Breaking News Live: एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने कहा, वायुसेना की क्षमता वृद्धि के लिए स्वचालन

Breaking News Live Updates: कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार आलाकमान से भेंट करने के लिए आज दिल्ली आयेंगे. उन्हें सोमवार को ही दिल्ली आना था, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उनका दौरा रद्द हो गया था. कर्नाटक में अबतक मुख्यमंत्री पद को लेकर खिंचतान जारी है. इधर डीके शिवकुमार के समर्थन में आज जुलूस निकालेगा वोक्कालिगा समाज. RSS प्रमुख मोहन भागवत आज से झारखंड के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ.

Live Updates
2:49 AM. 17 May 23 9:19 PM. 16 May

एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने कहा, वायुसेना की क्षमता वृद्धि के लिए स्वचालन

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वायुसेना की साजोसामान क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिजिटलीकरण, स्वचालन और आंकड़ों के विश्लेषण का उपयोग किया जाना चाहिए. उन्होंने एक सेमिनार को संबोधित करते हुए, कोविड-19 महामारी, रूस-यूक्रेन संघर्ष और व्यापार बाधाओं के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में व्यवधान का भी उल्लेख किया तथा ऐसी कमजोरियों से बचाव का आह्वान किया. वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति शृंखलाएं तेजी से जटिल होती जा रही हैं, लेकिन परस्पर रूप से जुड़ी हुई हैं, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार और प्रौद्योगिकियों की प्रगति से प्रेरित हैं तथा रक्षा क्षेत्र भी इस प्रवृत्ति का अपवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना अपनी लड़ाकू क्षमता को सर्वश्रेष्ठ स्तर पर बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण घटकों, उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर बहुत ज्यादा निर्भर करती है.

2:49 AM. 17 May 23 9:19 PM. 16 May

‘द केरला स्टोरी’ को लेकर टकराव में जम्मू मेडिकल कॉलेज ने 10 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित

‘द केरला स्टोरी’ को लेकर जम्मू में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के पांच छात्रों के हॉस्टल के अंदर रविवार रात हुए झगड़े में घायल हो जाने के बाद जीएमसी प्रशासन ने सोमवार को 10 छात्रों को दो महीने के लिए हॉस्टल से निकाल दिया. अधिकारियों ने कहा कि इन छात्रों को मामले की जांच पूरी होने तक कक्षाओं में भाग लेने से भी रोक दिया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर ली जाएगी.

2:49 AM. 17 May 23 9:19 PM. 16 May

असम में ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर महिला पुलिस अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

कई विवादों में फंसी असम पुलिस की महिला उप-निरीक्षक की मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि नागांव जिले में कलियाबोर अनुमंडल के जाखलाबंधा थाना क्षेत्र के तहत सरुभुगिया गांव मे महिला पुलिस अधिकारी की कार एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे के समय वह अपनी निजी कार में थी और उन्होंने पुलिस की वर्दी धारण नहीं कर रखी थी. सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला पुलिस जुनोमनी राभा, ‘लेडी सिंघम’ या ‘दबंग कॉप’ के नाम से मशहूर थी. वह मोरीकोलोंग पुलिस चौकी की प्रभारी थी और अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाती थी. जाखलाबांधा पुलिस थाने के प्रभारी पवन कालिता ने कहा कि देर रात करीब ढाई बजे हादसे की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

2:49 AM. 17 May 23 9:19 PM. 16 May

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सांसद को 19 मई को सीबीआई के सामने पेश होने का नोटिस

आंध्र प्रदेश के कडप्पा से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सदस्य वाई एस अविनाश रेड्डी 2019 में राज्य के पूर्व मंत्री वाई एस विवेकानंद रेड्डी की हत्या से जुड़े मामले में 19 मई को यहां केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के सामने पेश हो सकते हैं. हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अविनाश रेड्डी को नोटिस जारी करके मामले से संबंधित पूछताछ के लिए मंगलवार को यहां पेश होने को कहा था. हालांकि, कडप्पा के सांसद ने अपने गृह जिले में अपने पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के मद्देनजर केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समय मांगा था और कहा था कि सीबीआई उन्हें पेश होने के लिए कम समय दिया गया. सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें 19 मई को पेश होने के लिए कहा है.

2:49 AM. 17 May 23 9:19 PM. 16 May

हिंसा प्रभावित अकोला में इंटरनेट सेवाएं बहाल, कुछ इलाकों में कर्फ्यू जारी

महाराष्ट्र के हिंसा प्रभावित अकोला शहर में मंगलवार को इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं और दुकानें खुल गईं, लेकिन फिलहाल कुछ इलाकों में कर्फ्यू जारी रहेगा. विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पुराने शहर के संवेदनशील इलाके में 13 मई की रात भड़की हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 115 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने पुराने शहर और रामदास पेठ पुलिस थानों में छह मामले दर्ज किए। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है तथा आठ अन्य लोग घायल हुए हैं.

2:49 AM. 17 May 23 9:19 PM. 16 May

दिल्ली सीएम आवास की मरम्मत से जुड़ी फाइलों को ले गया कोई, विशेष सचिव का दावा

दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग के विशेष सचिव राजशेखर ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री आवास की मरम्मत से संबंधित फाइल ले जाया गया है. उन्होंने कहा कि सुबह 3 बजे कमरे का ताला खोलकर अहम फाइलों को ले जाया गया है. उन्होंने इससे संबंधित एक चिट्ठी मुख्य सचिव को लिखी है.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार आलाकमान से भेंट करने के लिए आज दिल्ली आयेंगे. उन्हें सोमवार को ही दिल्ली आना था, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उनका दौरा रद्द हो गया था. कर्नाटक में अबतक मुख्यमंत्री पद को लेकर खिंचतान जारी है. इधर डीके शिवकुमार के समर्थन में आज जुलूस निकालेगा वोक्कालिगा समाज. RSS प्रमुख मोहन भागवत आज से झारखंड के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >