Breaking News: केरल, तमिलनाडु में पीएफआई के 68 कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Breaking News Live updates: दिल्ली के सिरसपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक गद्दे की फैक्ट्री में आग लग गई. आग लगने के बाद इमारत में 2 से 3 धमाके हुए, जिससे इमारत का 80 फीसदी हिस्सा ढह गया. पशु तस्करी के मामले में पूछताछ के लिए ED ने TMC विधायक की बेटी और 2 लोगों को बुलाया. अग्निवरों के लिए गृह मंत्रालय की ओर से बड़ा फैसला किया गया है. बीएसएफ के बाद अब CISF की भर्तियों में भी मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
11:04 PM. 17 Mar 23 11:04 PM. 17 Mar

केरल, तमिलनाडु में पीएफआई के 68 कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

एनआईए ने शुक्रवार को केरल और तमिलनाडु में दो अलग-अलग मामलों में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 68 कार्यकर्ताओं के खिलाफ विशेष अदालतों में दो आरोप पत्र दाखिल . एनआईए के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

11:04 PM. 17 Mar 23 11:04 PM. 17 Mar

SCO के सदस्य देशों के मंत्रियों ने वाराणसी में बैठक की, MoU पर हुए हस्ताक्षर

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के मंत्रियों ने वाराणसी में बैठक की. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि 2-3 दिन से भारत में SCO के अधिकारियों की बैठक चल रही है. आज मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें मंत्रियों के बीच MoU पर हस्ताक्षर हुए.

9:27 PM. 17 Mar 23 9:27 PM. 17 Mar

रमेश नायर ने कोलियर्स इंडिया के सीईओ पद से दिया इस्तीफा

वैश्विक संपत्ति सलाहकार कोलियर्स इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रमेश नायर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. नायर को जुलाई, 2021 में कोलियर्स के भारतीय कारोबार का सीईओ नियुक्त किया गया था.

9:27 PM. 17 Mar 23 9:27 PM. 17 Mar

अंतरराष्ट्रीय अदालत ने यूक्रेन में कार्रवाई को लेकर रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

अंतरराष्ट्रीय अदालत ने यूक्रेन में कार्रवाई को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

9:27 PM. 17 Mar 23 9:27 PM. 17 Mar

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- विदेश जाकर नहीं करनी चाहिए देश की बुराई

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है. अमित शाह ने कहा कि देश की विदेश में जाकर बुराई नहीं करनी चाहिए.

9:27 PM. 17 Mar 23 9:27 PM. 17 Mar

महाराष्ट्र विधानसभा में बोले सीएम शिंदे, किसानों की मांगों के लिए नियुक्त की गई समिति

महाराष्ट्र विधानसभा में बोले सीएम शिंदे ने कहा कि किसानों की मांगों के लिए एक समिति नियुक्त की गई है, जिसमें भूमि का हस्तांतरण भी शामिल है. यह समिति एक महीने में अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी और इसे सरकार को प्रस्तुत करेगी. समिति में संबंधित मंत्री और विधायक विनोद निकोल और पूर्व विधायक जेपी गावित शामिल होंगे.

8:19 PM. 17 Mar 23 8:19 PM. 17 Mar

पीएम नरेंद्र मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

पीएम नरेंद्र मोदी ने चंदौसी और सिकंदराबाद में हुई त्रासदियों में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

8:19 PM. 17 Mar 23 8:19 PM. 17 Mar

किसानों की जमीन हस्तानांतरण समेत अन्य मांगों को लेकर कमेटी गठित

विधानसभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की जमीन हस्तानांतरण समेत अन्य मांगों को लेकर कमेटी गठित की गयी है. यह कमेटी एक महीने में अपनी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी. समिति में संबंधित मंत्री और विधायक विनोद निकोल और पूर्व विधायक जेपी गावित शामिल होंगे.

7:52 PM. 17 Mar 23 7:52 PM. 17 Mar

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के सरार गांव में एक घर में लगी भीषण आग, जांच में जुटी पुलिस

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के चेनानी ब्लॉक के सरार गांव में एक घर में आग लग गई. उधमपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है.

7:52 PM. 17 Mar 23 7:52 PM. 17 Mar

जेपी नड्डा बोले- बीजेपी सरकार ने 9 साल में देश में बनाए 74 एयरपोर्ट

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 साल में देश में 74 एयरपोर्ट बने. वहीं, 9 साल में बीजेपी सरकार ने देश में 74 एयरपोर्ट बनाए. उन्होंने कहा कि आज कर्नाटक में 11 एयरपोर्ट बन रहे हैं और हर रेलवे स्टेशन को रिडिजाइन किया जा रहा है.

7:52 PM. 17 Mar 23 7:52 PM. 17 Mar

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने 19 नए जिले और तीन नए संभागों का किया ऐलान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 नए जिले और तीन नए संभागों का ऐलान किया है. बताते चलें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ दिन पहले जिलों के गठन के लिए बनाई गई समिति का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया था. लेकिन, फिर भी जिलों की आस लगाए बैठे विधायकों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जिलों की सौगात दे सकते हैं.

7:52 PM. 17 Mar 23 7:52 PM. 17 Mar

HM ने विपक्षी नेताओं पर झूठे मामले दर्ज होने के आरोपों पर बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेताओं के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत मामले दर्ज होने के आरोपों पर राज्य सरकार से तत्काल रिपोर्ट मांगी है.

7:52 PM. 17 Mar 23 7:52 PM. 17 Mar

विदेश मंत्री ने कहा, हाल के वर्षों में भारत और श्रीलंका के बीच सहयोग में बढ़ोतरी हुई

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत और श्रीलंका के बीच सहयोग में बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ-साथ हमने हमारे सांस्कृतिक संबंधों को भी आगे बढ़ाया है. संस्कृति दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण पहलू है.

7:52 PM. 17 Mar 23 7:52 PM. 17 Mar

नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति के रूप में चुने गए रामसहाय प्रसाद यादव

मधेस क्षेत्र के नेता रामसहाय प्रसाद यादव नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति के रूप में चुने गए है. उन्हें नेपाली कांग्रेस की तीन प्रमुख पार्टियों, सीपीएन-माओवादी सेंटर और सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट सहित सात दलों का समर्थन प्राप्त है.

7:52 PM. 17 Mar 23 7:52 PM. 17 Mar

सुप्रीम कोर्ट में अतीक अहमद की सुरक्षा मामले में सुनवाई एक हफ्ते टली

सुप्रीम कोर्ट में अतीक अहमद की सुरक्षा मामले में सुनवाई एक हफ्ते के टल गई है. उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया डॉन और पूर्व सांसद अतीक अहमद ने अपनी जान बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

7:52 PM. 17 Mar 23 7:52 PM. 17 Mar

अमृता फडणवीस को रिश्वत देने की आरोपी डिजाइनर 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजी गईं

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को रिश्वत देने की आरोपी डिजाइनर को 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. बताते चलें कि मुंबई पुलिस ने महिला डिजाइनर अनिक्षा जयसिंघानी को कल गिरफ्तार किया था. अमृता फडणवीस ने डिजाइनर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

7:52 PM. 17 Mar 23 7:52 PM. 17 Mar

ईरान के राजदूत इराज इलाही ने कहा, भारत एक उभरती हुई शक्ति

इंडिया में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने कहा कि भारत ताइवान और दक्षिण कोरिया नहीं है. भारत एक उभरती हुई शक्ति है और उसके पास एक शक्तिशाली अर्थव्यवस्था है. इसलिए, भारत आसानी से पश्चिम के दबाव का विरोध कर सकता था. उन्होंने कहा, जैसा कि भारत ने रूस से तेल खरीदने के दबाव का विरोध किया, हम मानते हैं कि भारत कर सकता है और हम आशा करते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था और लोगों के लाभ के लिए भारत सरकार तेल आयात करना शुरू कर देगी.

2:45 PM. 17 Mar 23 2:45 PM. 17 Mar

सिसोदिया ने अपना फोन नष्ट किया

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया की अतिरिक्त रिमांड देने का अनुरोध किया और कहा कि सिसोदिया ने अपना फोन नष्ट किया, उनसे एक बार फिर पूछताछ किये जाने की जरूरत है. इस पर सिसोदिया के वकील ने उनकी रिमांड अवधि बढ़ाने के ईडी के अनुरोध का विरोध किया और कहा कि अपराध से अर्जित आय पर जांच एजेंसी कुछ नहीं बोल रही है.

2:45 PM. 17 Mar 23 2:45 PM. 17 Mar

ED ने मनीष सिसोदिया की हिरासत 7 दिन और बढ़ाने की मांग की

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया की हिरासत 7 दिन और बढ़ाने की मांग की है.

2:28 PM. 17 Mar 23 2:28 PM. 17 Mar

मनीष सिसोदिया की पेश

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की थोड़ी देर में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हो सकती है.

2:28 PM. 17 Mar 23 2:28 PM. 17 Mar

एनआईए ने किया एक और आरोप पत्र दायर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 16 मार्च को प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ निजामाबाद मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ पांच आरोपियों को नामजद करते हुए एक और आरोप पत्र दायर किया. एजेंसी ने हैदराबाद में एक विशेष एनआईए अदालत में आरोप पत्र दायर किया है.

2:28 PM. 17 Mar 23 2:28 PM. 17 Mar

सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

दिल्ली सरकार ने दिल्ली एलजी की ओर से ‘अलडरमेन’ की नियुक्ति मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस मामले की सुनवाई 24 मार्च को कोर्ट में होगी.

2:28 PM. 17 Mar 23 2:28 PM. 17 Mar

जेपीसी जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

अडानी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर विपक्ष कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है. प्रदर्शन में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए.

2:28 PM. 17 Mar 23 2:28 PM. 17 Mar

हिमाचल प्रदेश का बजट

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज यानी शुक्रवार को सदन में प्रदेश का बजट पेश कर रहे हैं. यह उनकी सरकार का पहला बजट है. अपने बजट में सीएम सुक्खू ने 1500 डीजल बसों को ई-बसों में बदलने का ऐलान किया है. इसके लिए उन्होंने 1000 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है. अभी हिमाचल में 75 ई-बसें और 50 ई-टैक्सियों का संचालन हो रहा है.

2:28 PM. 17 Mar 23 2:28 PM. 17 Mar

राज्यसभा-लोकसभा की कार्यवाही जारी

लोकसभा कार्यवाही जारी है. सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार हंगामा कर रहे हैं. लोकसभा में इतना शोर शराबा हो रहा है कि कार्यवाही की आवाज ही नहीं आ पा रही है. बता दें, सदन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों मौजूद हैं.

2:28 PM. 17 Mar 23 2:28 PM. 17 Mar

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा हुआ है. उर्स टोल प्लाजा के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार और ट्रक में टक्कर हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है.

2:28 PM. 17 Mar 23 2:28 PM. 17 Mar

राहुल गांधी का बयान शर्मनाक- नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को शर्मनाक बताया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राहुल के बयान से पूरे देश में आक्रोश है.

2:28 PM. 17 Mar 23 2:28 PM. 17 Mar

अडानी मुद्दे पर चर्चा की मांग

AAP सांसद संजय सिंह ने की राज्यसभा में अडानी मुद्दे पर चर्चा की मांग की है. गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में घमासान मचा है. पक्ष और विपक्ष मं लगातार तकरार हो रहे हैं.

2:28 PM. 17 Mar 23 2:28 PM. 17 Mar

अज्ञात महिला का मिला शव

बेंगलुरु के एसएमवीटी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात प्लास्टिक के ड्रम में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला. पुलिस अब ड्रम ले जाने और रेलवे स्टेशन पर छोड़ने वाले तीन लोगों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

7:44 AM. 17 Mar 23 7:44 AM. 17 Mar

आग से छह लोगों की मौैत

तेलंगाना के सिंकदराबाद में कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग में 4 लड़कियों सहित 6 की झुलसने से मौत हो गई है. आग लगने के वक्त ये लोग अंदर थे. जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी हालत गंभीर थी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. नॉर्थ जोन डीसीपी चंदना दीप्ति ने बताया कि हादसे के बाद 7 लोगों को रेस्क्यू भी किया है. वहीं, दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है.

7:30 AM. 17 Mar 23 7:30 AM. 17 Mar

गद्दे की फैक्ट्री में लगी आग

दिल्ली के सिरसपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक गद्दे की फैक्ट्री में आग लग गई. आग लगने के बाद इमारत में 2 से 3 धमाके हुए, जिससे इमारत का 80 फीसदी हिस्सा ढह गया.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: दिल्ली के सिरसपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक गद्दे की फैक्ट्री में आग लग गई. आग लगने के बाद इमारत में 2 से 3 धमाके हुए, जिससे इमारत का 80 फीसदी हिस्सा ढह गया. पशु तस्करी के मामले में पूछताछ के लिए ED ने TMC विधायक की बेटी और 2 लोगों को बुलाया. अग्निवरों के लिए गृह मंत्रालय की ओर से बड़ा फैसला किया गया है. बीएसएफ के बाद अब CISF की भर्तियों में भी मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >