Breaking News: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए उत्तराखंड में छुट्टी की घोषणा

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:48 PM. 18 Apr 24 4:48 PM. 18 Apr

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए उत्तराखंड में छुट्टी की घोषणा

उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर कल लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के मद्देनजर राज्य सरकार ने 19 अप्रैल 2024 को उत्तराखंड के सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों/शैक्षिक संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

4:15 PM. 18 Apr 24 4:15 PM. 18 Apr

11-13 अप्रैल को भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन का हुआ आयोजन

11-13 अप्रैल को, नई दिल्ली ने भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन की मेजबानी की. जो द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास में अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन बन गया. मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, साइबेरिया, क्रीमिया, उराल और अन्य क्षेत्रों से लगभग 60 रूसी विश्वविद्यालय भारतीय राजधानी पहुंचे. फोरम का आयोजन विदेश मंत्रालय के तहत रूसी राज्य एजेंसी ‘रोसोट्रूडनिचेस्टवो’ द्वारा किया गया था, जो विदेशों में मानवीय परियोजनाओं के साथ-साथ नई दिल्ली में रूसी हाउस और भारत में रूसी दूतावास में विशेषज्ञता रखती है.

3:49 PM. 18 Apr 24 3:49 PM. 18 Apr

DRDO ने क्रूज मिसाइल का सफल टेस्ट किया

DRDO ने ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR), चांदीपुर से स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल (ITCM) का सफल उड़ान परीक्षण किया

2:15 PM. 18 Apr 24 2:15 PM. 18 Apr

डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने बारामती से नामांकन दाखिल किया

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी और बारामती से राकांपा उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मौजूद थे.

1:45 PM. 18 Apr 24 1:45 PM. 18 Apr

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ाई गई

दिल्ली शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसी ईडी के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है.

12:38 PM. 18 Apr 24 12:38 PM. 18 Apr

ईडी ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के 98 करोड़ रुपये के शेयर कुर्क किए

जांच एजेंसी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के मुंबई, पुणे में स्थित फ्लैट और 98 करोड़ रुपये के शेयर कुर्क किए.

11:23 AM. 18 Apr 24 11:23 AM. 18 Apr

बीजेपी ने जारी की 13वीं लिस्ट, नारायण राणे को रत्नागिरी से दिया गया टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 13वीं लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में नारायण राणे को रत्नागिरी से टिकट दिया गया है.

10:06 AM. 18 Apr 24 10:06 AM. 18 Apr

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फर्नीचर के गोदाम में लगी आग

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फर्नीचर के एक गोदाम में आग लग गई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

9:54 AM. 18 Apr 24 9:54 AM. 18 Apr

सानंद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो आज

अहमदाबाद के सानंद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रोड शो करने वाले हैं जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है. इसका वीडियो सामने आया है.

9:48 AM. 18 Apr 24 9:48 AM. 18 Apr

सानंद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो आज

अहमदाबाद के सानंद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रोड शो करने वाले हैं जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है. इसका वीडियो सामने आया है.

9:24 AM. 18 Apr 24 9:24 AM. 18 Apr

अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल हुए भारतीय की मौत

अवैध तरीके से अमेरिका आने वाले एक भारतीय नागरिक की अटलांटा के एक अस्पताल में मौत हो गई जिसे भारत प्रत्यर्पित किया जाना था. अमेरिकी प्रवासन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) विभाग की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है.

8:57 AM. 18 Apr 24 8:57 AM. 18 Apr

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक गोदाम में लगी आग

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से बड़ी खबर आ रही है. यहां के बंदर रोड पर एक गोदाम में आग लगने के बाद अग्निशमन दल पहुंच चुका है. आग लगने का वीडियो भी सामने आया है.

8:13 AM. 18 Apr 24 8:13 AM. 18 Apr

चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी

आम चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी करने का काम किया गया है. आपको बता दें कि चौथे चरण में 10 राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना के साथ साथ उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर की 96 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी. चौथे चरण के मतदान की बात करें तो यह 13 मई को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोग करवाएगा.

8:13 AM. 18 Apr 24 8:13 AM. 18 Apr

VVPAT की पर्ची मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

VVPAT की पर्चियों से डाले गए वोट का मिलान करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है जिसपर सबकी नजर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >