Breaking News: नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन से कूद गया छात्र, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Breaking News Live updates: पाकिस्तानी मूल के अब्दुल रहमान मक्की को UNSC ने वैश्विक आतंकी घोषित किया है. चंडीगढ़ के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर आज होने वाले चुनाव के मद्देनजर नगर निगम भवन, सेक्टर-17, चंडीगढ़ और उसके 50 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है. शिवसेना के चुनाव चिह्न विवाद पर EC आज सुनवाई करेगा. ऐसी देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ.

4:23 AM. 18 Jan 23 4:23 AM. 18 Jan

नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन से कूद गया छात्र, इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक 16-17 वर्ष का लड़का मेट्रो के आगे कूद गया. नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि गंभीर हालत होने के कारण उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी.

4:23 AM. 18 Jan 23 4:23 AM. 18 Jan

उत्तराखंड के टिहरी जिले में कार के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत

उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार को एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी. पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र चमोली ने बताया कि दुर्घटना आगराखाल-कुसरेला मार्ग पर सालडोगी के पास हुई जहां कार अनियं​त्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. उन्होंने बताया कि कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.

4:23 AM. 18 Jan 23 4:23 AM. 18 Jan

अमेरिकी नगर परिषद की सदस्य बनने वाली पहली अश्वेत समलैंगिक महिला बनीं रामचंद्रन

भारतीय-अमेरिकी अटॉर्नी जननी रामचंद्रन अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में ओकलैंड नगर परिषद की सदस्य के रूप में शपथ लेने वाली सबसे कम उम्र की और पहली अश्वेत समलैंगिक महिला बनकर उभरी हैं. रामचंद्रन ने एक समारोह में जिला-4 के लिए ओकलैंड नगर परिषद की सदस्य के रूप में साड़ी पहनकर औपचारिक शपथ ली.

4:23 AM. 18 Jan 23 4:23 AM. 18 Jan

UN ने पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया

आतंकवाद के मोर्चे पर पाकिस्तान के खिलाफ भारत को एक बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल हुई है. संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के उप प्रमुख अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है.

4:23 AM. 18 Jan 23 4:23 AM. 18 Jan

राजस्थान में रात 12 बजे के बाद कोई भी बार नहीं चलेगा, CM गहलोत का फैसला

राजस्थान में रात 12 बजे के बाद कोई भी बार या होटल में बार नहीं चलेगा. अशोक गहलोत सरकार ने यह फैसला लिया है.

4:23 AM. 18 Jan 23 4:23 AM. 18 Jan

भारत का सबसे अच्छा युग आ रहा है, हमें इसके लिए खुद को समर्पित करना चाहिए: PM मोदी

भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में संपन्न हो गई है. वहीं, बीजेपी की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बॉर्डर के पास के गांवों में संगठन को मजबूत करने की जरूरत है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का सबसे अच्छा युग आ रहा है, हमें इसके विकास के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए.

4:23 AM. 18 Jan 23 4:23 AM. 18 Jan

जोशीमठ के 4 वार्ड पूरी तरह असुरक्षित घोषित, कई संस्थाएं कर रही जांच

देहरादून आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ के 4 वार्ड पूरी तरह असुरक्षित घोषित किए गए हैं. शेष वार्ड आंशिक रूप से प्रभावित हैं. कई संस्थाएं अपनी जांच कर रही हैं. हम जल्द ही फाइनल रिपोर्ट लेकर आएंगे. बारिश होने की स्थिति में भी हमने तैयारी कर ली है.

4:23 AM. 18 Jan 23 4:23 AM. 18 Jan

RLP ने प्रश्नपत्र लीक प्रकरण की CBI जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

राजस्थान में नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने मंगलवार को राज्य में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण की सीबीआई (CBI) से जांच की मांग को लेकर यहां विरोध-प्रदर्शन किया.

4:23 AM. 18 Jan 23 4:23 AM. 18 Jan

महाराष्ट्र में Rapido बाइक टैक्सी को बंद करने के आदेश के खिलाफ कंपनी ने किया SC का रुख

महाराष्ट्र में Rapido बाइक टैक्सी को बंद करने के आदेश के खिलाफ कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने रैपिडो को अपनी बाइक-टैक्सी सेवा को निलंबित करने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट ने रैपिडो पर इसलिए रोक लगाई क्योंकि इसके पास संचालित करने का लाइसेंस नहीं था, जिसका मूल रूप से मतलब है कि ये देश में अवैध रूप से चल रही है.

4:23 AM. 18 Jan 23 4:23 AM. 18 Jan

बेंगलुरु में एक शख्स को स्कूटर के पीछे घसीटने का वीडियो हुआ वायरल, पीड़ित का चल रहा इलाज

बेंगलुरु के मगदी रोड पर एक शख्स को स्कूटर के पीछे घसीटने का वीडियो सामने आया है. पुलिस ने वीडियो की पुष्टि की है. पीड़ित का इलाज चल रहा है. डीसीपी वेस्ट बेंगलुरु ने बताया कि स्कूटर के चालक को पुलिस ने गोविंदराज नगर पुलिस स्टेशन से पकड़ा है.

4:23 AM. 18 Jan 23 4:23 AM. 18 Jan

केंद्र द्वारा कॉलेजियम पर SC को लिखे पत्र के सवाल पर ममता बनर्जी ने दी ये प्रतिक्रिया

सुप्रीम कोर्ट को लिखे पत्र के सवाल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि न्यायपालिका को आजादी होनी चाहिए. अगर कॉलेजियम में केंद्र सरकार का प्रतिनिधी रहेगा तो राज्य सरकार का भी प्रतिनिधी होना चाहिए. लेकिन जब राज्य सरकार कॉलेजियम के लिए अपनी सिफारिशें सुप्रीम कोर्ट (SC) भेजेगी तो वह (SC) उसे केंद्र सरकार को भेजेगी. ऐसे में राज्य सरकार की सिफारिश का कोई मतलब नहीं रह जाएगा और केंद्र सरकार न्यायपालिका में दखल देना शुरू करेगी. यह हम नहीं चाहते.

4:23 AM. 18 Jan 23 4:23 AM. 18 Jan

जेपी नड्डा ही बने रहेंगे BJP के अध्यक्ष, एक साल के लिए बढ़ाया गया कार्यकाल

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल बढ़ाने पर मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुहर लगी. जेपी नड्डा का कार्यकाल जून, 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. यानी बीजेपी अगला लोकसभा चुनाव जेपी नड्डा की अगुवाई में ही लड़ेगी.

7:56 PM. 17 Jan 23 7:56 PM. 17 Jan

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से अय्यर बाहर, रजत पाटीदार की भारतीय टीम में एंट्री

बीसीसीआई ने बताया, पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की एकदिवसीय शृंखला से बाहर होने के बाद रजत पाटीदार को श्रेयस अय्यर के प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया है.

7:56 PM. 17 Jan 23 7:56 PM. 17 Jan

बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीता, अनूप गुप्ता होंगे नये Mayor

बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीत लिया है. भाजपा को कुल 15 वोट मिले जबकि AAP को 14 वोट मिले. भाजपा के अनूप गुप्ता होंगे चंडीगढ़ के नए मेयर.

7:56 PM. 17 Jan 23 7:56 PM. 17 Jan

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, कांग्रेस सांसद के करीब पहुंचा शख्स

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल राहुल गांधी की सुरक्षा चूक का एक और मामला सामने आया है. पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के करीब पहुंचकर एक युवक ने उन्हें हग करने की कोशिश की.

4:04 PM. 17 Jan 23 4:04 PM. 17 Jan

जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों, सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के बडगाम शहर में मंगलवार को जिला अदालत परिसर के पास आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी.

4:04 PM. 17 Jan 23 4:04 PM. 17 Jan

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने की केन्या के उपराष्ट्रपति रिगाथी गचागुआ से मुलाकात

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने केन्या के उपराष्ट्रपति रिगाथी गचागुआ से मुलाकात की. स्पीकर बिड़ला केन्या के दौरे पर हैं. दोनों नेताओं ने आतंकवाद, भारत की G20 अध्यक्षता और व्यापार और आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों के विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा की.

4:04 PM. 17 Jan 23 4:04 PM. 17 Jan

चीन की आर्थिक विकास दर तीन प्रतिशत तक गिरी

चीन में पिछले साल कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाई गईं पाबंदियों, रियल एस्टेट मंदी के कारण आर्थिक विकास दर ��ीन प्रतिशत तक गिर गई. हालांकि पाबंदियां हटाने के बाद से धीरे-धीरे इसमें सुधार हो रहा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में वृद्धि एक साल में 2.9 प्रतिशत तक गिरी. विशेषज्ञों का कहना है कि पाबंदियां हटने के बाद से धीरे-धीरे शॉपिंग मॉल और रेस्तरां में लोगों की मौजूदगी बढ़ रही है.

4:04 PM. 17 Jan 23 4:04 PM. 17 Jan

कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से कई उड़ानें प्रभावित

दिल्ली में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण कई उड़ानें विलंबित हुईं हैं.

4:04 PM. 17 Jan 23 4:04 PM. 17 Jan

जल्लीकट्टू के दौरान एक की मौत, 26 लोग घायल

तमिलनाडु में जल्लीकट्टू खेल के दौरान एक की मौत हो गयी, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं. मदुरै जिला कलेक्टर अनीश शेखर ने बताया, जल्लीकट्टू के सुरक्षित आयोजन के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं.

4:04 PM. 17 Jan 23 4:04 PM. 17 Jan

घने कोहरे के कारण ट्रेन देर, कड़ाके की ठंड में स्टेशन में रात गुजारने के लिए मजबूर यात्री

घने कोहरे के कारण देशभर में कई ट्रेनें देर चल रही हैं. नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन में कई यात्री रात गुजराने के लिए मजबूर हैं.

4:04 PM. 17 Jan 23 4:04 PM. 17 Jan

शिवसेना के चुनाव चिह्न विवाद पर आज EC करेगा सुनवाई

शिवसेना के चुनाव चिह्न विवाद पर EC आज सुनवाई करेगा.

4:04 PM. 17 Jan 23 4:04 PM. 17 Jan

चंडीगढ़ में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए आज चुनाव

चंडीगढ़ के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर आज होने वाले चुनाव के मद्देनजर नगर निगम भवन, सेक्टर-17, चंडीगढ़ और उसके 50 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है.

12:33 PM. 17 Jan 23 12:33 PM. 17 Jan

पाकिस्तानी मूल के अब्दुल रहमान मक्की को UNSC ने घोषित किया वैश्विक आतंकी

पाकिस्तानी मूल के अब्दुल रहमान मक्की को UNSC ने वैश्विक आतंकी घोषित किया है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: पाकिस्तानी मूल के अब्दुल रहमान मक्की को UNSC ने वैश्विक आतंकी घोषित किया है. चंडीगढ़ के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर आज होने वाले चुनाव के मद्देनजर नगर निगम भवन, सेक्टर-17, चंडीगढ़ और उसके 50 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है. शिवसेना के चुनाव चिह्न विवाद पर EC आज सुनवाई करेगा. ऐसी देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >