

पंजाब में इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं 20 मार्च तक के लिए सस्पेंड

गृह मामलों और न्याय विभाग, पंजाब सरकार ने बताया, जनता के हित में पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 20 मार्च (12:00 घंटे) तक निलंबित कर दी गयी हैं. अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर एक्शन में है पंजाब पुलिस.

7:07 PM. 19 Mar 23 7:07 PM. 19 Mar

राहुल गांधी ने पुलिस नोटिस का अबतक नहीं दिया जवाब

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलिस नोटिस का अबतक जवाब नहीं दिया है. स्पेशल सीपी (एलएंडओ) सागर प्रीत हुड्डा नोटिस का जवाब लेने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे. दरअसल यौन उत्पीड़न पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगने के लिए पुलिस ने उन्हें नोटिस दिया है. जिसका उल्लेख उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषण में किया था.

7:07 PM. 19 Mar 23 7:07 PM. 19 Mar

अमृतपाल सिंह का सलाहकार दलजीत सिंह कलसी गिरफ्तार

केंद्रीय एजेंसी के सूत्र ने बताया, वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के कथित सलाहकार और फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी उर्फ ​​सरबजीत सिंह कलसी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

7:07 PM. 19 Mar 23 7:07 PM. 19 Mar

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शताब्दी एक्सप्रेस का किया निरीक्षण

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस का निरीक्षण किया और यात्रियों से फीडबैक लिया. यात्रियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ट्रेनें पहले से ज्यादा साफ हैं, समय पर हैं, प्लेटफॉर्म साफ हैं…इस रूट पर दो पहल की जानी हैं. पहले ट्रैक में कुछ बदलाव कर इस रूट पर स्पीड बढ़ाई जा रही है. दूसरा, परीक्षण और परीक्षण के बाद जल्द ही इस ट्रैक पर दिल्ली-जयपुर के बीच पैंटोग्राफ ट्रेनें (वंदे भारत) चलेंगी.

7:07 PM. 19 Mar 23 7:07 PM. 19 Mar

लंदन में दिये बयान पर राहुल गांधी ने सफाई दी, कहा- केवल लोकतंत्र के हालात पर सवाल उठाया

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में दिये अपने बयान पर सफाई दे दी है. विदेश मंत्रालय के कमीटी की बैठक में राहुल गांधी ने कहा, मैंने केवल लोकतंत्र के हालात पर सवाल उठाये. कंसल्टेटिव कमीटी की बैठक में राहुल गांधी ने कहा, मैं किसी भी देश से हस्तक्षेप करने के लिए नहीं कहा था. मैंने कहा था कि यह आंतरिक मामला है, जिसका हल निकाल लेंगे.

7:07 PM. 19 Mar 23 7:07 PM. 19 Mar

अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस कर रही वाहनों की चेकिंग, बढ़ायी गयी सुरक्षा

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है, जो इस समय फरार है. जालंधर-मोगा रोड के पास पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही है. इधर पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

7:07 PM. 19 Mar 23 7:07 PM. 19 Mar

हत्या कर शव के पांच टुकड़े करने के मामले में पुलिस ने की पांच अन्य से पूछताछ

मां की हत्या कर मार्बल कटर से शरीर के 5 टुकड़े करने की आरोपी 23 वर्षीय रिंपल जैन अब भी पुलिस हिरासत में है. इस मामले में पुलिस ने 6 अन्य लोगों से भी पूछताछ की है.

12:32 PM. 19 Mar 23 12:32 PM. 19 Mar

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह फरार, पुलिस कर रही तलाश

खालिस्तानी समर्थक वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए तलाश जारी है. राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: खालिस्तानी समर्थक वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए तलाश जारी है. राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मां की हत्या कर मार्बल कटर से शरीर के 5 टुकड़े करने की आरोपी 23 वर्षीय रिंपल जैन अब भी पुलिस हिरासत में है. इस मामले में पुलिस ने 6 अन्य लोगों से भी पूछताछ की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >