Breaking News : तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:36 PM. 16 Jul 24 9:36 PM. 16 Jul

कोलकाता हाई कोर्ट ने ममता बनर्जी को राज्यपाल के खिलाफ अपमानजनक बयान देने से रोका

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ अपमानजनक बयान देने से रोक दिया है.

6:34 PM. 16 Jul 24 6:34 PM. 16 Jul

तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता को तबीयत बिगड़ने के बाद डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी तिहाड़ जेल अधिकारी ने दी.

6:13 PM. 16 Jul 24 6:13 PM. 16 Jul

वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने बजट से पहले हलवा सरेमनी का किया आयोजन

केंद्रीय बजट 2024 के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिह्नित करते हुए हलवा समारोह आज नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में आयोजित किया गया. बजट तैयार करने की लॉक-इन प्रक्रिया शुरू होने से पहले हर साल एक पारंपरिक हलवा समारोह आयोजित किया जाता है.

5:01 PM. 16 Jul 24 5:01 PM. 16 Jul

डोडा आतंकवादी हमले में शहीद चारों जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए चार सैन्यकर्मियों को जम्मू में श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

4:48 PM. 16 Jul 24 4:48 PM. 16 Jul

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र

दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया. कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह आरोपी बिभव कुमार को 30 जुलाई को कोर्ट के सामने पेश करे.

4:40 PM. 16 Jul 24 4:40 PM. 16 Jul

डोडा आतंकी हमले पर ओवैसी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी कहते थे ‘हम घर में घुस कर मारेंगे’. फिर यह क्या हो रहा है? यह सरकार की विफलता है. वे आतंकवाद को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं. डोडा में जो कुछ भी हुआ है वह बहुत खतरनाक है.

3:56 PM. 16 Jul 24 3:56 PM. 16 Jul

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज से मुलाकात की

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की.

1:13 PM. 16 Jul 24 1:13 PM. 16 Jul

शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर सीबीआई, ईडी से जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत देने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने के लिए मंगलवार को सहमत हो गया. न्यायमूर्ति बी आर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने सिसोदिया की याचिकाओं पर सीबीआई और ईडी से जवाब मांगा तथा मामले पर अगली सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तारीख तय कर दी.

11:24 AM. 16 Jul 24 11:24 AM. 16 Jul

मणिपुर में केसीपी (एन) के पांच उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर के थौबल जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कंगलीपक कम्युनिस्ट पार्टी (नोंगड्रेनखोम्बा) के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.

9:31 AM. 16 Jul 24 9:31 AM. 16 Jul

बिहार के बख्तियारपुर में सड़क दुर्घटना, छह लोगों की मौत

बाढ़-2 के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आज सुबह बिहार के बख्तियारपुर में एनएच-31 पर हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

9:21 AM. 16 Jul 24 9:21 AM. 16 Jul

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या

बिहार के पूर्व मंत्री और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गयी है. सहनी के पिता का शव घर के अंदर बरामद हुआ है.

7:52 AM. 16 Jul 24 7:52 AM. 16 Jul

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रैक्टर की टक्कर, 5 तीर्थयात्रियों की मौत

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रैक्टर की टक्कर में पंढरपुर जा रहे 5 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है. हादसे में 30 अन्य घायल भी हुए हैं. पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है.

7:14 AM. 16 Jul 24 7:14 AM. 16 Jul

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों ने कश्मीर टाइगर्स के आतंकियों को घेरा

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों ने कश्मीर टाइगर्स के आतंकियों को घेर लिया है. यहां मुठभेड़ जारी है.

7:13 AM. 16 Jul 24 7:13 AM. 16 Jul

हरियाणा के दौरे पर अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के महेंद्रगढ़ का दौरा करेंगे जहां वह पिछड़े वर्गों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे. यह पिछड़े करीब एक पखवाड़े में शाह की दूसरी हरियाणा यात्रा होगी जहां इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >