Breaking News: पाकिस्तान में सुरक्षा अधिकारियों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए, अभियान जारी
Copied link
Breaking News Live: चुनाव आयोग ने आज आदेश दिया कि पार्टी का नाम शिवसेना और पार्टी का प्रतीक धनुष और तीर एकनाथ शिंदे गुट द्वारा रखा जाएगा. आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर दावा किया कि बीबीसी द्वारा दिखाया गया आय या लाभ संचालन के पैमाने के अनुरूप नहीं है. गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद के बीच विभाग द्वारा किए गए ‘सर्वे’ के बाद यह बयान आया है. भिवानी केस में हरियाणा पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची है. भिवानी के एसपी का कहना है, “राजस्थान पुलिस की हर संभव मदद की जा रही है. वहां एफआईआर पहले से ही दर्ज थी, इसलिए जांच उनके द्वारा की जाएगी.
3:43 AM. 18 Feb 233:43 AM. 18 Feb
पाकिस्तान में सुरक्षा अधिकारियों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए, अभियान जारी
सिंध पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) ने कहा कि सु��क्षा अधिकारियों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए, जबकि कराची पुलिस कार्यालय (केपीओ) में संभवत: पांच और आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है. पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज ने यह जानकारी दी है.
3:43 AM. 18 Feb 233:43 AM. 18 Feb
पाकिस्तान में आतंकी हमला, कराची पुलिस मुख्यालय में घुसे 8 आतंकवादी
पाकिस्तान में आतंकी हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि कराची पुलिस मुख्यालय में 8 आतंकवादी है. और पाकिस्तान रेंजर्स और आतंकवादियों के बीच फायरिंग जारी है.
3:43 AM. 18 Feb 233:43 AM. 18 Feb
चुनाव आयोग में एकनाथ शिंदे गुट की बड़ी जीत
चुनाव आयोग ने आज आदेश दिया कि पार्टी का नाम शिवसेना और पार्टी का प्रतीक धनुष और तीर एकनाथ शिंदे गुट द्वारा रखा जाएगा.
11:35 PM. 17 Feb 2311:35 PM. 17 Feb
सर्वे के बाद आईटी को बीबीसी के दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी, जारी किया बयान
आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर दावा किया कि बीबीसी द्वारा दिखाया गया आय या लाभ संचालन के पैमाने के अनुरूप नहीं है. गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद के बीच विभाग द्वारा किए गए ‘सर्वे’ के बाद यह बयान आया है, जो गुरुवार रात 58 घंटे से अधिक समय के बाद समाप्त हुआ. एक बयान में, विभाग ने कहा कि सर्वेक्षण से पता चला है कि विभिन्न भारतीय भाषाओं (अंग्रेजी के अलावा) में सामग्री की पर्याप्त खपत के बावजूद, दिखाई गई आय संचालन के अनुपात में नहीं है.
11:35 PM. 17 Feb 2311:35 PM. 17 Feb
भिवानी केस में घटना स्थल पर पहुंची हरियाणा पुलिस की टीम
भिवानी केस में हरियाणा पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची है. भिवानी के एसपी का कहना है, “राजस्थान पुलिस की हर संभव मदद की जा रही है. वहां एफआईआर पहले से ही दर्ज थी, इसलिए जांच उनके द्वारा की जाएगी. लेकिन यहां शव मिले थे, इसलिए भिवानी पुलिस ने इसकी जांच की.”
11:35 PM. 17 Feb 2311:35 PM. 17 Feb
UP में CM आवास के बाहर बम मिलने की सूचना, बढ़ाई गयी सुरक्षा, छानबीन जारी
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास के बाहर मिलने बम की खबर मिली है. ऐसे में पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गयी और इलाके की छानबीन शुरू कर दी गयी है. साथ ही आवास के बाहर की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है.मौके पर लखनऊ पुलिस और LIU की टीम मौके पर मौजूद है. वहीं, लखनऊ डीसीपी सेंट्रल ने इस खबर को अफवाह करार दिया है.
11:35 PM. 17 Feb 2311:35 PM. 17 Feb
2020 में आतंकवादी संगठन के तौर पर उभरे जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स को प्रतिबंधित समूह घोषित किया
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि साल 2020 में आतंकवादी संगठन के तौर पर उभरे जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स को प्रतिबंधित समूह घोषित किया गया है.
11:35 PM. 17 Feb 2311:35 PM. 17 Feb
SC ने एमसीडी की पहली बैठक के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेयर चुनाव और एमसीडी की पहली बैठक के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. साथ ही बता दें कि यह 24 घंटे के भीतर जारी किया जाएगा और नोटिस उस तारीख को तय करेगा जिस दिन मेयर, डिप्टी मेयर और अन्य सदस्यों का चुनाव होगा.
11:35 PM. 17 Feb 2311:35 PM. 17 Feb
अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ‘हम पारदर्शिता सुनिश्चित करना चाहते हैं’
अदाणी मामले में उच्चतम न्यायालय की पीठ ने सुनवाई करते हुए कहा है कि हम सीलबंद लिफाफे में केंद्र के सुझावों को स्वीकार नहीं करेंगे. हम पारदर्शिता सुनिश्चित करना चाहते हैं. साथ ही अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कमेटी की नियुक्ति से जुड़े मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है.
11:35 PM. 17 Feb 2311:35 PM. 17 Feb
दोनों परिवारों ने भ्रष्टाचार कर मेघालय के गरीबों का पैसा खाया, मेघालय में अमित शाह
मेघालय के डालू में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मेघालय में कई वर्षों से दो परिवारों का राज रहा है. इन दोनों परिवारों ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया बस भ्रष्टाचार कर मेघालय के गरीबों का पैसा खाया है. अब दोनों परिवारों से मेघालय को मुक्ति दिलाने का समय आ चुका है.
7:58 PM. 17 Feb 237:58 PM. 17 Feb
पुलिस ने किया लाठी जार्च
अरुणाचल प्रदेश में प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बल प्रयोग किया है. आईजी चुखु आपा ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठी चार्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा. झड़प के दौरान चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए है. उन्होंने कहा कि ईटानगर राजधानी क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किया गया है.
7:58 PM. 17 Feb 237:58 PM. 17 Feb
सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के पेपर लीक मामले को लेकर ईटानगर में विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई.
6:21 PM. 17 Feb 236:21 PM. 17 Feb
मोदी सरका को बदनाम करने की साजिश
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि मोदी सरकार और खुद पीएम मोदी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को बदनाम करने के लिए अमेरिकी अरबपति भारत में राजनीतिक दलों को फंडिंग कर रहा है. ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस नाम के एक अंतरराष्ट्रीय उद्यमी ने भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करने के अपने बुरे इरादे की घोषणा की है. जिस व्यक्ति ने बैंक ऑफ़ इंग्लैंड को तोड़ा और राष्ट्र द्वारा आर्थिक युद्ध अपराधी के रूप में नामित किया गया.
6:21 PM. 17 Feb 236:21 PM. 17 Feb
कोरोना के 157 नए मामले
भारत ने पिछले 24 घंटों में 157 नए कोविड मामले दर्ज किए हैं, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 1,862 हो गई है.
6:21 PM. 17 Feb 236:21 PM. 17 Feb
चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा
स्टिंग विवाद के बाद बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर पद से चेतन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बीसीसीआई के सेक्रेटरी को अपना इस्तीफा सौंपा. खबर है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.
6:21 PM. 17 Feb 236:21 PM. 17 Feb
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
महाराष्ट्र विधानसभा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट 21 फरवरी को मेरिट के आधार पर अगली सुनवाई करेगी.
6:21 PM. 17 Feb 236:21 PM. 17 Feb
सरकारी अस्पताल में क्लोरीन गैस के सिलेंडर में लीक
तेलंगाना के जनगांव स्थित एक सरकारी अस्पताल में क्लोरीन गैस के सिलेंडर में लीक होने से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. (आजतक)
6:21 PM. 17 Feb 236:21 PM. 17 Feb
त्रिपुरा में बंपर मतदान
गुरुवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है. मतदान केंद्रों पर EVM को सील कर सुरक्षित कर लिया गया है. 16 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 86.10 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं, मतदान के दौरान हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक नेता और वाम दल के दो पोलिंग एजेंट सहित कम से कम तीन व्यक्ति घायल हो गये. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला.
6:21 PM. 17 Feb 236:21 PM. 17 Feb
पार्किंग विवाद में मारी गोली
दिल्ली के यमुना विहार में कार पार्किंग को लेकर विवाद में पिता-पुत्र को मारी गोली. पीड़ित सौरभ अग्रवाल ने बताया कि पिछली रात जब मेरे पिता और भाई घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि एक कार पास की सड़क को रोक रही है. उन्होंने कार मालिक से अपना वाहन हटाने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने उन्हें गाली देना और धमकी देना शुरू कर दिया. इसके बाद विवाद बढ़ गया, और दोनों को गोली मार दी गई.
6:21 PM. 17 Feb 236:21 PM. 17 Feb
जम्मू कश्मीर में भूकंप
आज यानी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा से 97 किमी पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई.
12:51 PM. 17 Feb 2312:51 PM. 17 Feb
इमरान खान हो सकते हैं गिरफ्तार
पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज हो गयी है. इमरान खान को गिरफ्तार करने भारी तादाद में पुलिस पहुंची है.
12:51 PM. 17 Feb 2312:51 PM. 17 Feb
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
अडानी ग्रुप के खिलाफ कांग्रेस नेता ने याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में दायक किया था जिसपर आज सुनवाई करेगा. कांग्रेस नेता की याचिका में अमेरिका की हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों का जिक्र है. इन आरोपों के आलोक में अडानी ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ शीर्ष अदालत के न्यायाधीश की निगरानी में जांच की मांग की गई है.
मुख्य बातें
Breaking News Live: चुनाव आयोग ने आज आदेश दिया कि पार्टी का नाम शिवसेना और पार्टी का प्रतीक धनुष और तीर एकनाथ शिंदे गुट द्वारा रखा जाएगा. आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर दावा किया कि बीबीसी द्वारा दिखाया गया आय या लाभ संचालन के पैमाने के अनुरूप नहीं है. गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद के बीच विभाग द्वारा किए गए ‘सर्वे’ के बाद यह बयान आया है. भिवानी केस में हरियाणा पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची है. भिवानी के एसपी का कहना है, “राजस्थान पुलिस की हर संभव मदद की जा रही है. वहां एफआईआर पहले से ही दर्ज थी, इसलिए जांच उनके द्वारा की जाएगी.
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.