Breaking News: सिंगर अनुराधा पौडवाल बीजेपी में शामिल

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
1:22 PM. 16 Mar 24 1:22 PM. 16 Mar

सिंगर अनुराधा पौडवाल बीजेपी में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले फेमस सिंगर अनुराधा पौडवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.

1:18 PM. 16 Mar 24 1:18 PM. 16 Mar

सिंगर अनुराधा पौडवाल बीजेपी में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले फेमस सिंगर अनुराधा पौडवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.

1:16 PM. 16 Mar 24 1:16 PM. 16 Mar

जनता को कांग्रेस की गारंटी पर भरोसा, चुनाव की तारीख की घोषणा के पहले बोले पवन खेड़ा

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा से पहले कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है. पार्टी नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारत जोड़ो यात्रा में हमने हमारे एजेंडे पर केंद्रित रखा है. उन्होंने कहा कि ‘गारंटी’ कांग्रेस लेकर आई है. जनता को कांग्रेस की गारंटी पर पूरा भरोसा रहता है.

1:07 PM. 16 Mar 24 1:07 PM. 16 Mar

बीजेपी के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा

लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले बीजेपी के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

10:20 AM. 16 Mar 24 10:20 AM. 16 Mar

कोर्ट ने 15 हजार के मुचलके पर अरविंद केजरीवाल को दी जमानत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 15 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी है.

10:10 AM. 16 Mar 24 10:10 AM. 16 Mar

भारी सुरक्षा के बीच अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे

भारी सुरक्षा के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे और सुनवाई के लिए पेश हुए. ईडी के समन के मामले को लेकर सुनवाई जारी है.

10:03 AM. 16 Mar 24 10:03 AM. 16 Mar

कोर्ट में पेश होने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल घर से निकले

कोर्ट में पेश होने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल घर से निकल चुके हैं. ईडी के समन से जुड़ा मामला है.

9:18 AM. 16 Mar 24 9:18 AM. 16 Mar

बीआरएस नेता कविता से ईडी करेगी पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस की नेता के कविता को गिरफ्तार किया है. हैदराबाद से गिरफ्तार करने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली लाया गया. खबरों की मानें तो बीआरएस नेता को जांच एजेंसी के दफ्तर लाया गया है.

9:08 AM. 16 Mar 24 9:08 AM. 16 Mar

अरविंद केजरीवाल को आज कोर्ट में होना है पेश

कथित शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्र न्यायालय से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं मिली. कोर्ट ने केजरीवाल को 16 मार्च को यानी आज पेश होने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >