Breaking News : प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में किया रोड शो

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
7:14 PM. 16 May 24 7:14 PM. 16 May

प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में किया रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में रोड शो किया.

4:51 PM. 16 May 24 4:51 PM. 16 May

बीजेपी के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में लगी आग

पंडित पंत मार्ग स्थित बीजेपी के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में आग लग गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.

2:56 PM. 16 May 24 2:56 PM. 16 May

के कविता की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में बीआरएस नेता के कविता द्वारा दायर जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया. अदालत ने विस्तृत सुनवाई के लिए 24 मई की तारीख तय की है.

2:31 PM. 16 May 24 2:31 PM. 16 May

ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, आम आदमी पार्टी को भी शराब घोटाला मामले में बनाया जाएगा आरोपी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (आप) को सह-आरोपी बनाया जाएगा.

1:13 PM. 16 May 24 1:13 PM. 16 May

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर ईडी की आपत्ति पर विचार करने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर ईडी की आपत्ति पर विचार करने से इनकार कर दिया कि अगर लोग आम आदमी पार्टी को वोट देंगे तो वह दो जून को जेल वापस नहीं जाएंगे. केजरीवाल के वकील ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को मिली अंतरिम जमानत पर एक केंद्रीय मंत्री के बयान का जिक्र किया, जिस पर कोर्ट ने कहा कि फैसले के आलोचनात्मक विश्लेषण का स्वागत है.

11:57 AM. 16 May 24 11:57 AM. 16 May

मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून, आजमगढ़ में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया यह जनसमर्थन देख रही है, दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है. उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है और इस कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है.

11:45 AM. 16 May 24 11:45 AM. 16 May

सुप्रीम कोर्ट ने यादव सिंह को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने से संरक्षण प्रदान किया

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने से संरक्षण प्रदान किया.

10:26 AM. 16 May 24 10:26 AM. 16 May

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने संन्यास की घोषणा की

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री छह जून को कुवैत के खिलाफ विश्व कप ‘क्वालीफाइंग मैच’ के बाद संन्यास लेंगे.

9:00 AM. 16 May 24 9:00 AM. 16 May

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन की राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की.

7:24 AM. 16 May 24 7:24 AM. 16 May

तमिलनाडु में बस और लॉरी की टक्कर, 4 की मौत

तमिलनाडु के चेन्नई-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदुरंथाकम में ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो देने के कारण एक बस और लॉरी की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए. घायलों को चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल ले जाया गया है. पदलम पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है.

7:00 AM. 16 May 24 7:00 AM. 16 May

चीन पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को चीन पहुंचे. चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से 8 महीने में दूसरी मुलाकात वे करने वाले हैं.

6:59 AM. 16 May 24 6:59 AM. 16 May

हूती विद्रोहियों ने किया लाल सागर में अमेरिकी डिस्ट्रॉयर मार गिराने का दावा

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यमन के हूती विद्रोहियों ने डिस्ट्रॉयर मार गिराने का दावा किया है.

6:59 AM. 16 May 24 6:59 AM. 16 May

अमित शाह के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच सकते हैं कश्मीर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर पहुंचने की संभावना है. बीजेपी के एक स्थानीय नेता की ओर से यह जानकारी दी गई है. घाटी में अपने रात्रि प्रवास के दौरान शाह सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं.

6:59 AM. 16 May 24 6:59 AM. 16 May

दिल्ली शराब नीति मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं के. कविता

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कोर्ट के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका के साथ-साथ जमानत याचिका पर सुनवाई आज की जा सकती है.

6:58 AM. 16 May 24 6:58 AM. 16 May

सुप्रीम कोर्ट सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी

सुप्रीम कोर्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले साल जांच एजेंसी ईडी द्वारा गिरफ्तार तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >